CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में गांवों में नल से पानी के लिए अब शुल्क वसूली होगी, पंचायतों को 50 हजार तक प्रोत्साहन मिलेगा। बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 5 जिलों में कारोबारियों के ठिकानों पर IT की रेड, VIP सुरक्षा में बदलाव और 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू।

गांवों में नल से पानी के लिए नए नियम, वसूली पर पंचायतों को मिलेंगे 50 हजार, अबूझमाड़ में कॉलेज के लिए 40 करोड़ मंजूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गांवों में नल से पानी की सप्लाई और उसके रखरखाव को लेकर सरकार ने नियम बदल दिए हैं। अब ग्राम पंचायतों को घरों से पानी का शुल्क वसूलना होगा। इसके बदले सरकार छोटी पंचायतों को आर्थिक मदद देगी। जो पंचायतें पानी का शुल्क बेहतर तरीके से वसूलेंगी, उन्हें सालाना 50 हजार रुपए तक प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से और 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

5 जिलों में लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT की रेड, रायगढ़ स्टील और बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर जांच जारी

छत्तीसगढ़ में बुधवार की सुबह कारोबारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। सुबह करीब 5 बजे अधिकारी अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचे। इसके बाद दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू हुई। इस कार्रवाई का असर रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा तक देखने को मिला। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

छत्तीसगढ़ में VIP और VVIP सिक्योरिटी का नया गणित तैयार हो गया है। सरकार ने नेताओं, जनप्रतिनिधियों और दूसरे प्रभावशाली लोगों की सुरक्षा की समीक्षा के बाद नई लिस्ट जारी की है। इसमें किसी को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है तो किसी को Y+ और Y कैटेगरी में रखा गया है। वहीं कुछ लोगों की सिक्योरिटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन

रायपुर : निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय ने बहाल करने की तैयारी कर ली है। नियम कहते हैं कि किसी अधिकारी को सस्पेंड करने के 45 दिनों के अंदर आरोप पत्र सौंपा जाना चाहिए। लेकिन कल्पना वर्मा के मामले में ऐसा नहीं हुआ। करीब 10 महीने बीतने के बाद भी वर्मा को पुलिस महकमे की तरफ से आरोप पत्र नहीं दिया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में फिसड्डी पढ़ाई लिखाई को सुधारने एक और नया प्रयोग, निजी हाथों में 30 साल की लीज पर जाएंगे 207 स्कूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की पढ़ाई सुधारने के लिए सरकार तरह-तरह के प्रयोग कर रही है। पढ़ाई लिखाई के मुख्य आधार शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही सरकार अब छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के संचालन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।राज्य सरकार प्रदेश के पांच संभागों के 207 शासकीय स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार, प्रदेश के सभी 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। नियमित, संविदा और डेली वेजेस पर काम करने वाले स्टाफ नर्स इस आंदोलन में शामिल हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगी है। पटवारियों पर की गई कार्रवाई और 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) के बकाया भुगतान को लेकर बुधवार, 18 नवंबर को प्रदेशभर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 33 जिलों और 146 ब्लॉकों में आक्रोश रैली निकाली गई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • साय कैबिनेट के बड़े फैसले
  • IT Raids in 5 Districts
  • नर्सों की हड़ताल
  • गांवों में नल से पानी के नियम
  • 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
  • Board Exam Schedule
  • Water Supply Rules
  • Chhattisgarh Government Decisions
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar