SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और
Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
1.50 लाख अभ्यर्थियों को SI भर्ती के रिजल्ट का इंतजार
राजस्थान में SI भर्ती-2021 के अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। 20 सितंबर को हुए री-एग्जाम का रिजल्ट 2 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ है। RPSC ने परीक्षा से पहले 20 दिन में परिणाम जारी करने और नवंबर में फिजिकल टेस्ट कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक दोनों का इंतजार है। पेपर लीक के कारण भर्ती पहले ही लंबी खिंच चुकी है। अब रिजल्ट में देरी से अभ्यर्थियों को डर है कि पूरी भर्ती में 4 से 6 महीने और लग सकते हैं।
क्या है पूरा मामला?
परीक्षा के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया था कि परिणाम 20 दिन में जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नवंबर में फिजिकल टेस्ट शुरू कराने की तैयारी भी बताई गई थी। लेकिन तय समय निकलने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। अब नवंबर के 20 दिन बीत चुके हैं और अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए कोई स्पष्ट तारीख नहीं मिली है।
पहले पेपर लीक, अब रिजल्ट में देरी से परेशान अभ्यर्थी
859 पदों के लिए 1.50 लाख अभ्यर्थियों ने दिया री-एग्जाम
भर्ती प्रक्रिया में पहले ही काफी समय निकल चुका है। ऐसे में परिणाम में देरी के कारण आगे होने वाले फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू का शेड्यूल भी प्रभावित हो सकता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग को अब भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए स्पष्ट समयसीमा जारी करनी चाहिए।
बेरोजगार यूनियन ने भी उठाई रिजल्ट जारी करने की मांग
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
कोटा में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला जारी: 8 महीने में 41 महिलाओं की जान गई, सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 13 मौतें
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP के पानी पर राजस्थान मार रहा डाका! चंबल नहर की जांच में 12 गेट मिले बंद, 3900 की जगह सिर्फ 1900 क्यूसेक ही मिल रहा पानी
By Amresh Kushwaha
सस्ते मकान का सपना दिखाकर 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी, धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 साल से थे फरार
By Amresh Kushwaha
रायपुर में आज सीएम विष्णुदेव साय का खास कार्यक्रम, ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
By Harrison Masih
MP में बड़े पैमाने पर अफसरों के प्रमोशन की तैयारी, IAS से तहसीलदार तक 300 अधिकारियों को मिल सकती है तरक्की
By Amresh Kushwaha
अपने मोबाइल फोन से रखिए स्कूल में अपने बच्चे के परफॉर्मेंस पर नजर, KVS के संवाद ऐप से जानें अटेंडेंस और प्रोग्रेस
By Anshika Singh Chauhan
आज UP दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, टीकमगढ़-छतरपुर में कार्यक्रम के बाद पहुंचेंगे अयोध्या और गोंडा, कालिदास समारोह का भी करेंगे शुभारंभ
By Amresh Kushwaha