सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
Mukesh Sharma | Updated:
भरतपुर जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 18 जिला परिषद सदस्यों को पेश किया ।
भरतपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों को खरीदने और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए खुली चुनौती दी है कि भरतपुर में कांग्रेस का ही जिला प्रमुख बनेगा।
डोटासरा ने दावा किया कि कांग्रेस के तीन जिला परिषद सदस्यों को भाजपा ने 60-60 लाख रुपए देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 18 सदस्यों का ईमान नहीं खरीदा जा सकता।
डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरतपुर के कांग्रेस के 18 जिला परिषद सदस्यों को सामने पेश किया। उन्होंने कहा कि ये सभी सदस्य कांग्रेस के साथ हैं और इनमें से कोई भी पार्टी छोड़कर दूसरी तरफ नहीं जाना चाहता। डोटासरा के मुताबिक, पिछले चार दिनों से पुलिस, प्रशासन और सरकारी एजेंसियों के जरिए इन सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के पास बहुमत है तो फिर सदस्यों को डराने और प्रलोभन देने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
डोटासरा ने आरोप लगाया कि पंचायतीराज चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद भाजपा अब जिला प्रमुख का पद हासिल करने के लिए कांग्रेस के सदस्यों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि भरतपुर में कांग्रेस के 21 जिला परिषद सदस्य जीते थे। लेकिन इनमें से तीन सदस्यों को भाजपा अपने पक्ष में ले गई। डोटासरा ने इसे खरीद-फरोख्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस के बाकी 18 सदस्य पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
उन्होंने कहा चाहे गोलियां चल जाएं, भरतपुर में कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा और जिला प्रमुख भी कांग्रेस का ही होगा। डोटासरा ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद जिला प्रमुख का पद हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ जिला प्रमुख के चुनाव का मामला नहीं, बल्कि निर्वाचित सदस्यों की स्वतंत्रता और जनादेश का भी सवाल है।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि भरतपुर के कांग्रेस जिला परिषद सदस्य चौमूं के एक होटल में ठहरे हुए हैं। वहां चौमूं के सीआई,डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी होटल प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सदस्यों को भाजपा की ओर से संदेश भेजकर प्रलोभन दिया जा रहा है और पुलिस के जरिए उन्हें वहां से उठाने की कोशिश की जा रही है।
डोटासरा ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपनी मर्जी से किसी स्थान पर ठहरे हैं तो उन्हें परेशान क्यों किया जा रहा है? उन्होंने डीजीपी और मुख्य सचिव पर भी सवाल उठाए कि यदि ऐसा हो रहा है तो अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासन के उन अधिकारियों को भी चेतावनी दी ,जिन पर उन्होंने भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की नाक बचाने के लिए उनके गृह जिले में पुलिस से गुंडागर्दी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा, मैं जिंदा रहा तो गुंडागर्दी करने वाले अफसरों को ऐसा सबक सिखाऊंगा कि याद रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं और निर्वाचित सदस्यों को स्वतंत्र रूप से फैसला लेने से रोकने की कोशिश हो रही है।
डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरतपुर के कांग्रेस के 18 जिला परिषद सदस्यों को सामने पेश किया। उन्होंने कहा कि ये सभी सदस्य कांग्रेस के साथ हैं और इनमें से कोई भी पार्टी छोड़कर दूसरी तरफ नहीं जाना चाहता। डोटासरा के मुताबिक, पिछले चार दिनों से पुलिस, प्रशासन और सरकारी एजेंसियों के जरिए इन सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के पास बहुमत है तो फिर सदस्यों को डराने और प्रलोभन देने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
बहुमत के बावजूद जिला प्रमुख का चुनाव बना प्रतिष्ठा की लड़ाई
उन्होंने कहा कि भरतपुर में कांग्रेस के 21 जिला परिषद सदस्य जीते थे। लेकिन इनमें से तीन सदस्यों को भाजपा अपने पक्ष में ले गई। डोटासरा ने इसे खरीद-फरोख्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस के बाकी 18 सदस्य पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
उन्होंने कहा चाहे गोलियां चल जाएं, भरतपुर में कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा और जिला प्रमुख भी कांग्रेस का ही होगा। डोटासरा ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद जिला प्रमुख का पद हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ जिला प्रमुख के चुनाव का मामला नहीं, बल्कि निर्वाचित सदस्यों की स्वतंत्रता और जनादेश का भी सवाल है।
चौमूं के होटल में ठहरे सदस्यों पर दबाव का आरोप
डोटासरा ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपनी मर्जी से किसी स्थान पर ठहरे हैं तो उन्हें परेशान क्यों किया जा रहा है? उन्होंने डीजीपी और मुख्य सचिव पर भी सवाल उठाए कि यदि ऐसा हो रहा है तो अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।
अफसरों को चेतावनी, ऐसा सबक सिखाऊंगा कि याद रखेंगे
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
By Umeshwari Baghel
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
By
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
By Amresh Kushwaha
आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल
By Jageshwar Prasad