राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
राजेंद्र राठौड़, झाबर सिंह खर्रा समेत कई दिग्गजों के परिजन चुनावी मैदान में हैं।
राजेंद्र राठौड़, झाबर सिंह खर्रा समेत कई दिग्गजों के परिजन चुनावी मैदान में हैं।

राजस्थान में गांवों की सत्ता का फैसला होने वाला है। शुक्रवार, 20 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना होगी। इस बार चुनाव केवल गांवों में भाजपा और कांग्रेस की ताकत तय नहीं करेंगे, बल्कि प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य और परिवार की साख की भी परीक्षा लेंगे।

किसी नेता ने बेटे-बहू पर दांव लगाया है तो किसी ने पत्नी और बेटी को चुनाव मैदान में उतारा है। सत्ता पक्ष के मंत्री से लेकर विपक्ष के बड़े नेताओं तक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। नतीजे बताएंगे कि गांवों में दिग्गजों की पकड़ कितनी मजबूत है और मतदाताओं ने राजनीतिक विरासत को कितना समर्थन दिया है।

सबसे दिलचस्प सियासी मुकाबला चूरू और सीकर में है। चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सीकर में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चार सदस्य मैदान में हैं। इनमें दो भाजपा के टिकट पर और दो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों जिलों के परिणाम केवल एक सीट की जीत-हार तक सीमित नहीं रहेंगे। ये बड़े राजनीतिक घरानों की जमीनी ताकत का भी पैमाना बनेंगे।

चूरू में राठौड़ परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर, दो सियासी घरानों की सीधी टक्कर

चूरू में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ जिला परिषद के वार्ड 39 से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के केशरीचंद शर्मा हैं। केशरीचंद पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे और सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा के भाई हैं। इस सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के साथ दो प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों के बीच भी है।

More stories on राजस्थान पंचायत चुनाव

राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह जिला परिषद के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके सामने कांग्रेस की आशा स्वामी हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में तारानगर से हार के बाद राजेंद्र राठौड़ के लिए परिवार के उम्मीदवारों का प्रदर्शन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

इसी जिले में कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी कनक देवी जिला परिषद वार्ड 38 से मैदान में हैं। कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा की पत्नी नानी देवी पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। चूरू में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर भी सियासी खींचतान बढ़ सकती है।

सीकर में मंत्री खर्रा के परिवार के चार सदस्य, भाजपा के साथ निर्दलीय भी

सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार ने बड़ा चुनावी दांव खेला है। उनकी पत्नी शांति देवी खर्रा वार्ड 17 और छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी हैं।

बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा वार्ड 19 से निर्दलीय मैदान में हैं। खर्रा के छोटे भाई की पत्नी प्रतिमा खर्रा जिला परिषद के वार्ड 23 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है।

यह चुनाव मंत्री खर्रा के स्थानीय प्रभाव की परीक्षा भी है। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के लिए भी गृह जिले सीकर में पार्टी का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। यहां भाजपा और कांग्रेस की सीटों का गणित आने वाले जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव की तस्वीर तय करेगा।

झुंझुनूं में जिला प्रमुख की कुर्सी पर नजर, टिकटों को लेकर भी खींचतान

झुंझुनूं में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के परिवार की दो बहुएं चुनाव मैदान में हैं। निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी वार्ड 5 और अनामिका पूनिया वार्ड 6 से भाजपा की प्रत्याशी हैं। पूर्व सांसद संतोष अहलावत की पुत्रवधू और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की बेटी दीक्षा अहलावत भी चुनाव लड़ रही हैं।

जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण यहां बड़े राजनीतिक परिवारों की दावेदारी चर्चा में है। टिकट वितरण को लेकर भाजपा में असंतोष भी सामने आया था। ऐसे में पार्टी के सामने पहले अपने प्रत्याशियों को जिताने और फिर जिला प्रमुख के लिए सहमति बनाने की चुनौती होगी।

बीकानेर में डूडी और मेघवाल परिवार की सियासी परीक्षा

बीकानेर में दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और कांग्रेस विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी जिला परिषद चुनाव लड़ रही हैं। वहीं पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान जिला परिषद के वार्ड 26 से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

दोनों परिवार लंबे समय से बीकानेर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इस बार परिवार की नई पीढ़ी के चुनावी प्रदर्शन पर नजर रहेगी। परिणाम यह भी बताएंगे कि बड़े नेताओं की राजनीतिक विरासत को ग्रामीण मतदाताओं का कितना समर्थन मिलता है।

दौसा में विधायक की पत्नी और पूर्व मंत्री की बेटी के सामने चुनौती

दौसा में कांग्रेस के दो बड़े राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भंडारी जिला परिषद वार्ड 19 से और कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा वार्ड 2 से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां भी जिला परिषद चुनाव मैदान में हैं।

दौसा में दोनों दलों के लिए चुनौती केवल अपने परिवार के प्रत्याशियों को जिताने की नहीं, बल्कि जिला परिषद में बहुमत हासिल करने की भी है। यहां का परिणाम स्थानीय विधायकों की राजनीतिक पकड़ का संकेत देगा।

टोंक, उदयपुर और जैसलमेर में भी दिग्गजों के परिवारों का इम्तिहान

टोंक में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी जिला परिषद वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की बेटी अलका बैरवा और पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।

उदयपुर में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी के बेटे शातिलाल डांगी जिला परिषद वार्ड 43 से चुनाव लड़ रहे हैं। सलूंबर में पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की पत्नी बसंती देवी मीणा जिला परिषद प्रत्याशी हैं। पूर्व मंत्री खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा पंचायत समिति चुनाव लड़ रहे हैं।

जैसलमेर में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के भाई अब्दुल्ला और अमरदीन फकीर जिला परिषद चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव की बेटी अंजना और बेटा हरीश भी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां नतीजे कांग्रेस के प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों की ताकत का संकेत देंगे।

खत्म होगा डिजायर और सिफारिशों का दौर! अब सॉफ्टवेयर पर विकल्प भरते ही होंगे शिक्षकों के तबादले | End of the era of desire and recommendations! Now teacher transfers will happen by filling options on software
खत्म होगा डिजायर और सिफारिशों का दौर! अब सॉफ्टवेयर पर विकल्प भरते ही होंगे शिक्षकों के तबादले
19 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर वर्षों से चली आ रही उलझन अब खत्म होने वाली है। राज्य सरकार पहली बार सभी शिक्षकों के लिए एक स्थाई स्थानांतरण नीति (Transfer Policy) लागू करने की तैयारी कर रही है। शिक्षा विभाग ने इस नई नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार कर लिया है।

भाजपा के सामने गांवों में पकड़ साबित करने की चुनौती, कांग्रेस के लिए वापसी का मौका

पंचायत चुनाव को प्रदेश की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष की जमीनी ताकत की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए ज्यादा से ज्यादा जिला परिषदों और पंचायत समितियों में बहुमत हासिल करना महत्वपूर्ण होगा।

वहीं कांग्रेस के लिए यह चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जनाधार दिखाने का मौका है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के लिए भी पार्टी का प्रदर्शन राजनीतिक रूप से अहम रहेगा। हालांकि स्थानीय चुनावों में उम्मीदवार का व्यक्तिगत प्रभाव, जातीय समीकरण और गांवों के मुद्दे भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए परिणाम को सीधे प्रदेश सरकार के पक्ष या विरोध का जनादेश मानना सही नहीं होगा।

जेईएन भर्ती 2026: 1035 पद बढ़े, कुल 1909 पदों पर आवेदन शुरू, 17 दिसंबर तक करें अप्लाई | JEN Recruitment 2026: 1035 Posts Increased, Applications Open for 1909 Posts, Apply by December 17
जेईएन भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पर चयन; राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फिर खोले आवेदन
19 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) भर्ती 2026 में पदों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा कर दी है। पहले 874 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब 1035 पद बढ़ाकर कुल संख्या 1909 कर दी गई है।

नतीजों से पहले बाड़ेबंदी का दांव, निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं गणित

पंचायत चुनाव में असली सियासी जोड़-तोड़ मतगणना के बाद तेज हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद में जुटी हैं। उदयपुर सहित कुछ जिलों में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।

जहां किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा, वहां निर्दलीय सदस्य जिला प्रमुख और प्रधान बनाने में निर्णायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में शुक्रवार को जीतने वाले प्रत्याशियों की संख्या ही नहीं, उनका राजनीतिक झुकाव भी अहम होगा।

IAS शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ACB जांच पर रोक से इनकार; 18 दिसंबर को अगली सुनवाई | IAS Shikhar Agarwal Denied Relief by High Court, Refusal to Stay ACB Probe; Next Hearing on December 18
हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार; 18 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
19 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

37 जिलों में कल मतगणना, चार जिलों के नतीजे दिसंबर में

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से 37 जिलों में मतगणना शुरू होगी। इनमें जिला परिषद के 1,275 और पंचायत समिति के 7,543 वार्ड शामिल हैं। कुल 8,818 वार्डों की मतगणना निर्धारित है। हालांकि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना की तारीख बदल दी गई है। इन चार जिलों में अब 17 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

बाकी जिलों में 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 27 नवंबर को प्रधान के चुनाव होंगे। ऐसे में 20 नवंबर को नतीजों के साथ गांवों की सत्ता का पहला गणित साफ होगा, लेकिन जिला परिषद और पंचायत समितियों की कुर्सियों पर अंतिम फैसला अगले कुछ दिनों में होगा।

राजस्थान में 262 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने गए, मारवाड़ का दबदबा, विकास के लिए मिलेगी अतिरिक्त राशि | 262 Gram Panchayats in Rajasthan Elect Sarpanch Unopposed, Marwar Dominates, Additional Funds for Development
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन
19 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान की ग्राम पंचायतों में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और अनोखा रहा है। प्रदेश की कुल 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 83 हजार 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। लेकिन इनमें से 262 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने आपसी समझदारी दिखाते हुए बिना मतदान के ही अपना मुखिया चुन लिया।

Tags:
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • Rajasthan Panchayat Elections
  • Political Legacy in Rural Elections
  • Family Politics in Elections
  • पंचायत चुनाव परिणाम 2026
  • जिला परिषद चुनाव
  • पंचायत समिति चुनाव
  • राजेंद्र राठौड़
  • झाबर सिंह खर्रा
  • जिला प्रमुख चुनाव
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच

By Ashish Bhardwaj

ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत

By Harrison Masih

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत
इंदौर में 37 शराब ठेकेदारों पर 1.17 करोड़ का जुर्माना, कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा

By Sanjay Gupta

इंदौर में 37 शराब ठेकेदारों पर 1.17 करोड़ का जुर्माना, कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा
महादेव एप संचालक सौरभ चंद्राकर ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए खरीदी थी कंपनी, ED की पूछताछ में सामने आया एबिक्स कंपनी का नाम

By VINAY VERMA

महादेव एप संचालक सौरभ चंद्राकर ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए खरीदी थी कंपनी, ED की पूछताछ में सामने आया एबिक्स कंपनी का नाम