मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी की क्लास
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
Amresh Kushwaha | Updated:
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान मानसिक रूप से मजबूत रहने को लेकर भोपाल में करीब दो घंटे तक संवाद हुआ।
BHOPAL. दिनभर पढ़ाई, परीक्षा पास करने का दबाव, घरवालों की उम्मीदें और मन में एक ही सवाल कि अगर इस बार भी सिलेक्शन नहीं हुआ तो क्या होगा? MPPSC समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों युवा ऐसी ही परेशानियों से जूझते हैं। कई बार पढ़ाई से ज्यादा भविष्य की चिंता उन्हें परेशान करने लगती है।
इसी तनाव से कैसे बचें और तैयारी के दौरान खुद को मानसिक रूप से कैसे मजबूत रखें, इस पर मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी ने युवाओं को जरूरी सलाह दी।
भोपाल मेंओवरथिंकिंग से आजादी विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए MPPSC अभ्यर्थियों ने डॉ. त्रिवेदी से खुलकर सवाल पूछे। करीब दो घंटे तक चली बातचीत में युवाओं ने पढ़ाई में मन नहीं लगने, नींद नहीं आने, बार-बार चिंता होने और असफलता के डर जैसी परेशानियां बताईं।
डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि कई बार हमारी परेशानी की वजह सामने मौजूद समस्या नहीं, बल्कि उसके बारे में लगातार सोचते रहना होता है। जैसे परीक्षा अभी हुई भी नहीं, लेकिन मन में पहले से सवाल आने लगते हैं कि पेपर खराब हो गया तो क्या होगा? सिलेक्शन नहीं हुआ तो घरवालों को क्या जवाब देंगे? दोस्त नौकरी में लग गए और हम पीछे रह गए तो क्या होगा?
इसी तरह की सोच को Overthinking कहते हैं। जब दिमाग में एक ही बात बार-बार घूमती रहती है, तो पढ़ाई में ध्यान लगाना और सही फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने युवाओं को समझाया कि हर समय दूसरों से अपनी तुलना करना और भविष्य के बारे में बुरा सोचते रहना मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. त्रिवेदी ने मानसिक बीमारियों को लेकर लोगों की गलत सोच पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम पागलों के डॉक्टर नहीं, बल्कि आपके इमोशनल हेल्थ मैनेजर हैं।
उनका कहना था कि मानसिक परेशानी किसी को भी हो सकती है। जरूरी नहीं कि इसकी वजह कोई बड़ी घटना हो। पढ़ाई का दबाव, नौकरी की चिंता, रिश्तों में परेशानी और परिवार की उम्मीदें भी मानसिक सेहत पर असर डाल सकती हैं।
अगर लगातार बेचैनी रहती है, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है, नींद ठीक से नहीं आती या पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता, तो इसे सिर्फ सामान्य तनाव समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि एंग्जायटी, डिप्रेशन, OCD और ADHD जैसी समस्याओं की समय पर पहचान और विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है।
कई युवाओं के मन में यह डर रहता है कि मानसिक परेशानी की दवा शुरू कर दी तो उसकी आदत पड़ जाएगी। कुछ लोग इलाज कराने को कमजोरी भी समझते हैं।
डॉ. त्रिवेदी ने इन आशंकाओं को दूर करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का इलाज कराना कमजोरी की निशानी नहीं है। जरूरत के मुताबिक डॉक्टर की सलाह से सही इलाज लेने पर जिंदगी बेहतर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि परेशानी बढ़ने का इंतजार करने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से बात करना बेहतर है।
डॉ. त्रिवेदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ घंटों किताबों के सामने बैठे रहना काफी नहीं है। शरीर और दिमाग को आराम देना भी जरूरी है। इसके लिए पूरी नींद लें, रोज थोड़ा व्यायाम करें या टहलने जाएं।
दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहें। अपने लिए ऐसे लक्ष्य तय करें, जिन्हें पूरा करना संभव हो। सबसे जरूरी बात, अपनी तैयारी की तुलना दूसरों से न करें। उन्होंने समझाया कि पढ़ाई के साथ Work-Life Balance बनाए रखना भी जरूरी है, ताकि लगातार तनाव और मानसिक थकान से बचा जा सके।
कार्यक्रम में डॉ. त्रिवेदी ने युवाओं को सबसे जरूरी बात यह समझाई कि किसी एक परीक्षा का रिजल्ट आपकी पूरी काबिलियत तय नहीं करता। अगर किसी कोशिश में सफलता नहीं मिली, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते। हर व्यक्ति की क्षमता और परिस्थितियां अलग होती हैं।
उन्होंने युवाओं से कहा कि अपनी पहचान और आत्मसम्मान को सिर्फ परीक्षा में मिलने वाले नंबरों या सिलेक्शन से न जोड़ें। डॉ. त्रिवेदी के मुताबिक, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन जरूरी हैं, लेकिन खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना भी उतना ही जरूरी है।
भोपाल में
पढ़ाई से ज्यादा परेशान कर रही भविष्य की चिंता
इसी तरह की सोच को Overthinking कहते हैं। जब दिमाग में एक ही बात बार-बार घूमती रहती है, तो पढ़ाई में ध्यान लगाना और सही फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने युवाओं को समझाया कि हर समय दूसरों से अपनी तुलना करना और भविष्य के बारे में बुरा सोचते रहना मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।
मन की परेशानी हो तो डॉक्टर के पास जाने में शर्म कैसी?
उनका कहना था कि मानसिक परेशानी किसी को भी हो सकती है। जरूरी नहीं कि इसकी वजह कोई बड़ी घटना हो। पढ़ाई का दबाव, नौकरी की चिंता, रिश्तों में परेशानी और परिवार की उम्मीदें भी मानसिक सेहत पर असर डाल सकती हैं।
अगर लगातार बेचैनी रहती है, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है, नींद ठीक से नहीं आती या पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता, तो इसे सिर्फ सामान्य तनाव समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि एंग्जायटी, डिप्रेशन, OCD और ADHD जैसी समस्याओं की समय पर पहचान और विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है।
मानसिक बीमारी की दवा लेने से डरें नहीं
डॉ. त्रिवेदी ने इन आशंकाओं को दूर करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का इलाज कराना कमजोरी की निशानी नहीं है। जरूरत के मुताबिक डॉक्टर की सलाह से सही इलाज लेने पर जिंदगी बेहतर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि परेशानी बढ़ने का इंतजार करने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से बात करना बेहतर है।
मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी की क्लास
तैयारी के बीच Mental Health का भी रखें ध्यान
दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहें। अपने लिए ऐसे लक्ष्य तय करें, जिन्हें पूरा करना संभव हो। सबसे जरूरी बात, अपनी तैयारी की तुलना दूसरों से न करें। उन्होंने समझाया कि पढ़ाई के साथ Work-Life Balance बनाए रखना भी जरूरी है, ताकि लगातार तनाव और मानसिक थकान से बचा जा सके।
एक परीक्षा तय नहीं कर सकती आपकी पूरी जिंदगी
उन्होंने युवाओं से कहा कि अपनी पहचान और आत्मसम्मान को सिर्फ परीक्षा में मिलने वाले नंबरों या सिलेक्शन से न जोड़ें। डॉ. त्रिवेदी के मुताबिक, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन जरूरी हैं, लेकिन खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना भी उतना ही जरूरी है।
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar