MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित गांधीसागर में बुधवार, 18 नवंबर को पहली बार डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश के विकास, सड़क-बिजली, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार का मकसद भोपाल से बाहर अलग-अलग जगहों पर कैबिनेट बैठक कर वहां के पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान दिलाना भी है।
मंदसौर के गांधीसागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में विशेष डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ बैठक की शुरुआत हुई।
मुख्यमंत्री ने गांधीसागर में पांच ईको-टूरिज्म परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। मालासरी टापू और ग्राम कनघट्टी में पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधीसागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र में किसानों द्वारा किए गए नवाचारों की झलक देखने को मिली।
गांधीसागर में कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम मोहन यादव ने बोट राइड का मजा लिया।
गांधीसागर में सीएम मोहन यादव ने खुद बोट चलाई, जिसमें कैबिनेट के मंत्री भी सवार थे।