छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप संचालक से लेकर इंस्पेक्टर तक 28 अफसरों के तबादले
VINAY VERMA | Nov 02, 2026, 15:42 IST
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: खनिज विभाग के 28 अफसरों के बदले प्रभार
छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग में एक साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य शासन ने मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से आदेश जारी करते हुए खनिज शाखा के कुल 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस तबादला सूची में उप संचालक (खनि प्रशासन), खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी और खनि निरीक्षक स्तर के अफसर शामिल हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ये सभी बदलाव प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, उप संचालक स्तर के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। कोरबा जिला कार्यालय में पदस्थ उप संचालक प्रमोद कुमार नायक को दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं, भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय (इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर) में पदस्थ उप संचालक श्रीमती मीनाक्षी साहू को कोरबा खनिज शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, दंतेवाड़ा खनिज शाखा के उप संचालक योगेन्द्र सिंह को नवा रायपुर संचालनालय में पदस्थ किया गया है।
खनिज अधिकारियों की सूची में भी कई जिलों के चेहरे बदले गए हैं। बिलासपुर की खनि अधिकारी शबीना बेगम को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। मुंगेली के खनि अधिकारी योगेश साहू अब सरगुजा का जिम्मा संभालेंगे। राजनांदगांव की खनि अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा को नवा रायपुर संचालनालय भेजा गया है, जबकि सरगुजा से अनिल साहू को मुंगेली में पदस्थ किया गया है।
बलौदाबाजार-भाटापारा के खनि अधिकारी अवधेश बारिक को बीजापुर भेजा गया है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के खनि अधिकारी दीपक आनंद साहू को राजनांदगांव और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दयानंद तिग्गा को जगदलपुर खनिज शाखा की कमान सौंपी गई है। वहीं, जगदलपुर के खनि अधिकारी शिखर चेरपा को बलरामपुर, बीजापुर के छबिलेश्वर मौर्य को बलौदाबाजार-भाटापारा और कोरिया के खनि अधिकारी इंद्रलाल साव को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी भेजा गया है।
सहायक खनि अधिकारियों में रायपुर के उमेश भार्गव को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव के भरत लाल बंजारे को दुर्ग, बालोद के उत्तम खूंटे को बलौदाबाजार-भाटापारा और दुर्ग के दीपक तिवारी को राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के बबलू पांडे को रायपुर भेजा गया है, जबकि बलरामपुर से राहुल गुलाटी कोरबा और धमतरी से सुभाष साहू बलरामपुर भेजे गए हैं। कोरबा के सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा को कोरिया, सरगुजा की नेहा टंडन को संचालनालय नवा रायपुर और कांकेर के मृदुल गुहा को दंतेवाड़ा भेजा गया है।
खनि निरीक्षकों में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से अश्वनी झाड़ी को जगदलपुर, बलरामपुर से सुब्रत साना को धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा से भूपेन्द्र भक्त को कांकेर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से विवेक कुमार चंद्राकर को सुकमा और सुकमा से मंथन केमरो को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। उप सचिव श्रीकांत वर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में साफ किया गया है कि उक्त फेरबदल समन्वय में विधिवत अनुमोदन प्राप्त कर किया गया है।
उप संचालकों की नई पदस्थापना तय
इन जिलों के बदले खनिज अधिकारी
कई जिलों में नए अफसर तैनात
सहायक खनि अधिकारियों का हुआ तबादला
खनि निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
देवास में मस्जिद-दरगाह पर तोड़फोड़ का आरोप: चादर और झंडे जलाए, CCTV में कैद हुई घटना
By Arohi Raj
1100 साल पुराना जैन मंदिर फिर होगा तैयार: विदिशा में ASI की बड़ी तैयारी, दो साल से ज्यादा चलेगा काम
By Manya Jain
भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव
By Arohi Raj
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी
By Aman Vaishnav
सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार
By Arun Tiwari
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में ब्लास्ट की धमकी, ई मेल में अमिताभ बच्चन के जलसा में भी धमाके की बात
By Sanjay Gupta
दिवाली पर जयपुर में रोडवेज बसों की एंट्री बंद, तीन से नौ नवंबर तक सिंधी कैंप नहीं आएंगी बसें
By Jyoti Mahender Bhardwaj