निकाय प्रमुख चुनाव से पहले बढ़ा तनाव, डोटासरा बोले- खून-खराबा हुआ तो कौन जिम्मेदार?
Saurabh Mishra | Sept 19, 2026, 11:14 IST
निकाय चुनाव में सियासी घमासान
राजस्थान में निकाय प्रमुख चुनाव से पहले कांग्रेस ने सरकार पर पार्षदों को दबाव में लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खून-खराबे की स्थिति में सरकार को जिम्मेदार बताया।
5 पॉइंट में समझें पूरा मामला
- राजस्थान में निकाय प्रमुख चुनाव से पहले बढ़ा तनाव।
- कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।
- भरतपुर में मेयर प्रत्याशी के नाम वापसी से बदला खेल।
- बीकानेर पार्षदों तक सीआईडी पहुंचने का दावा।
- पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार को दी चेतावनी।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उसके समर्थक पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा। डोटासरा ने चेतावनी दी कि इस दौरान खून-खराबा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की होगी।
पीसीसी चीफ ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे राजस्थान में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं!
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, जब यही तानाशाही करनी थी, तो फिर चुनाव क्यों करवाए? सीधे भाजपा के लोगों को कुर्सियों पर बैठा देते!
बहरोड़ की नगर पालिका बर्डोद में शपथ लेने पहुंचे निर्वाचित पार्षदों से पुलिस-प्रशासन द्वारा… pic.twitter.com/VZ5XrrdOIw
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 18, 2026
डोटासरा ने दी चेतावनी
डोटासरा ने पार्षदों की बाड़ेबंदी और पुलिस की कथित कार्रवाई को भाजपा के ‘गुजरात मॉडल’ से जोड़ा। उनका आरोप है कि निकाय प्रमुखों के चुनाव में पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा नेता पहले भी कांग्रेस की ओर से लगाए गए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर चुके हैं।
बीकानेर में कांग्रेस पार्षदों को ढूंढने पहुंचीं सीआईडी
इस बीच कांग्रेस के बागी नवरतन डागा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब महापौर पद के लिए कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने हैं।
भरतपुर में पलटा पूरा खेल
भरतपुर के 65 वार्डों में निर्दलीयों ने 36, भाजपा ने 20 और कांग्रेस ने 7 सीटें जीती हैं। ऐसे में यहां महापौर चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही थी। नामांकन वापसी से पहले गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विचित्रा सिंह और उनके पति व पूर्व मेयर शिव सिंह भोंट से बातचीत की थी।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इससे एक दिन पहले भरतपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी शिव सिंह भोंट के होटल पहुंचे थे और सेटबैक की जांच के नाम पर दबाव बनाया गया।
बेढ़म ने दबाव के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि विचित्रा सिंह ने शहर के विकास के लिए सरकार के साथ जाने का फैसला किया। विचित्रा सिंह के पति ने भी विकास के लिए सरकार का साथ देने की बात कही।
बानसूर में पुलिस भेजने का आरोप
डोटासरा ने उदयपुर, अलवर, बीकानेर, कुचेरा, डेगाना और देवली-उनियारा समेत कई निकायों का जिक्र किया। उनका आरोप है कि जिन जगहों पर भाजपा के पास पर्याप्त संख्या नहीं है, वहां सत्ता और प्रशासन के जरिए राजनीतिक समीकरण बदलने की कोशिश हो रही है।
निकाय चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश में मुकाबला कई जगह काफी करीबी है। 309 नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा 148 और कांग्रेस 104 निकायों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। कई जगह निर्दलीय बोर्ड बनाने में निर्णायक भूमिका में हैं। अब महापौर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही साफ होगा कि वार्डों के नतीजों के बाद बने समीकरण निकाय प्रमुखों की कुर्सी तक कितने कायम रहते हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
जोधपुर निगम चुनाव: 51 के जादुई आंकड़े की रसाकशी में पार्षद का अपहरण, FIR से गरमाई सियासत
Rajasthan Top News: राजस्थान की बड़ी खबरें, कुचेरा में चेयरमैन की कुर्सी पर संग्राम
पांच होटल बदल लिए, पुलिस पीछे भाग रही, शकुंतला रावत का डोटासरा को मैसेज
राजस्थान पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी टली, डोटासरा ने पूछा- BJP को किस बात का डर?
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar