MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

Atul Dwivedi | Updated:
Share
एमपी कर्मचारी प्रमोशन की टाइमलाइन: 10 साल की रुकावट से जनवरी 2027 के दूसरे चरण तक
एमपी कर्मचारी प्रमोशन की टाइमलाइन: 10 साल की रुकावट से जनवरी 2027 के दूसरे चरण तक

BHOPAL. एमपी कर्मचारी प्रमोशन का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब दूसरा चरण जनवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 4 साल की छूट मांगी है। संघ का दावा है कि छूट नहीं मिली तो पद खाली रहेंगे। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में ही 31 पद खाली रह जाएंगे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है।

मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों को 10 साल बाद प्रमोशन देकर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन एक पेंच अब फंसता दिखाई दे रहा है। पेंच भी ऐसा कि अगर 4 साल की छूट कर्मचारियों को नहीं दी गई तो अकेले, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में क्लास 1 के 31 पद खाली रह जाएंगे। इसलिए अब कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि 10 साल से रुके प्रमोशन की वजह से उनका नुकसान नहीं होना चाहिए।

दूसरे चरण का इंतजार

मध्यप्रदेश में प्रमोशन का पहला चरण खत्म हो चुका है। अब कर्मचारियों को इंतजार दूसरे चरण का है। ये दूसरा चरण जनवरी 2027 में शुरू हो सकता है, ऐसी उम्मीद है। दावा है कि दूसरे चरण में उन अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले मौका मिलेगा, जिनका रिटायरमेंट 1 से 2 साल में होने वाला है।

लेकिन इन सब के बीच अब कर्मचारियों ने सरकार से 4 साल की एकमुश्त छूट मांग ली है। ये छूट द्वितीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी (सेंकड क्लास टू फर्स्ट क्लास) पर प्रमोशन के लिए मांगी गई है। दावा है कि अगर सरकार कर्मचारियों को 4 साल की छूट देती है, तो सब कुछ ठीक होगा वरना पद खाली ही रह जाएंगे। अब ये मामला क्या है ये जानना भी बेहद जरूरी है। और कर्मचारी आखिर 4 साल की छूट ही क्यों मांग रहे हैं?

mp health department pf scam 54 crore
एमपी स्वास्थ्य विभाग में 54 करोड़ का PF घोटाला, आउटसोर्स कर्मचारियों के खाते खाली
21 Aug 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कंपनियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड, वार्ड बॉय जैसे कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काटा, लेकिन खातों में जमा नहीं कराया। 2022 से मई 2026 तक के रिकॉर्ड में 53 करोड़ 81 लाख रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा सामने आया है।

मामला क्या है?

दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार के कई विभागों में, सेकंड और फर्स्ट ग्रेड के पद खाली हैं। इन पदों के खाली होने की सबसे बड़ी वजह सालों से रुकी प्रमोशन की प्रोसेस को बताया गया है। कर्मचारियों का दावा है कि कई विभागों में फर्स्ट ग्रेड के पदों पर अधिकारी रिटायर हो रहे हैं, जिसके चलते पोस्ट खाली हो रही हैं। कर्मचारियों ने इसके लिए उदाहरण भी दिया।

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने 'द सूत्र' को बताया कि 1 पद पर 5 साल काम करने का नियम है। क्लास टू से क्लास वन में प्रमोशन पाने की ये शर्त है। अगर कोई कर्मचारी 2016 में क्लास 2 के पद पर प्रमोशन पाता, तो 2021 में उसका प्रमोशन क्लास 1 में हो जाता।

क्लास 2 पर ही काम कर रहा कर्मचारी

प्रमोशन की प्रक्रिया 10 साल रुकी रही, जिसकी वजह से कर्मचारी 2026 में भी क्लास 2 के पद पर ही काम कर रहा है। ऐसे में अगर 4 साल की छूट मिल जाए तो वो सीधे 2026 में क्लास 1 के पद पर प्रमोशन हासिल कर सकता है।

जितेंद्र सिंह का ये भी कहना है कि अगर सरकार ने 4 साल की छूट नहीं दी तो अकेले, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में ही क्लास 1 के 31 पद 2031 तक खाली रह जाएंगे। इसलिए जनवरी 2027 में शुरू होने वाले प्रमोशन के दूसरे चरण से पहले ये कर्मचारी सरकार से 4 साल की छूट मांग रहे हैं।

भर्तियों का भी जिक्र

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का ये भी कहना है कि सरकार 2 लाख पदों पर नई भर्तियां करने की बात कह रही है। ऐसे में अगर सेकंड ग्रेड से फर्स्ट ग्रेड में कर्मचारियों का प्रमोशन होता है, तो पद और खाली होंगे जिससे भर्ती के मौके बढ़ेंगे। इसलिए अब कर्मचारी सरकार से क्लास टू से क्लास वन में प्रमोशन के लिए 5 साल सेवा की शर्त में छूट की मांग कर रहे हैं।

  1. मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया में 10 साल का समय क्यों लगा?
    मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया में 10 साल का समय इसलिए लगाया क्योंकि प्रमोशन की प्रक्रिया रुकी हुई थी, जिसके कारण कई कर्मचारी लंबे समय तक प्रमोशन नहीं पा सके।
  2. कर्मचारी 4 साल की छूट क्यों मांग रहे हैं?
    कर्मचारी 4 साल की छूट इसलिए मांग रहे हैं ताकि वे क्लास 2 से क्लास 1 में तुरंत प्रमोशन पा सकें, क्योंकि प्रमोशन की सभी प्रक्रिया वर्षों से रुकी हुई है और इस छूट के जरिए वे अपनी पदोन्नति को तेज कर सकेंगे।
  3. इस प्रमोशन समस्या का क्या असर पदों पर पड़ेगा?
    यदि कर्मचारियों को 4 साल की छूट नहीं दी गई, तो कई विभागों में क्लास 1 के पद खाली रह जाएंगे, जिससे कर्मचारियों के सामने प्रमोशन और भर्तियों की समस्याएँ बढ़ सकती हैं।
Tags:
  • एमपी कर्मचारी प्रमोशन
  • 4 साल की छूट
  • क्लास 2 से क्लास 1 प्रमोशन
  • प्रमोशन का दूसरा चरण
  • मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ
  • जितेंद्र सिंह
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
  • 31 पद खाली
  • MP Employees Promotion
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य

By Jageshwar Prasad

पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच

By Ashish Bhardwaj

ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन