MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

Sandeep Kumar | Updated:
Share
मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है।
मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है।

लो जी, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशियों का पिटारा खुल गया! अब सैलरी में ज्यादा पैसा आएगा और पुराना बकाया भी खाते में पहुंचेगा। सरकार ने 53 हजार से ज्यादा कर्मचारियों-पेंशनर्स को DA-DR बढ़ोतरी की सौगात दी है। नवंबर से बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा, जबकि नौ महीने का एरियर तीन किस्तों में आएगा। यानी अगले तीन महीने खुशखबरी के नाम रहने वाले हैं।

नवंबर की सैलरी में मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ

कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का फायदा 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा। नई दरों के अनुसार भुगतान नवंबर की सैलरी में किया जाएगा। वहीं, जनवरी से सितंबर 2026 तक का बकाया पैसा यानी Arrear तीन किस्तों में मिलेगा। ये किस्तें नवंबर, दिसंबर और जनवरी में दी जाएंगी। इस दौरान रिटायर हुए या जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है, उनके एरियर की पूरी राशि एक साथ दी जाएगी। सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है।

जानिए किस वेतनमान में कितना बढ़ा DA

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए DA की नई दरें तय की गई हैं।

  • चौथा वेतनमान: DA 1465% से बढ़कर 1485% हुआ।
  • पांचवां वेतनमान: DA 323% से बढ़कर 328% हुआ।
  • छठवां वेतनमान: DA 257% से बढ़कर 262% हुआ।
ये सभी नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।

MP संविदा बिजली कर्मचारियों को झटका: नियमित नियुक्ति की योजना पर विभाग का यू-टर्न, RTI में कहा- जानकारी उपलब्ध नहीं | MP Contract Electricity Employees Shocked: Department's U-turn on Regular Appointment Plan, RTI Says- Information Not Available
MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं
18 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश में साढ़े चार हजार से ज्यादा संविदा बिजली कर्मचारियों के साथ अजीब स्थिति बन गई है। पहले सरकार के ऊर्जा विभाग ने नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई। आदेश जारी हुआ, प्रक्रिया तय हुई और आखिरी तारीख भी बता दी गई। कर्मचारियों को लगा कि अब बरसों का इंतजार खत्म होगा। लेकिन तीन महीने बीत गए, न परीक्षा हुई और न भर्ती का विज्ञापन निकला।

प्रतिनियुक्ति पर काम करने वालों को भी फायदा

सरकारी उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा। इनमें चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारी शामिल हैं। चौथे वेतनमान वालों के लिए DA की नई दर 1485% और पांचवें वेतनमान वालों के लिए 328% तय की गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते को किसी योजना के लिए वेतन का हिस्सा नहीं माना जाएगा।

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ताओं के लिए आवेदन फिर शुरू, 16 नवंबर तक करें अप्लाई | MP Police Constable Recruitment 2026: Applications Reopened for Petitioners on High Court Order, Apply by November 16
MPESB Police Bharti: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें किन अभ्यर्थियों के लिए है मौका
13 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>MP Police Constable Recruitment 2026: </b>मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक (GD) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सीमित अवधि के लिए फिर से शुरू की है। हालांकि, यह मौका सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं है।

नगरीय निकायों के पेंशनर्स की DR भी बढ़ी

सरकार ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी Dearness Relief (DR) में भी बढ़ोतरी की है। छठवें वेतनमान के पेंशनर्स की DR में 5 प्रतिशत अंक और सातवें वेतनमान वालों की DR में 2 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है। पेंशनर्स के लिए नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश के अनुसार, बढ़ी हुई DR मूल पेंशन पर दी जाएगी।

80 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को भी राहत

सरकार के फैसले का फायदा 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स को भी मिलेगा। इस उम्र में मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी बढ़ी हुई महंगाई राहत लागू होगी।

एमपी कर्मचारियों पर सैलरी का संकट: दिवाली से पहले वेतन न मिलने से हताशा, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी | MP Employees Salary Crisis: Frustration due to non-payment of salaries before Diwali, budget crunch in Tribal Welfare Department
एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!
01 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग के कई जिलों में कर्मचारियों का वेतन अटका है। इसकी वजह बजट की कमी बताई जा रही है। लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिवाली से पहले बजट जारी करने की मांग की है। संघ के मुताबिक, चतुर्थ श्रेणी, दैनिक वेतनभोगी और अंशकालीन कर्मचारी प्रभावित हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर संघ ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

परिवार पेंशन पर DR के लिए क्या है शर्त?

सरकार ने परिवार पेंशन पर DR देने के नियम भी स्पष्ट किए हैं। यदि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद किसी व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति मिली है, तो उसे परिवार पेंशन पर महंगाई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, यदि पति या पत्नी की मृत्यु के समय संबंधित व्यक्ति पहले से नौकरी कर रहा था, तो उसे परिवार पेंशन पर DR का लाभ मिलेगा।

53 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। इस तरह कुल 53 हजार से ज्यादा लोगों को बढ़े हुए DA और DR का फायदा मिलेगा।

DA बढ़ने से कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? उदाहरण से समझिए

मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया है। इससे कर्मचारियों को हर महीने मिलने वाली सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

मान लीजिए, छठवें वेतनमान के किसी कर्मचारी का मूल वेतन (Basic Pay) 20,000 रुपए है। ऐसे में उसकी सैलरी का हिसाब इस तरह बदलेगा।

विवरणपहलेअब
मूल वेतन20,00020,000
DA की दर257%262%
DA की राशि51,40052,400
मूल वेतन + DA71,40072,400
हर महीने बढ़ोतरी

1,000

इस कर्मचारी को नवंबर की सैलरी से हर महीने 1,000 रुपए अतिरिक्त DA मिलेगा।

यह सिर्फ मूल वेतन और DA का उदाहरण है। वास्तविक कुल सैलरी में HRA, अन्य भत्ते और कटौतियां भी शामिल हो सकती हैं।

तीनों वेतनमान में कितना बढ़ेगा DA?

नीचे सभी के लिए 20,000 रुपए मूल वेतन मानकर उदाहरण दिया गया है।

वेतनमानपहले DAनया DAमासिक फायदा
चौथा₹2,93,000₹2,97,000₹4,000
पांचवां₹64,600₹65,600₹1,000
छठवां₹51,400₹52,400₹1,000
ये गणनाएं केवल बढ़ोतरी समझाने के लिए हैं। अलग-अलग वेतनमान में वास्तविक मूल वेतन अलग हो सकता है।
Tags:
  • महंगाई भत्ता
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी
  • पेंशनर्स राहत
  • MP DA hike
  • Madhya Pradesh employees DA
  • नगरीय निकाय पेंशनर्स
  • एरियर किस्त
  • डीए बढ़ोतरी
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें

By

MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें
छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी
MP में सड़क पर कोविड योद्धा: 7 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी

By Anshika Singh Chauhan

MP में सड़क पर कोविड योद्धा: 7 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी
रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस

By Umeshwari Baghel

रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस