SI भर्ती-2021 में 7.97 लाख थे, लेकिन री-एग्जाम में सिर्फ 2.30 लाख की रुचि
Jageshwar prasad | Updated:
SI भर्ती-2021 का री-एग्जाम 20 सितंबर को, केवल 2.30 लाख अभ्यर्थी ही देंगे परीक्षा
राजस्थान SI भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 2.30 लाख अभ्यर्थी देंगे। परीक्षा 20 सितंबर 2026 को एक ही दिन होगी। RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा।
समझें क्या है पूरा मामला
- SI भर्ती री-एग्जाम में अब सिर्फ 2.30 लाख अभ्यर्थी बचे।
- 7.97 लाख आवेदन फिर भी एक तिहाई ने ही दिखाई रुचि।
- एक ही दिन होगी परीक्षा, नॉर्मलाइजेशन की जरूरत खत्म।
- RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा अहम पत्र।
- लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तय हुई 20 सितंबर की तारीख।
अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार का मौका दिया गया था, लेकिन ज्यादातर ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। अब यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को एक ही दिन आयोजित होगी।
क्यों घट गई अभ्यर्थियों की संख्या
जो अभ्यर्थी किसी कॉलम में संशोधन नहीं करना चाहते थे, उन्हें भी आवेदन पत्र एडिट मोड में खोलकर एक घोषणा और सहमति देनी थी। इसमें पुराने फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान इस्तेमाल करने की अनुमति भी शामिल थी। यह पूरी प्रक्रिया जटिल होने के कारण करीब 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में रुचि दिखाई।
एक दिन में होगी पूरी परीक्षा
गौरतलब है कि 2021 में हुई मूल परीक्षा 13 से 15 सितंबर के बीच तीन दिन चली थी। उस समय 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर लीक सामने आने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
पहले सीमित, फिर सभी को मिली अनुमति
RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
पत्र में लिखा गया है कि चुनाव आयोग और RPSC दोनों संवैधानिक संस्थाएं हैं और दोनों के पास अपनी-अपनी अहम जिम्मेदारियां हैं। इसमें कहा गया कि 20 सितंबर 2026 को होने वाली SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा बेहद संवेदनशील है।
RPSC अध्यक्ष ने अनुरोध किया है कि चुनाव आयोग निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखें तय करते समय इस परीक्षा की तारीख का विशेष ध्यान रखे। उनका कहना है कि इससे परीक्षा और चुनाव दोनों बिना किसी टकराव के शांतिपूर्वक संपन्न हो सकेंगे।
किन पदों पर होगी भर्ती
दो साल से ज्यादा चली कानूनी लड़ाई
28 अगस्त 2025 को हाई कोर्ट ने SI भर्ती रद्द कर दी थी। इसके खिलाफ ट्रेनी SI ने डिवीजन बेंच में अपील की, जिसने एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी डिवीजन बेंच के आदेश पर रोक लगाई थी।
4 अप्रैल 2026 को हाई कोर्ट की खंडपीठ ने एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद 4 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने चयनित अभ्यर्थियों की स्पेशल लीव पिटीशन खारिज कर दी। इसी के बाद अब री-एग्जाम की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
FAQ
- SI भर्ती-2021 का री-एग्जाम कब होगा?
यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को एक ही दिन आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा तीन दिन में हुई थी। एक दिन में परीक्षा होने से नॉर्मलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। - SI भर्ती-2021 में अब कितने अभ्यर्थी परीक्षा देंगे?
कुल 7 लाख 97 हजार आवेदकों में से अब सिर्फ 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही परीक्षा देंगे। आवेदन अपडेट प्रक्रिया जटिल होने के कारण बाकी अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। यह प्रक्रिया अनिवार्य केवाईसी से जुड़ी थी।
ये भी पढ़ें:-
SI भर्ती से इस नियम को हटाने की मांग हुई तेज, 15 राज्य पहले ही बदल चुके है नियम
SI भर्ती-2025 का रिजल्ट हुआ जारी, 1086 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा
RPSC अब 20 दिन में देगा रिजल्ट, कोर्ट स्टे रोकने के लिए कैविएट की तैयारी
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA