छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

VINAY VERMA | Updated:
Share
<br>छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा की नई सूची जारी केदार कश्यप को Z, कौशल्या साय को Y+<br>
छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा की नई सूची जारी केदार कश्यप को Z, कौशल्या साय को Y+

छत्तीसगढ़ में VIP और VVIP सिक्योरिटी का नया गणित तैयार हो गया है। सरकार ने नेताओं, जनप्रतिनिधियों और दूसरे प्रभावशाली लोगों की सुरक्षा की समीक्षा के बाद नई लिस्ट जारी की है। इसमें किसी को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है तो किसी को Y+ और Y कैटेगरी में रखा गया है। वहीं कुछ लोगों की सिक्योरिटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

गृह विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में गोपनीय आदेश जारी किए हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उन नामों की है, जिन्हें सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना है।

मंत्री केदार कश्यप को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय को Y+ सिक्योरिटी मिली है। पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद और बस्तर क्षेत्र के कई नेताओं को भी अलग-अलग सुरक्षा श्रेणियों में रखा गया है।

महाकाल मंदिर में रील बनाने पर विधायक के बेटे पर सालभर का प्रतिबंध, VIP सुविधाओं से वंचित | MLA's son banned for a year from Mahakal temple for making reels, deprived of VIP facilities
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
14 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
महाकाल के दरबार में रील बनाने का शौक विधायक पुत्र को भारी पड़ गया। इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला VIP दर्शन के दौरान कैमरे के सामने आए तो मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया। अब मंदिर समिति ने उनके VIP ठाठ पर सालभर के लिए रोक लगा दी है।

Z कैटेगरी में 9 नाम, केदार कश्यप भी शामिल

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक कुल 9 लोगों को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इनमें मंत्री केदार कश्यप और कोंटा विधायक कवासी लखमा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व सांसद दीपक बैज, चंदन कश्यप और देवती कर्मा को भी इस श्रेणी में रखा गया है।
इस लिस्ट में छबिन्द्र कर्मा, महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा और स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के बेटे दिव्यराज कर्मा का नाम भी शामिल है। यानी सुरक्षा का दायरा सिर्फ मौजूदा जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्व जनप्रतिनिधियों और दूसरे महत्वपूर्ण लोगों को भी इसमें जगह मिली है।

भोपाल के VIP इलाके में IAS विवेक पोरवाल के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP बंगले के पास हुई वारदात | Sandalwood Tree Stolen from IAS Vivek Porwal's House in Bhopal's VIP Area, Incident Near DGP's Bungalow
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान
27 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले VIP इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चार इमली में रहने वाले IAS अधिकारी विवेक पोरवाल के घर से चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। खास बात यह है कि उनका बंगला मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के बंगले के ठीक बगल में है।

Y+ सिक्योरिटी में 24 लोग, कौशल्या साय का नाम

Y+ कैटेगरी में कुल 24 लोगों को रखा गया है। इसमें मंत्री रामविचार नेताम की सुरक्षा यथावत रखी गई है। मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय को भी इसी कैटेगरी में सुरक्षा दी गई है।

इसके अलावा सांसद चिंतामणि महाराज, खरसिया विधायक उमेश पटेल, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, लखेश्वर बघेल, आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल और सावित्री मंडावी को Y+ सुरक्षा मिली है।

पूर्व जनप्रतिनिधियों में दिनेश कश्यप, मोहन मंडावी, मोहन लाल मरकाम, संतराम नेताम, संतोष बाफना, ओजस्वी मंडावी और कवासी हरीश लखमा जैसे नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Y कैटेगरी में 10 लोगों को जगह

सुरक्षा की Y कैटेगरी में 10 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक इन्द्रशाह मंडावी, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी और पूर्व विधायक सेवक राम नेताम का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले 7 अधिकारी, भाटापारा DSP भी हुए स्थानांतरित | Major Reshuffle in Chhattisgarh Police: 7 Officers Changed from CM Security to Raj Bhavan, Bhataapara DSP Also Transferred
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
05 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ पुलिस में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। इसमें मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, VIP सुरक्षा और मैदानी पुलिसिंग से जुड़े अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश 5 अक्टूबर को जारी हुआ है।

X कैटेगरी में भी अलग-अलग लिस्ट

X कैटेगरी की सुरक्षा के लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। पहली लिस्ट में 14 लोगों को PSO यानी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ सुरक्षा दी गई है। इनमें RDA अध्यक्ष नंदकुमार साहू, दूजराम बौद्ध, जागेश्वर साहू, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, डॉ. रामप्रताप सिंह और इंग्रीड मैकालाउड शामिल हैं। कुछ लोगों को एक तो कुछ को दो PSO दिए गए हैं।

वहीं दूसरी लिस्ट में 12 लोगों को सामान्य X कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इनमें राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व SP प्रभात कुमार, विधायक दलेश्वर साहू, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और मंतूराम पवार के नाम शामिल हैं।

तीन लोगों की सुरक्षा पूरी तरह खत्म

सुरक्षा समीक्षा में कुछ लोगों को बड़ा झटका भी लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीजापुर जमुना सकनी की Y+ कैटेगरी की सुरक्षा हटा दी गई है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी, पूर्व क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग और भाजपा के पूर्व जिला प्रभारी भरत मटियारा की X कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है।

बस्तर के 44 नेताओं की सुरक्षा SP के जिम्मे

इस आदेश में बस्तर संभाग के लिए अलग व्यवस्था भी की गई है। संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर के 44 स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पदाधिकारियों को स्थानीय खतरे के हिसाब से सुरक्षा देने का फैसला हुआ है। संबंधित जिलों के SP जरूरत के मुताबिक सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे।

यह पूरी कवायद 23 जुलाई 2026 को हुई प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप (PRG) की बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर की गई है। यानी सरकार ने VIP सिक्योरिटी की पुरानी व्यवस्था की समीक्षा कर नई कैटेगरी तय की है।

हालांकि आदेश में सुरक्षा हटाने और बढ़ाने के पीछे अलग-अलग लोगों के खतरे का विस्तृत आकलन सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में यह सवाल भी अहम है कि किस आधार पर किसे कितनी सुरक्षा दी गई और किसकी सुरक्षा वापस लेने का फैसला हुआ।
Tags:
  • केदार कश्यप
  • सिक्योरिटी की नई लिस्ट
  • कौशल्या साय
  • गृह विभाग
  • बस्तर संभाग
  • सुरक्षा की समीक्षा
  • VIP
  • Protection Review Group
  • Y+
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें

By

MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें
छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी