भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश कार्यालय प्रभारी
Amresh Kushwaha | Nov 06, 2026, 16:53 IST
डॉ. निशांत खरे अब मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन स्तर पर नई नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाया है। इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के करीब एक साल बाद उन्हें यह नई जिम्मेदारी मिली है।
प्रदेश उपाध्यक्ष से अब बने कार्यालय प्रभारी
कार्यालय प्रभारी के रूप में वे प्रदेश भाजपा कार्यालय की संगठन से जुड़ी गतिविधियों और व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
हेमंत खंडेलवाल ने कब संभाली थी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी?
करीब तीन महीने 21 दिन बाद, 23 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम घोषित की थी। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और नौ प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए थे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति की है। https://t.co/yaAZlVNJVg
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 6, 2026
जानिए कौन हैं डॉ. निशांत खरे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई जिम्मेदारियां निभाने के साथ वे मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा, भाजपा के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर संभाग प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी में किन नेताओं को मिली थी जगह?
वहीं, लता वानखेड़े, सुमेर सिंह सोलंकी, राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। इसके अलावा श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री और अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।
वीडी शर्मा के कार्यकाल में सबनानी के पास थी जिम्मेदारी
इस नई नियुक्ति को प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल
By Harrison Masih
कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
By Jageshwar Prasad
घर बदला तो नहीं भरना होगा फॉर्म-6, SIR को लेकर मतदाताओं के हक में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
By Amresh Kushwaha
खिलाड़ी लाल बैरवा और रामचंद्र सराधना की कांग्रेस में घर वापसी, क्षेत्र का बदलेगा सियासी गणित
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में दिन गर्म, रातें ठंडी; माउंट आबू में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जनविश्वास अभियान के बाद भी अफसरों से नाराज जनता, तीन महीने में कई शिकायतों में भारी बढ़ोतरी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान सरपंच चुनाव में न पैसा चला, न सियासी रसूख! सिलाई करने वाली शारदा ने करोड़पति को हराया, विधायकों के बेटे-भाभी भी हारे
By Jageshwar Prasad