लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
जोधपुर नगर निगम ने बकाया यूडी टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील कर दिया गया।
जोधपुर नगर निगम ने बकाया यूडी टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील कर दिया गया।

जोधपुर नगर निगम ने बकाया नगरीय विकास कर (UD Tax) की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई के बाइक शोरूम समेत शहर के तीन शोरूम सील कर दिए।

पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई के बाइक शोरूम पर साल 2007 से कुल 18 लाख 82 हजार 352 रुपए का यूडी टैक्स बकाया चल रहा था। यह प्रॉपर्टी महेंद्र विश्नोई की दादी अमरीदेवी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उल्लेखनीय है कि महेंद्र विश्नोई के दादाजी स्वर्गीय राम सिंह विश्नोई राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

कई बार नोटिस के बाद हुई सीलिंग, बाद में जमा हुआ टैक्स

नगर निगम के उपायुक्त रणवीर देथा ने पूरी कार्रवाई का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि महिंद्रा हीरो के शोरूम संचालक अमरीदेवी पर साल 2007 से करीब 18.82 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया था।

  • पूर्व में दिए गए नोटिस: बकाया राशि जमा करवाने के लिए निगम ने शोरूम संचालकों को पहले 3 से 4 बार नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया गया।
  • अंतिम चेतावनी: करीब एक सप्ताह पहले भी अंतिम नोटिस दिया गया था। जब राशि जमा नहीं हुई, तो निगम टीम ने नियमानुसार सुबह शोरूम को सील कर दिया।
  • कार्रवाई के बाद भुगतान: शोरूम सील होने के बाद संचालकों की ओर से बकाया टैक्स जमा करवा दिया गया।
राजस्थान में 20 नवंबर से फार्मर ID से मिलेगा खाद, 18 जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था | Rajasthan to get fertilizer from Farmer ID from November 20, new system to be implemented in 18 districts
राजस्थान के 18 जिलों में 20 नवंबर से फार्मर ID के जरिए मिलेगा खाद, पंचायत चुनाव के बाद सरकार ने फिर लागू की व्यवस्था
20 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में पंचायत चुनाव खत्म होते ही कृषि विभाग ने किसानों के लिए खाद वितरण को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश के पहले चरण में 18 जिलों में किसानों को फार्मर ID के आधार पर ही उर्वरक मिलेगा। यह व्यवस्था 20 नवंबर से लागू होगी। इससे पहले किसानों के विरोध के चलते सरकार ने इस व्यवस्था को स्थगित कर दिया था। अब चुनाव खत्म होने के बाद इसे फिर लागू किया जा रहा है। विभाग ने खाद विक्रेताओं और किसानों के रिकॉर्ड में जरूरी सुधार करने के निर्देश भी दिए हैं।

शहर के दो अन्य बड़े प्रतिष्ठानों पर भी गिरी गाज

नगर निगम ने सोमवार को केवल एक ही नहीं, बल्कि कुल तीन बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की:

प्रतिष्ठान / क्षेत्रबकाया यूडी टैक्स / स्थितिकी गई कार्रवाई
बाइक शोरूम (पूर्व MLA परिवार)18 लाख 82 हजार 352 रुपए (2007 से बकाया)सुबह सील किया गया; बाद में टैक्स जमा हुआ
ज्वेलरी शोरूम (सरदारपुरा)19.49 लाख रुपए बकायाबकाया जमा न होने पर शोरूम सील
एम्पोरियम (झालामंड पाली रोड)बकाया यूडी टैक्सनिगम टीम ने नियमानुसार सील किया
पंचायत चुनाव: कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी फंसी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप | Panchayat Elections: Congress Majority, Yet District Chief Post Stuck in 8 Districts, Allegations of Horse Trading Against BJP
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
23 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया, लेकिन अब गांवों की सत्ता के लिए नया राजनीतिक मुकाबला शुरू हो गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की जीत के बाद भी कई जगह जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी का गणित साफ नहीं है। कांग्रेस के पास 23 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत है, जबकि भाजपा को केवल पांच में बहुमत मिला है।

महेंद्र विश्नोई का तंज- कार्रवाई करवाने वाले मेरे शुभचिंतक, वे जिंदा रहें

शोरूम सील होने के बाद पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया।

महेंद्र विश्नोई ने कहा कि ये कार्रवाई करवाने वाले उनके शुभचिंतक ही हैं, जो हैं वे जिंदा रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतीराज चुनावों में हार का बदला लेने के लिए सरकार इस तरह की कार्रवाई करवा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की हमेशा से यही नीति रही है कि किसी भी तरह से परेशान किया जाए। पूर्व विधायक ने यह भी दावा किया कि जब निगम कर्मी नोटिस लेकर आए थे, तब उन्हें बताया गया था कि साल 2017 का यूडी टैक्स भरा हुआ है। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि यह हमारा काम नहीं है।

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश | Rajasthan High Court's Big Decision: BB Fatima Nursing Institute's Admissions to Marksheets Illegal, Police Investigation Ordered
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश
22 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट ने नर्सिंग शिक्षा से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बीबी फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज में शैक्षणिक सत्र 2021-22 और उसके बाद हुए सभी दाखिलों, परीक्षाओं और जारी मार्कशीट को अवैध करार दिया है। अदालत ने मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को राहत देने से इनकार कर दिया। उनकी एफआईआर रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी गई।

शहर के 1 हजार 500 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस, वॉट्सएप पर भी भेज रहे बिल

जोधपुर नगर निगम बकाया वसूली के लिए अब डिजिटल माध्यमों का भी सहारा ले रहा है। निगम बकाया यूडी टैक्स वाले प्रॉपर्टी मालिकों को सीधे वॉट्सएप पर नोटिस और बिल भेज रहा है।

इसके अलावा शहर भर में कुल 1 हजार 500 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 1 हजार 400 बकायादारों को 15 दिन का चेतावनी नोटिस दिया गया है। वहीं, 100 बड़े बकायादारों को अंतिम तीन दिन का अल्टीमेटम नोटिस भेजा गया है। समय पर टैक्स जमा नहीं कराने पर इन पर भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग की बड़ी चूक: SC महिला आरक्षित सीट पर पुरुष जीता चुनाव, मचा हड़कंप | Election Commission's Big Blunder: Man Wins Election on SC Woman Reserved Seat, Commotion Ensues
निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल
23 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पंचायत चुनाव के नाम पर ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरी निर्वाचन व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस वार्ड से सिर्फ SC महिला चुनाव लड़ सकती थी, वहां एक पुरुष ने पर्चा भरा, चुनाव लड़ा और जीत भी गया। हद तो तब हो गई, जब अधिकारियों ने उसे जीत का सर्टिफिकेट भी थमा दिया। समिति की पालोदा ग्राम पंचायत का है।

Tags:
  • Jodhpur Municipal Corporation action
  • जोधपुर नगर निगम की कार्रवाई
  • Former MLA Mahendra Bishnoi
  • पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई
  • Bike showroom sealed
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे

By Umeshwari Baghel

CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप

By

MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप