बंद कमरा, युवक-युवती अंदर और गेट पर खड़े विधायक, केयर टेकर ने बताई उस आधे घंटे की पूरी कहानी...
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Nov 09, 2026, 14:49 IST
भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृह में युवक-युवती के मिलने पर केयरटेकर का दावा, विधायक के पीए के फोन पर कथित टीआई को दी थी कमरे की चाबी।
भोपाल के विधायक विश्राम गृह के कमरे में युवक-युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने का मामला बेहद नाटकीय मोड़ ले चुका है। बलि का बकरा बने रेस्ट हाउस के केयरटेकर राजकुमार ने इस पूरे घटनाक्रम की इनसाइड स्टोरी बयां कर दी है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...
विधायक के पीए की एंट्री
माननीय के नाम और कथित टीआई के रुतबे के दबाव में आकर उसने चाबी थमा दी। वहीं इस एक कॉल के बाद विधायक की शिकायत पर उसे फौरन नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
केयरटेकर के इस सनसनीखेज खुलासे ने अब पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक के पीए की इस रहस्यमयी एंट्री वाले बयान ने एक अलग ही मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि इस मामले में अभी तक विधायक के पीए का बयान सामने नहीं आया है।
क्या है पूरा माजरा?
विधायक का आरोप है कि कमरे में पकड़े गए दोनों युवक-युवती पुलिसकर्मी थे। विधायक के अनुसार, उनमें से एक ने पहले ही पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। जबकि दूसरे ने विधायक के सामने ही अपनी वर्दी पहनी। सरकारी विश्राम गृह के अंदर इस तरह की हरकत को देखकर विधायक ने भारी नाराजगी जताई। साथ ही तुरंत इस मामले की शिकायत विधानसभा सचिवालय में दर्ज कराई।
विधानसभा सचिवालय ने बैठाई जांच
जानकारी के मुताबिक, जल्द ही मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर विधायक को सौंप दी जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी संपत्ति के गलत इस्तेमाल में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। चाहे वह कर्मचारी हो या कोई बाहरी व्यक्ति।
क्या बोले कांग्रेस विधायक दिनेश जैन
महिला और पुरुष दोनों वर्दी में थे। एक ने वर्दी पूरी पहनी थी। दूसरे ने सामने वर्दी पहनी थी। मामले में जांच बैठ गई है। कुछ लोगों को सस्पेंड करने की जानकारी भी सामने आ रही है।
छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर कसने जा रहा शिकंजा, जानिए क्या हैं सरकार का नया सीक्रेट प्लान?
By Umeshwari Baghel
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जनवरी 2027 से पहले आ सकती है IAS की जंबो तबादला सूची
By Aman Vaishnav
ओबीसी आरक्षण केस में सरकार की SLP में निकलीं तीन और खामियां, पुरानी 10 सुधरीं नहीं
By Sanjay Gupta
SC-ST आरक्षण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला, दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को लेकर साफ की स्थिति
By Jyoti Mahender Bhardwaj
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: कांग्रेस ने राहुल जायसवाल को पार्टी से निकाला, दूसरे आरोपी मोहिन की ब्रेन स्ट्रोक से मौत
By Aman Vaishnav
अफीम की खेती उजागर कर चर्चा में आया सरपंच अब जेल में, प्रशासनिक पाबंदियों के बीच एक कथित गलती पड़ी भारी
By VINAY VERMA
राजस्थान में कस्टोडियल डेथ पर मिलेगा ₹5 लाख तक मुआवजा, गृह विभाग तैयार कर रहा है नई पॉलिसी
By Jageshwar Prasad