जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
जयपुर में छत पर बिना केमिकल सब्जियों की खेती: 70 फीसदी अनुदान, 21 नवंबर तक आवेदन
जयपुर में छत पर बिना केमिकल सब्जियों की खेती: 70 फीसदी अनुदान, 21 नवंबर तक आवेदन

बढ़ते प्रदूषण और बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त सब्जियों से परेशान शहरवासियों के लिए राज्य सरकार एक बेहद शानदार योजना लेकर आई है। अब जयपुर नगर निगम क्षेत्र के निजी आवासों की छतों पर भी ताजा और बिना केमिकल वाली सब्जियों की खेती की जा सकेगी। इसके लिए सरकार ने स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजनाशुरू की है।

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (IHITC) ने इस योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। संस्थान के उप निदेशक संतोष गुप्ता ने बताया कि इच्छुक नागरिक 21 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। इस योजना में चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत कुल 200 आवेदकों को छत पर खेती करने का मौका दिया जाएगा।

किन्हें नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ?

विभाग ने योजना के लिए पात्रता के नियम बहुत ही स्पष्ट रखे हैं। यह योजना केवल आम नागरिकों के निजी आवासों के लिए ही बनाई गई है।

सरकारी क्वार्टर या सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (दुकान, होटल, मॉल), निजी संस्थान या गैर-आवासीय भवन इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे।

राजस्थान में जननी एक्सप्रेस की पोल खुली: 600 एंबुलेंस के बावजूद सिर्फ 12% हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को फायदा | Janani Express's Flaws Exposed in Rajasthan: Only 12% High-Risk Pregnant Women Benefited Despite 600 Ambulances
राजस्थान में जननी एक्सप्रेस की खुली पोल, 600 एंबुलेंस फिर भी सिर्फ 12% हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को फायदा
19 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं की मौत के बाद राजस्थान में मेटरनल हेल्थ सर्विसेस को लेकर सवाल उठ रहे। राजस्थान सरकार की समीक्षा में ही ये पता चला है कि सूबे में सिर्फ 12 फीसदी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को 104 जननी एक्सप्रेस की सुविधा मिली। पूरे प्रदेश में 600 एंबुलेंस हैं, लेकिन अलग-अलग वजहों से ये सुविधा गर्भवतियों को नहीं मिल पाई।

लागत और सब्सिडी का पूरा गणित: 70% पैसा देगी सरकार

छत पर आधुनिक तरीके से खेती करने का पूरा सिस्टम लगाने के लिए सरकार की ओर से भारी आर्थिक मदद (सब्सिडी) दी जा रही है।

विवरणराशि / प्रतिशत
रूफ टॉप यूनिट निर्माण की कुल लागत67 हजार 451 रुपए
सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान (70%)47 हजार 216 रुपए
भवन मालिक द्वारा वहन की जाने वाली राशि (30%)20 हजार 235 रुपए
यानी लगभग 67 हजार रुपए के इस पूरे प्रोजेक्ट में आम नागरिक को अपनी जेब से केवल 20 हजार रुपए के आसपास ही खर्च करने होंगे। बाकी करीब 47 हजार रुपए से ज्यादा की राशि राज्य सरकार खुद वहन करेगी।

जयपुर में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने लॉन्च, घर और कारोबार के लिए मिलेंगे प्लॉट | Golden Opportunity to Buy Land in Jaipur: JDA's 5 New Schemes Launch Next Month, Plots Available for Homes and Businesses
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
07 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में अपना घर बनाने या जमीन में निवेश करने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) अगले महीने एक साथ पांच नई योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें घर बनाने के लिए आवासीय प्लॉट के साथ कारोबार शुरू करने के लिए भी जमीन मिलेगी। दो योजनाओं में ही 750 आवासीय प्लॉट प्रस्तावित हैं।

योजना के लिए 200 वर्ग फीट छत और नल कनेक्शन जरूरी

यदि आप भी इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके घर में कुछ बुनियादी शर्तों का पूरा होना अनिवार्य है:

  • भवन की ऊंचाई: इस योजना में केवल 3 मंजिल तक के निजी भवन ही शामिल किए जाएंगे। इससे ऊंची इमारतों को पात्र नहीं माना जाएगा।
  • खाली जगह: घर की छत पर कम से कम 200 वर्ग फीट का हिस्सा पूरी तरह खाली और धूप वाला होना जरूरी है।
  • पानी की व्यवस्था: पौधों की नियमित सिंचाई के लिए छत पर पानी का नल कनेक्शन होना अनिवार्य है।

हर महीने होगी 4 से 5 हजार रुपए की सब्जियों की बचत

योजना के तहत यदि भवन मालिक अपने इस रूफ टॉप गार्डन की सही तरीके से देखभाल करता है, तो वह अपने परिवार के लिए हर महीने 4 से 5 हजार रुपए तक की ताजा और ऑर्गेनिक सब्जियां आसानी से पैदा कर सकता है। इससे न केवल घर के राशन का बजट कम होगा, बल्कि परिवार को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां भी मिलेंगी।

राजस्थान का अमरूद, दिल्ली-पंजाब का मुनाफा: सवाईमाधोपुर से कच्चा माल बाहर, प्रोसेसिंग इकाई का इंतजार | Rajasthan's Guava, Delhi-Punjab's Profit: Raw Material Out of Sawai Madhopur, Waiting for Processing Unit
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
14 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
सवाईमाधोपुर के अमरूद का स्वाद पूरे प्रदेश में मशहूर है। यहां की मिट्टी से हर साल भारी मात्रा में अमरूद पैदा होता है। इस जिले का कारोबार सालाना पांच अरब रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है। पर एक अजीब सी कहानी भी है। फल यहां उगता है, लेकिन उससे बनने वाले जूस, जेली और मुरब्बे से होने वाली कमाई दूसरे शहरों के हिस्से चली जाती है।

पूरा सिस्टम, बीज और तकनीकी सलाह देगा IHITC

चयनित आवेदकों को खेती के तकनीकी ज्ञान की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (IHITC) की ओर से हर कदम पर मदद दी जाएगी:

  • पोर्टेबल फार्मिंग सिस्टम: छत की सीलन से बचाव के लिए आधुनिक पोर्टेबल फार्मिंग सिस्टम और विशेष सॉइल मीडियम (मिट्टी व खाद का मिश्रण) संस्थान की तरफ से लगाया जाएगा।
  • एक साल तक बीज और पौधे: चयनित आवेदक को पूरे एक वर्ष के लिए तीनों मौसमों (सर्दी, गर्मी और बारिश) के अनुसार सब्जियों के उन्नत बीज और पौधे निःशुल्क दिए जाएंगे।
  • तकनीकी सलाह और मेंटेनेंस: संस्थान के विशेषज्ञ समय-समय पर तकनीकी सलाह देंगे और मेंनटेनेंस विजिट की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। हालांकि, रोजाना पानी देने और पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भवन मालिक को स्वयं निभानी होगी।
राजस्थान में सूखा राहत पैकेज: नियमों के पेंच से सिर्फ 20% पशुपालकों को मिलेगा रियायती चारा | Rajasthan Drought Relief Package: Only 20% Cattle Rearers to Get Subsidized Fodder Due to Rule Hurdles
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
15 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में कमजोर मानसून के कारण 15 जिलों की 87 तहसीलें सूखे की मार झेल रही हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए 9,321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है। लेकिन आपदा प्रबंधन गाइडलाइन के कड़े नियमों ने पशुपालकों के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है।

Tags:
  • जयपुर में किचन गार्डन
  • छत पर खेती योजना
  • रूफ टॉप फार्मिंग योजना
  • स्मार्ट सिटी रूफटॉप खेती
  • 70 प्रतिशत अनुदान छत
  • बिना केमिकल सब्जी
  • Jaipur rooftop farming scheme
  • Smart City rooftop farming Jaipur
  • IHITC Durgapura Jaipur
  • Rajasthan rooftop vegetable scheme
5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान

By Ashish Bhardwaj

5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट

By VINAY VERMA

AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट
59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां

By Ashish Bhardwaj

59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य

By Jageshwar Prasad

पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते