बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान: टीम हेमंत में सिंधिया समर्थक प्रभुराम को बड़ी जिम्मेदारी

Sanjay Dhiman | Oct 23, 2025, 17:35 IST
Share
mp bjp team khandelwal
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 25 पदाधिकारियों और चार मोर्चा अध्यक्षों के साथ नई कार्यकारिणी घोषित की। इसमें दलित-आदिवासी और युवा नेतृत्व पर ज़ोर दिया गया है। सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी उपाध्यक्ष बनाए गए।

BHOPAL. मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान गुरुवार शाम कर दिया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। टीम हेमंत में इस बार 25 लोगों को जगह मिली है। नई कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी वर्ग को जगह दी गई है।

सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मुख्य धारा में लाया गया है। इस टीम में 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनके साथ ही चार मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

नई कार्यकारिणी में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं आशीष अग्रवाल को दूसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

a012878e-f61
a012878e-f61


यह खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्यों बोले- नेता फील्ड में कम कागजों में ज्यादा कर रहे वर्क



दिवाली से पहले एमपी बीजेपी में होगा बड़ा बदलाव! खंडेलवाल की नई टीम में होंगे 60% नए चेहरे

c2283b81-b0a
c2283b81-b0a


एमपी बीजेपी कार्यकारिणी में इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

  1. रणबीर रावत
  2. कांतदेव सिंह
  3. प्रभुराम चौधरी
  4. शैलेंद्र बरुआ
  5. मनीषा सिंह
  6. नंदिता पाठक
  7. सुरेंद्र शर्मा
  8. निशांत खरे
  9. प्रभुलाल जाटव

रावत और मनीषा का हुआ प्रमोशन, बनाया उपाध्यक्ष

टीम वीडी शर्मा में महामंत्री रहे पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत और प्रदेश मंत्री रहीं मनीषा सिंह का प्रमोशन किया गया है। रणबीर सिंह और मनीषा सिंह को नई कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कांतदेव सिंह को दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ सीएम समर्थक प्रभुलाल जावट और सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

टीम हेमंत में 4 प्रदेश महामंत्री

  1. लता वानखेड़े
  2. सुमेर सोलंकी
  3. राहुल कोठारी
  4. गौरव रणदिवे

टीम हेमंत में महिला और युवा महामंत्री

नई टीम हेमंत में इस बार पार्टी ने पार्टी की वरिष्ठ नेता लता वानखेड़े को महामंत्री पद सौंपा है। इस टीम में युवा नेतृत्व को भी आगे लाने की कोशिश की गई है। राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे को महामंत्री जैसा बड़ा पद मिलना इस बात का संकेत है। वहीं सुमेर सिंह सोलंकी को भी महामंत्री बनाया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी बीजेपी में परिवारवाद पर बड़ा एक्शन, मंत्री-विधायकों के रिश्तेदारों के इस्तीफे, पीएम की चेतावनी का दिखा असर

एमपी बीजेपी संगठन को मिलेगी नई दिशा, प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नेताओं की नियुक्ति जल्द!

टीम में 9 प्रदेश मंत्री

  1. रजनीश अग्रवाल
  2. लोकेंद्र पाराशर
  3. जयदीप पटेल
  4. क्षितिज भट्ट
  5. संगीता सोनी
  6. राजेंद्र सिंह
  7. अर्चना सिंह
  8. राजो मालवीय
  9. बबीता परमार

चार मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के गठन के साथ ही प्रदेश में चार मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह चावड़ा को नियुक्त किया है। इनके साथ ही एससी मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार को बनाया गया है। पार्टी ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी बीजेपी
  • प्रभुराम चौधरी
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा