रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की दिनचर्या पर उठाए सवाल, बोले- वे 3 महीने मेहनत करते, बाकी 9 महीने ताश और राजश्री में बिताते हैं
Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 10, 2026, 13:49 IST
सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसानों को अब कंफर्ट पसंद हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में है। उन्होंने किसानों की दिनचर्या पर सवाल उठाए हैं। सांसद के मुताबिक, अब किसान पहले की तरह मेहनत नहीं करते हैं। वे साल में सिर्फ 3 महीने खेती में मेहनत करते हैं। बाकी 9 महीने ताश खेलने और दूसरी गतिविधियों में बिताते हैं। उन्होंने मऊगंज के गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में यह टिप्पणी की है।
गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में दिया बयान
कार्यक्रम में उन्होंने किसानों की बदलती जीवनशैली पर बात की। इसी दौरान उन्होंने खेती और किसानों की मेहनत का जिक्र किया। उन्होंने पुराने और आज के किसानों के बीच अंतर बताया।
सांसद ने कहा कि आज के किसान पहले जैसे नहीं रहे। उनकी जीवनशैली में काफी बदलाव आया है। अब किसान कंफर्ट पसंद करने लगे हैं। इसके बाद उन्होंने किसानों की सालभर की दिनचर्या पर सवाल उठाया है।
वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में आया बयान
मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का किसानों को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि किसान साल में 3 महीने से ज्यादा काम नहीं करता और बाकी 9 महीने ताश खेलता है, राजश्री खाता है और चोंगी पीता है। #MPNews #JanardanMishra #BJP #RewaNews #farmers @BJP4MP
— TheSootr (@TheSootr) November 10, 2026
खेती की मेहनत और मुनाफे पर भी टिप्पणी
FAQs
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि किसान साल में 3 महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने अन्य गतिविधियों में बिताते हैं जैसे ताश खेलना।- जनार्दन मिश्रा ने यह बयान कहां दिया?
उन्होंने मऊगंज जिले की रकरी ग्राम पंचायत स्थित कमल गौशाला में यह बयान दिया। - यह कार्यक्रम किस अवसर पर आयोजित हुआ था?
यह कार्यक्रम जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें जनार्दन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
राजस्थान में होगी 'पुष्पा 3' की शूटिंग! माधागढ़ से झालावाड़ तक लोकेशन की तलाश
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में बजरी माफिया के खिलाफ हाई-टेक स्ट्राइक, चंबल नदी के घाटों पर लगेंगे थर्मल कैमरे, जानिए कैसे काम करेगा निगरानी सिस्टम
By Jageshwar Prasad
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स
By Sanjay Gupta
आयकर रिटर्न 21 नवंबर तक भरें, GST में ITC क्लेम की अंतिम तारीख 30 नवंबर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
आयकर रिटर्न 21 नवंबर तक भरें, GST में ITC क्लेम की अंतिम तारीख 30 नवंबर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का टोकन आज से शुरू, अब घर बैठे मोबाइल से भी बुकिंग
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में 140 खनिज ब्लॉकों की नीलामी, सिर्फ 14 की लीज प्रक्रिया पूरी, बाकी 126 की स्थिति पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore