भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी और टपूकड़ा में कार्यक्रमों में भाग लिया
कोर टीम हटने के बाद पहली बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे भूपेंद्र यादव, चर्चा में दौरा
Jageshwar prasad | Published:
कोर टीम हटने के बाद अलवर पहुंचे भूपेंद्र यादव
कोर टीम हटने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार जनता के बीच दिखे। इस घटनाक्रम के बाद से अब तक वे अलवर नहीं आए थे। रविवार का उनका दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
समझें क्या है पूरा मामला
- कोर टीम हटने के बाद भूपेंद्र यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार आए।
- अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद से अब तक वे अलवर नहीं आए थे।
- रविवार का उनका दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
- केंद्रीय मंत्री का दौरा भिवाड़ी और उसके आसपास तक सीमित रहा।
- अलवर शहर नहीं पहुंचे मंत्रीजी, इंतजार करते रही जनता और कार्यकर्ता।
आम जनता के बीच सक्रिय दिखने वाले यादव कोर टीम पर एक्शन के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूरी बनाए हुए थे। उनका अधिक समय दिल्ली या उससे बाहर ही बीत रहा था।
अपनी कोर टीम पर एक्शन होने के बाद भूपेंद्र यादव का यह दौरा स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक पंडित यह आकलन करने में जुटे रहे कि सहायकों के हटने के बाद उनके भावी कदमों में क्या बदलाव आने वाले हैं।
कोर टीम के हटने के बाद पहली बार दिखे
इसके बाद से ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर से दूरी बनाए हुए थे। आमतौर पर उनका अधिकांश समय अपने निर्वाचन क्षेत्र अलवर में बीतता था।
उनके करीबियों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चार प्रमुख सहायकों को एक साथ हटाए जाने की यह घटना उनके लिए एक बड़ा झटका रही है, जिसके बाद उनके इस पहले दौरे पर सबकी निगाहें टिकी थीं।
अलवर शहर से बनाई दूरी, भिवाड़ी और टपूकड़ा में रहे सक्रिय
उन्होंने भिवाड़ी को ही अपना केंद्र बनाए रखा। वहीं से अपनी गतिविधियों का संचालन किया। रविवार को उन्होंने भिवाड़ी और टपूकड़ा के विभिन्न स्थानीय आयोजनों में शिरकत की।
बाबा मोहनराम के दरबार में लगाई धोक, की गोसेवा
मंदिर दर्शन के बाद वे परिसर में स्थित गौशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाकर गोसेवा की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता और समर्थक भी मौजूद रहे।
भूपेंद्र यादव गोसेवा और मंदिर दर्शन के साथ रहे व्यस्त
खेल सुविधाओं का लिया जायजा
इसके बाद वे आशियाना आंगन सोसायटी पहुंचे, जहां सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
बाद में टपूकड़ा में भाजपा के अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां से वे बहरोड़ के गीरोठ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक शोक सभा में सम्मिलित होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी और टपूकड़ा में कार्यक्रमों में भाग लिया
क्या है कोर टीम हटाने का मामला?
अचानक हुए इस बदलाव की वजह प्रशासनिक बताई गई है, लेकिन यह किसी गंभीर आंतरिक विषय की ओर इशारा करता है। यह फैसला 3 जुलाई को अलग-अलग सरकारी आदेश जारी करके लिया गया।
इस मामले की खबरें चार जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के बाद मीडिया में आई। अभी तक हटाने की असल वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, चार करीबी लोगों पर एक्शन केंद्रीय मंत्री के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
दो अधिकारी मूल विभाग भेजे, दो की छुट्टी
अतिरिक्त निजी सहायक आयुष शरण और सहायक निजी सहायक सिद्धार्थ यादव को टर्मिनेट किया गया है। मंत्री की च्वॉइस पर नियुक्त हुए ये दोनों लोग उनके महत्वपूर्ण काम संभालते थे।
ये भी पढ़े:-
मंत्री भूपेंद्र यादव के हटाए चार मुख्य सहायक, जानें एक दिन में एक्शन की वजह
सरिस्का से गूँजी बाघ संरक्षण की नई हुंकार: भूपेंद्र यादव ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
विधायक का कारनामा, गौ माता के नाम पर करोड़ों की सरकारी जमीन पर जमाया कब्जा
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari