अलवर क्रय-विक्रय समिति में भाजपा का कब्जा, नरूका निर्विरोध अध्यक्ष
भूपेंद्र यादव की बिसात पर क्रय-विक्रय समिति में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को झटका
Jageshwar prasad | Updated:
भूपेंद्र यादव की बिसात पर अलवर क्रय-विक्रय समिति में भाजपा का कब्जा, संजय नरूका बने अध्यक्ष
राजस्थान में अलवर क्रय-विक्रय सहकारी समिति को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस पद पर संजय नरूका निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नरूका का निर्वाचन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर क्रय-विक्रय सहकारी समिति को 12 साल बाद मिला नया अध्यक्ष।
- भाजपा के संजय नरूका निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए।
- नरूका की जीत के लिए केंद्रीय मंत्री भपेंद्र यादव ने बिछाई थी सियासी बिछात।
- भाजपा की जीत कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली के लिए झटका।
- संजय नरूका की घोषणा, अलवर में खुलेगा सहकारी समिति का पहला पेट्रोल पंप।
Alwar: राजस्थान के अलवर जिले की सहकारिता राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। लगभग 12 साल के लंबे इंतजार के बाद अलवर क्रय-विक्रय सहकारी समिति को नया नेतृत्व मिल गया है।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की रणनीतिक बिसात के चलते भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं, लक्ष्मी नारायण सैनी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अलवर की राजनीति के गलियारों में इस चुनाव के नतीजों को भूपेंद्र यादव का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। इससे पहले अलवर सरस डेयरी चुनाव में नितिन सागवान को निर्विरोध अध्यक्ष बनाकर उन्होंने सहकारिता पर अपनी पकड़ का अहसास कराया था।
अब ठीक उसी तर्ज पर क्रय-विक्रय समिति में भी नरूका की ताजपोशी कराकर उन्होंने अपने राजनीतिक कौशल का लोहा मनवा दिया है।
जूली और जितेंद्र सिंह को तगड़ा झटका
अलवर को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है।
इसके बावजूद सहकारिता के इतने बड़े मंच पर कांग्रेस का कोई मजबूत घेराबंदी या मुकाबला न कर पाना चौंका रहा है। इसे भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली के लिए सीधे राजनीतिक डेंट के रूप में देखा जा रहा है।
निर्विरोध निर्वाचन का पूरा गणित
इनमें 5 व्यक्तिगत श्रेणी से और 6 सहकारी समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इसके बाद इन सभी 11 सदस्यों ने एक राय होकर संजय सिंह नरूका को अध्यक्ष और लक्ष्मी नारायण सैनी को उपाध्यक्ष चुना।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र यादव ने नरूका को किसी अहम पद पर बैठाने का वादा किया था। इसी क्रम में नरूका को अलवर क्रय-विक्रय सहकारी समिति की कमान दी गई।
नरूका भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वह अलवर नगर निगम के सभापति भी रह चुके हैं।
अलवर क्रय-विक्रय समिति में भाजपा का कब्जा, नरूका निर्विरोध अध्यक्ष
निर्विरोध चुने गए प्रमुख सदस्य
व्यक्तिगत श्रेणी से: रामदयाल सैनी, शीला देवी, शांति सैनी व अन्य।
गौरतलब है कि समिति में अंतिम बार चुनाव वर्ष 2009 में हुए थे। तब महेंद्र शास्त्री अध्यक्ष बने थे। इसके बाद करीब 12 साल तक समिति में चुनावी गतिविधियां ठप रहीं।
फर्जी ऋण पर चलेगा हंटर
नरूका के अनुसार अलवर, ग्रामीण, थानागाजी और बानसूर क्षेत्र के किसानों को समय पर उर्वरक, बीज और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। समिति समर्थन मूल्य (MSP) पर कृषि उपज की पारदर्शी खरीद करेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी ऋण बांटने, व्यवस्थापकों की मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
कर्ज में डूबी समितियों की समीक्षा कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और समिति को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा।
अलवर में खुलेगा सहकारी समिति का पहला पेट्रोल पंप
यह पेट्रोल पंप समिति कार्यालय और पुलिस अन्वेषण भवन के पास खोला जाएगा। इसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के साथ एमओयू हो चुका है।
फिलहाल जमीन के लैंड यूज़ चेंज की फाइल नगर विकास न्यास से आगे बढ़कर नगरीय विकास विभाग जयपुर में लंबित है। स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सांगवान भी केंद्रीय मंत्री की देन
पहले ही यह माना गया था कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव नितिन सागवान सरस डेयरी के अध्यक्ष बनेंगे। उस वक्त भी सागवान का नाम सरस डेयरी के अध्यक्ष पद पर आने के बाद सबको चौंकाया था।
अकेले सांगवान का ही नामांकन हुआ था। इससे वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नामांकन के मौके पर वन मंत्री संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:-
भूपेंद्र यादव टीम पर एक्शन तो सचिव जवाबदेह क्यों नहीं, अशोक खेमका का बड़ा सवाल
मंत्री भूपेंद्र यादव के हटाए चार मुख्य सहायक, जानें एक दिन में एक्शन की वजह
रोजी-रोटी कमाने साउथ अफ्रीका गए युवक की मौत, मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुरू किए यह प्रयास
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi