पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
चुनाव से ठीक 76 दिन पहले बनाई गई 76 नई नगर पालिकाओं पर गहराया गंभीर आर्थिक संकट
चुनाव से ठीक 76 दिन पहले बनाई गई 76 नई नगर पालिकाओं पर गहराया गंभीर आर्थिक संकट

राजस्थान की शहरी सरकार और निकाय राजनीति में एक बड़ा सियासी और आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राज्य सरकार ने शहरी निकाय चुनावों से ठीक 76 दिन पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए 76 नई नगर पालिकाएं बना दी थीं। पिछले 80 सालों के इतिहास में कभी भी एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में गांवों को शहरी पालिका का दर्जा नहीं दिया गया था।

लेकिन अब वोट और विधायकों की सिफारिश पर बनाई गई इन नई नगर पालिकाओं को चलाना सरकार के लिए भारी पड़ रहा है। इन निकायों के संचालन के लिए 3 हजार करोड़ रुपए के बजट की जरूरत है।

राज्य सरकार ने अपने खजाने से यह राशि देने से साफ इनकार कर दिया है। मदद के लिए फाइल केंद्र सरकार (दिल्ली) को भिजवा दी है। अब इन 76 नई नगर पालिकाओं का पूरा भविष्य केंद्र से मिलने वाली 3 हजार करोड़ रुपए की सहायता पर टिक गया है।

684 अफसर-कर्मचारी दिए, पर दफ्तर और वाहन खर्चे तक के पैसे नहीं

सरकार ने कागजों पर तो नई पालिकाओं का ढांचा खड़ा कर दिया है, लेकिन धरातल पर संसाधनों का भारी अकाल है। इन सभी 76 नई नगर पालिकाओं के लिए कुल 684 अधिकारियों और कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं।

प्रत्येक नई पालिका में 76-76 अधिशासी अधिकारी (EO), सहायक राजस्व निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ लेखाकार, ठोस कचरा प्रबंधक, वरिष्ठ प्रारूपकार और वरिष्ठ सहायक लगाए गए हैं। इसके अलावा 152 कनिष्ठ सहायक भी दिए गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि इन अफसरों और कर्मचारियों के बैठने के लिए न तो ठीक से दफ्तर हैं और न ही सरकारी वाहन और रोजमर्रा के खर्चों के लिए कोई पैसा है।

स्वायत्त शासन विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार, पिछली और वर्तमान किस्तों को मिलाकर तथा अतिरिक्त 3 हजार करोड़ रुपए के केंद्रीय फंड जारी होने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।

राजस्थान में 262 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने गए, मारवाड़ का दबदबा, विकास के लिए मिलेगी अतिरिक्त राशि | 262 Gram Panchayats in Rajasthan Elect Sarpanch Unopposed, Marwar Dominates, Additional Funds for Development
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन
19 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान की ग्राम पंचायतों में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और अनोखा रहा है। प्रदेश की कुल 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 83 हजार 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। लेकिन इनमें से 262 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने आपसी समझदारी दिखाते हुए बिना मतदान के ही अपना मुखिया चुन लिया।

9 सितंबर से थे चुनाव, 25 जून को एक आदेश से बनी थीं 76 पालिकाएं

इस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन पर नजर डालें तो राजनीतिक रणनीति साफ दिखाई देती है। प्रदेश में कुल 309 शहरी निकायों के चुनाव का पहला चरण 9 सितंबर को शुरू हुआ था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक 76 दिन पहले, यानी 25 जून को 76 नई नगर पालिकाएं गठित की गईं।

खास बात यह रही कि एक ही दिन में एक ही सरकारी आदेश से इन सभी 76 पालिकाओं के गठन के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके बाद प्रदेश में 9 से 22 सितंबर तक दो चरणों में निकाय चुनाव संपन्न कराए गए।

राजस्थान पंचायत चुनाव मतगणना टली: 4 जिलों में अब 17 दिसंबर को आएगा रिजल्ट, प्रमुख पदों के लिए नई तारीखें घोषित | Rajasthan Panchayat Election Counting Postponed: Result in 4 Districts Now on December 17, New Dates Announced for Head Posts
राजस्थान के 4 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना टली, अब 17 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
18 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चार जिलों के लिए नया कार्यक्रम जारी किया है। पहले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को होनी थी। अब इसे करीब 27 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

आधी पालिकाएं कांग्रेस-निर्दलीय जीते, इसलिए रुकी राज्य की मदद?

राजनीतिक गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि चुनावी नतीजों ने सरकार का रुख बदल दिया है। दरअसल, प्रदेश की कुल 252 नगर पालिकाओं के चुनावी नतीजों में सत्ताधारी दल को उम्मीद के मुताबिक एकतरफा सफलता नहीं मिल पाई।

पार्टी / वर्गजीती गई नगर पालिकाएंहिस्सेदारी
बीजेपी (BJP)12650%
कांग्रेस (Congress)8834.9%
निर्दलीय (Independent)3815.1%
कुल नगर पालिकाएं252100%
आंकड़ों के मुताबिक, 252 में से ठीक आधी यानी 126 नगर पालिकाओं पर कांग्रेस (88) और निर्दलीय (38) उम्मीदवारों का बोर्ड बन गया। बीजेपी का बोर्ड भी 126 पालिकाओं में ही बन सका।

माना जा रहा है कि आधी पालिकाएं विपक्ष और निर्दलीयों के खाते में जाने के कारण सरकार ने छोटी पालिकाओं की आर्थिक सहायता रोक दी है। दूसरी ओर, प्रदेश के 10 में से 9 नगर निगमों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है, इसलिए राज्य सरकार का पूरा फोकस और बजट अब केवल बड़े शहरों वाले नगर निगमों पर ही केंद्रित हो गया है।

केंद्रीय वित्त आयोग की सहमति से जगी उम्मीद

फंड के संकट से जूझ रही इन नई और छोटी पालिकाओं के लिए अब दिल्ली से राहत की उम्मीद बंधी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय वित्त आयोग ने इस प्रस्ताव पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

यदि केंद्र सरकार से यह 3 हजार करोड़ रुपए का फंड जारी हो जाता है, तो प्रदेश के करीब 200 शहरी निकायों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस राशि के मिलने के बाद ही इन पालिकाओं में तैनात कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, सरकारी वाहनों के संचालन और शहरों की सफाई व्यवस्था जैसे बुनियादी काम आगे बढ़ पाएंगे।

Tags:
  • नगर पालिकाओं के लिए 3 हजार करोड़ की मदद
  • New Municipalities Funding Crisis
  • State Government Refuses Municipal Funding
  • 76 नई नगर पालिका
  • नगर पालिका फंड 3000 करोड़
  • केंद्र फंड नगर पालिका
  • कांग्रेस निर्दलीय पालिका
  • स्वायत्त शासन विभाग फंड
  • Rajasthan 76 new municipalities
  • Rajasthan urban body funds crisis
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच

By Ashish Bhardwaj

ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत

By Harrison Masih

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत
इंदौर में 37 शराब ठेकेदारों पर 1.17 करोड़ का जुर्माना, कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा

By Sanjay Gupta

इंदौर में 37 शराब ठेकेदारों पर 1.17 करोड़ का जुर्माना, कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा
महादेव एप संचालक सौरभ चंद्राकर ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए खरीदी थी कंपनी, ED की पूछताछ में सामने आया एबिक्स कंपनी का नाम

By VINAY VERMA

महादेव एप संचालक सौरभ चंद्राकर ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए खरीदी थी कंपनी, ED की पूछताछ में सामने आया एबिक्स कंपनी का नाम