मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

Ramanand Tiwari | Updated:
Share
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा?
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा?

मध्यप्रदेश भाजपा में चंद्रशेखर की पदस्थापना के बाद संगठनात्मक अनुशासन की महत्ता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पार्टी के अनेक नेताओं की विवादित बयानों से स्थिति जटिल हो गई है, और अनुशासनहीनता की समस्या प्रकट हुई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अनुशासन लागू करने की बात की है।

एमपी भाजपा (Madhya Pradesh BJP ) में चंद्रशेखर की एंट्री के बाद सवाल अब खाली कुर्सी भरने का नहीं, संगठन की लक्ष्मण रेखा का है। मंत्री-विधायकों की विवादित बयानबाजी से लेकर अपनी ही सरकार और प्रशासन पर सार्वजनिक सवाल तक पहले सामने आ चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अनुशासन पर कार्रवाई की बात कह चुके हैं। अब देखना हैचंद्रशेखर समझाइश देंगे या संगठन का सिस्टम ही बदलेंगे?

आठ महीने का खालीपन

24 सितंबर को चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया। हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के बाद यह पद करीब आठ महीने से पूर्णकालिक नियुक्ति का इंतजार कर रहा था। अब चंद्रशेखर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संगठन संभालेंगे।

यहीं से नई कहानी शुरू होती है। खंडेलवाल के सामने अनुशासन की चुनौती पहले से मौजूद रही है। अगस्त में दतिया उपचुनाव की हार के बाद उन्होंने खुद कहा था कि समीक्षा में किसी कार्यकर्ता की अनुशासनहीनता सामने आई तो कार्रवाई होगी। यानी समस्या को संगठन सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुका है; अब सवाल कार्रवाई की धार का है।

राहुल गांधी पर बरसे गजेंद्र पटेल: 'कांग्रेस सिर्फ हार पर उठाती है EVM सवाल' | Gajendra Patel slams Rahul Gandhi: 'Congress only questions EVMs on losing'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बरसे गजेंद्र पटेल, बोले-कांग्रेस सिर्फ हार पर उठाती है EVM पर सवाल
26 Sept 2026 ,
By Sandeep Kumar
बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने राहुल गांधी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया। पटेल ने कांग्रेस पर यह सवाल उठाया कि चुनाव परिणामों के बाद ऐसे आरोप क्यों लगते हैं। उन्होंने दतिया उपचुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां EVM पर किसी ने सवाल नहीं उठाए।

मंत्री हो या विधायक क्या एक ही लाइन चलेगी?

पिछले डेढ़ साल के घटनाक्रम देखें तो पार्टी के लिए चुनौती केवल विपक्ष नहीं रहा। अप्रैल 2025 में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी, विजयपाल सिंह और प्रदीप पटेल अलग-अलग स्थानीय मुद्दों पर अपनी ही सरकार या प्रशासन के खिलाफ सार्वजनिक रूप से सामने आए थे।

अप्रैल 2026 में विधायक प्रीतम लोधी के व्यवहार को लेकर भाजपा ने उन्हें नोटिस देकर तीन दिन में जवाब भी मांगा। इससे साफ है कि पार्टी पहले भी संगठनात्मक अनुशासन के औजार इस्तेमाल करती रही है। लेकिन बड़ा प्रश्न यही है क्या कार्रवाई व्यक्ति और परिस्थिति के हिसाब से होगी या अब एक समान संगठनात्मक पैमाना दिखाई देगा?

BJP की नई टीम में MP के नेताओं का जलवा: आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया विभाग की कमान, कविता पाटीदार राजस्थान की सह-प्रभारी | BJP's New Team Shines with MP Leaders: Ashish Usha Agrawal Gets National Media Department Command, Kavita Patidar Rajasthan Co-in-charge
BJP की नई टीम में MP के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया विभाग की जिम्मेदारी मिली
23 Sept 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में BJP ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इसमें मध्यप्रदेश के चार नेताओं को भी अहम जगह मिली है। नेताओं को अलग-अलग राज्यों और विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ये नियुक्तियां की हैं।

विजय शाह प्रकरण ने बढ़ाया था दबाव

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी का मामला अदालत तक पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट में भी इसकी सुनवाई हुई। अगस्त 2026 में राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि SIT जांच पूरी हो चुकी है।

यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि संगठनात्मक अनुशासन अब केवल पार्टी कार्यालय के भीतर का विषय नहीं रह गया। किसी मंत्री या विधायक का एक बयान सोशल मीडिया से अदालत और राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंच सकता है। यही वह बदली हुई राजनीति है जिसमें चंद्रशेखर को संगठन चलाना है।

खंडेलवाल के लिए भी नया पावर टेस्ट

हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष हैं और चंद्रशेखर संगठन महामंत्री। इसलिए नई व्यवस्था की सफलता या विफलता को अकेले किसी एक व्यक्ति के खाते में रखना उचित नहीं होगा। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह जोड़ी अब कसौटी पर जरूर होगी।

खंडेलवाल पहले ही कह चुके हैं कि अनुशासनहीनता करने वाला किसी भी पद पर हो, कार्रवाई होगी। अब चंद्रशेखर के आने के बाद उसी घोषणा को संगठनात्मक व्यवस्था में बदलने की चुनौती सामने है। यानी प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी और संगठन महामंत्री की कार्यपद्धति—दोनों का पहला साझा टेस्ट नेताओं की सार्वजनिक आचरण-रेखा हो सकती है।

चंद्रशेखर का पुराना मॉडल MP में चलेगा?

चंद्रशेखर का राजस्थान वाला रिकॉर्ड यहां दिलचस्प हो जाता है। वहां उनके कार्यकाल के बारे में प्रकाशित रिपोर्ट बताती हैं कि वे मंडल और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेते थे और बूथ स्तर तक माइक्रो-मैनेजमेंट पर जोर था। डिजिटल नेटवर्क को भी संगठन के निचले स्तर तक विस्तार दिया गया।

राजस्थान में विधायक अभ्यास वर्ग के दौरान चंद्रशेखर ने विधायकों को संगठन और अनुशासन से जुड़े विषयों पर संबोधित भी किया था। इसलिए मध्यप्रदेश में उनकी पहली पहचान केवल ‘नए महामंत्री’ की नहीं होगी। निगाह इस पर रहेगी कि फीडबैक आधारित उनका पुराना मॉडल यहां नेताओं की जवाबदेही तक पहुंचता है या नहीं।

संगठन नेता को रोकेगा या विवाद के बाद संभालेगा?

मध्यप्रदेश भाजपा की चुनौती अब घटना के बाद सफाई देने से आगे की है। अगर कोई जनप्रतिनिधि पार्टी लाइन से अलग सार्वजनिक बयान देता है, अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा करता है या ऐसा विवाद पैदा करता है जिससे संगठन को जवाब देना पड़े तो क्या भोपाल से तत्काल राजनीतिक फीडबैक सिस्टम सक्रिय होगा?

चंद्रशेखर के लिए असली परीक्षा यहीं है

अनुशासन का मतलब केवल नोटिस नहीं, विवाद पैदा होने से पहले संवाद और नियंत्रण की व्यवस्था भी है। : भाजपा के पास प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी पिछले दौर में विधायकों की अपनी सरकार और प्रशासन के खिलाफ सार्वजनिक नाराजगी तथा नेताओं के विवादित बयानों के मामले सामने आते रहे। संगठन ने कुछ मामलों में नोटिस और कार्रवाई की चेतावनी दी, फिर भी ऐसे प्रसंग दोहराए गए।

अगर वही पुराने विवाद दोहराते रहे तो आठ महीने बाद हुई संगठन महामंत्री की नियुक्ति केवल पद भरने तक सीमित दिखाई देगी। लेकिन यदि फीडबैक, संवाद और जवाबदेही का स्पष्ट सिस्टम जमीन पर दिखा, तो मध्यप्रदेश भाजपा की आंतरिक कार्यशैली में वास्तविक बदलाव दर्ज होगा।

अब निगाह इस पर नहीं कि चंद्रशेखर भोपाल में किस कुर्सी पर बैठे हैं। असली खबर यह होगी कि उनकी मौजूदगी में मंत्री-विधायक संगठन की खींची लाइन के भीतर कितने चलते हैं।
Tags:
  • चंद्रशेखर
  • मध्य प्रदेश भाजपा
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश भाजपा
  • भाजपा विधायक प्रीतम लोधी
  • प्रदीप पटेल
  • हेमंत खंडेलवाल
  • Madhya Pradesh BJP
देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

By VINAY VERMA

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

By Jageshwar Prasad

जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां
5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान

By Ashish Bhardwaj

5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट

By VINAY VERMA

AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट
59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां

By Ashish Bhardwaj

59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार