संयुक्त संचालक समेत कई DEO बदले : कई अधिकारियों सेे प्रभार वापस, आदेश जारी

VINAY VERMA | Sept 08, 2026, 21:48 IST
Share
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। संयुक्त संचालक समेत कई DEO के प्रभार बदले गए हैं। सरगुजा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, दुर्ग सहित कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raipur : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने कई अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसमें संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालयों से लेकर कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालयों में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा सूरजपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, मुंगेली, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जैसे जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

सरगुजा और बिलासपुर में नई जिम्मेदारी

राजेश सिंह को प्रभारी उप संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसी तरह अश्वनी भारद्वाज को प्रभारी उप संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



जांजगीर-चांपा का DEO बदला

ए.के. सिन्हा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं जांजगीर-चांपा के प्रभारी DEO जगजीत धीर को अब प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोहर प्रताप सिंह, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा, जांजगीर-चांपा में पदस्थ थे, उन्हें सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

मुंगेली और बिलासपुर में भी बदलाव

एल.पी. डहीरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली से सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर भेजा गया है। वहीं डॉ. मोहन लाल पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर से अब प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली होंगे। उपेन्द्र कुमार देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है।

बिलासपुर DEO को नई जिम्मेदारी

बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक (DMC), समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

कई और जिलों में बदले अधिकारी

संदीप कुमार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, अंबागढ़ चौकी से विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, जिला कोरबा के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

शिव कुमार गेंदले को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है। पुरुषोत्तम लाल साहू को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के प्रभारी DEO योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

शिक्षा विभाग के इस फेरबदल से कई जिलों में DEO की जिम्मेदारियां बदली हैं। अब नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद जिलों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था नए सिरे से चलेगी।

ये खबरें भी पढ़े....

स्कूल शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन, ये नियम तोड़े तो लगेगा दो लाख का जुर्माना...

दंतेवाड़ा के पूर्व DEO को सजा, आय से अधिक संपत्ति में 4 साल की जेल

वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 64 सहायक ACF अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठ पर कार्रवाई, बिलासपुर से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Tags:
  • बिलासपुर
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • DEO
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • प्रशासनिक फेरबदल
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, दिव्यांग आरक्षण को लेकर उठे सवाल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, दिव्यांग आरक्षण को लेकर उठे सवाल
मध्यप्रदेश में 10 DSP को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ACP स्तर के पदों पर नई पोस्टिंग, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By Sourabh Bhatnagar

मध्यप्रदेश में 10 DSP को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ACP स्तर के पदों पर नई पोस्टिंग, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश

By Sanjay Gupta

सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

By Manya Jain

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम

By Jageshwar prasad

जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर

By Saurabh Mishra

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर
UPI पर एमडीआर विरोध पर इंदौर में फैसला, यह लागू तो क्यूआर कोड दुकानों से हटा देंगे, नकद लेंगे

By Sanjay Gupta

UPI पर एमडीआर विरोध पर इंदौर में फैसला, यह लागू तो क्यूआर कोड दुकानों से हटा देंगे, नकद लेंगे