दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स
Sanjay Gupta | Nov 10, 2026, 13:09 IST
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले पुराने शो में 90 लाख के टैक्स नुकसान का खुलासा हुआ है। वहीं नए शो को धमकियों और गानों पर बैन का सामना करना पड़ रहा है।
सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026 चल रहा है। इसी के तहत वे 15 नवंबर को इंदौर में भी परफॉर्म करने आ रहे हैं। इस शो का आयोजन बुक माय शो कर रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में सारेगामा कंपनी ने दिल-लुमिनाती इंडिया शो कराया था। इस शो को लेकर टैक्स का विवाद दो महीने पहले ही खत्म हुआ है।
अब सामने आई टूर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इससे नगर निगम को करीब 90 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
बता दें कि इंदौर में दिलजीत दोसांझ का शो 15 नवंबर को सी-21 एस्टेट पर हो रहा है। अभी इस शो के आयोजन को मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन धमकियों के बीच यह कॉन्सर्ट पहले ही बहुत संवेदनशील हो गया है। उधर आयोजकों से मनोरंजन टैक्स लेना अभी बाकी है। इसी बीच पुराना टैक्स विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। खासकर तब जब दिलजीत के पुराने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर शो की ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है।
दिसंबर 2024 में भी दिलजीत का शो इंदौर में हुआ था। तब मनोरंजन कर को लेकर निगम से बहुत विवाद हुआ था। इसमें टिकट की बिक्री कम बताने का मामला सामने आया था। इसके बाद आयोजक सारेगामा कंपनी ने टैक्स भरा था। यह विवाद अगस्त 2026 में निगम की अनापत्ति के साथ खत्म हुआ है। मार्केट विभाग निगम ने 65 लाख का कुल टैक्स मिलने की बात कहते हुए एनओसी जारी की।
वहीं अब कंपनी सारेगामा ने दिसंबर 2024 में हुए दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024 आयोजन को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि 14 शहरों में (इंदौर में भी) यह शो हुआ था। इसे तीन लाख 20 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा था। इसमें टिकट बिक्री से 221 करोड़ की कमाई हुई थी।
आयोजकों ने हर शहर में बिके टिकट की अलग से जानकारी नहीं दी है, लेकिन इंदौर आए दर्शकों की संख्या बताई है। इसके अनुसार सबसे ज्यादा दिल्ली में 60 हजार 790 दर्शक आए थे। वहीं इंदौर में यह संख्या 24 हजार 622 थी। यदि कुल टिकट की कमाई और दर्शकों की संख्या को भाग दें तो प्रति दर्शक टिकट दर 6 हजार 800 रुपए आती है।
यदि इसे इंदौर में आए दर्शकों की संख्या (24622) के साथ गुणा करें तो यह 16 करोड़ के करीब आती है।
बता दें कि नगर निगम द्वारा 10 फीसदी मनोरंजन कर लिया जाता है। इस हिसाब से 16 करोड़ की टिकट बिक्री पर निगम को एक करोड़ 60 लाख मिलना था। वहीं निगम ने केवल 65 लाख की राशि पर कंपनी को एनओसी देकर मामला खत्म कर दिया। यानी निगम को 90 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ।
कंपनी सारेगामा ने इस टूर की जो समरी दी है, उसके अनुसार इन शो से सरकार को जीएसटी में 111 करोड़ रुपए मिले, लोकल बॉडी को ढाई करोड़ रुपए की आय हुई। टिकट बिक्री से 221 करोड़, फूड एंड बेवरेज बिक्री से 22 करोड़ और स्पांसरशिप से 33 करोड़ की कमाई आयोजकों ने की थी। इस तरह कुल सीधा राजस्व 276 करोड़ रुपए का हुआ।
इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त आईएएस आकाश सिंह ने कहा कि अभी आयोजन की मंजूरी नहीं दी गई है। आयोजकों से टैक्स जमा करने को कहा गया है। वे 13 नवंबर तक बिके हुए टिकट की जानकारी देंगे। इन आंकड़ों के आधार पर टैक्स की गणना कर उसे भरवाया जाएगा। इसके बाद एनओसी जारी की जाएगी।
वहीं इस शो को लेकर पहले ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कारण है कि आयोजन को लेकर लगातार दिलजीत को धमकी भरे ईमेल आ रहे हैं। हाल ही में इंदौर में महापौर कार्यालय, दिलजीत के शो और तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ऐसे में इस शो का मामला पहले से संवेदनशील है।
वहीं चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत पर महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न बजाए जाएं जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ गानों पर बैन लगाया गया है जिन्हें सिंगर कॉन्सर्ट में नहीं गा सकेंगे।
इनमें दिलजीत दोसांझ का चर्चित ट्रैक पटियाला पेग शामिल है। इसके अलावा 5 तारा ठेके, जेब विचों फ्रीम और जट्ट फायर करदा भी हैं, जिन्हें दिलजीत नहीं गा सकेंगे।
![दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट]()
मंजूरी नहीं धमकियां मिली
दिसंबर 2024 के शो का विवाद
अब ऑडिट रिपोर्ट से खुलासा, टिकट 16 करोड़ के बिके
आयोजकों ने हर शहर में बिके टिकट की अलग से जानकारी नहीं दी है, लेकिन इंदौर आए दर्शकों की संख्या बताई है। इसके अनुसार सबसे ज्यादा दिल्ली में 60 हजार 790 दर्शक आए थे। वहीं इंदौर में यह संख्या 24 हजार 622 थी। यदि कुल टिकट की कमाई और दर्शकों की संख्या को भाग दें तो प्रति दर्शक टिकट दर 6 हजार 800 रुपए आती है।
यदि इसे इंदौर में आए दर्शकों की संख्या (24622) के साथ गुणा करें तो यह 16 करोड़ के करीब आती है।
टैक्स बनता था 1.60 करोड़ रुपए
इस तरह बताया कमाई का हिसाब
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट
अभी 13 तक करेंगे इंतजार
कॉन्सर्ट को मिली है धमकी
ये गाने भी प्रतिबंधित हुए
इनमें दिलजीत दोसांझ का चर्चित ट्रैक पटियाला पेग शामिल है। इसके अलावा 5 तारा ठेके, जेब विचों फ्रीम और जट्ट फायर करदा भी हैं, जिन्हें दिलजीत नहीं गा सकेंगे।
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट
आयकर रिटर्न 21 नवंबर तक भरें, GST में ITC क्लेम की अंतिम तारीख 30 नवंबर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
आयकर रिटर्न 21 नवंबर तक भरें, GST में ITC क्लेम की अंतिम तारीख 30 नवंबर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का टोकन आज से शुरू, अब घर बैठे मोबाइल से भी बुकिंग
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में 140 खनिज ब्लॉकों की नीलामी, सिर्फ 14 की लीज प्रक्रिया पूरी, बाकी 126 की स्थिति पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर मेट्रो फेज-2: 13 हजार करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर, जमीन के नीचे भी दौड़ेगी मेट्रो
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के थानों तक पहुंचा नेफिस (NAFIS) सिस्टम: फिंगरप्रिंट, आइरिस और रेटिना स्कैन से खुलेगी अपराधियों की पूरी कुंडली
By Jageshwar Prasad
जोजरी-लूनी-बांडी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, राजस्थान सरकार को नीति बनाने के आदेश
By Ashish Bhardwaj