अपने मोबाइल फोन से रखिए स्कूल में अपने बच्चे के परफॉर्मेंस पर नजर, KVS के संवाद ऐप से जानें अटेंडेंस और प्रोग्रेस

Anshika Singh Chauhan | Updated:
Share
केंद्रीय विद्यालय संगठन के KVS संवाद प्लेटफॉर्म से अभिभावक अपने बच्चों के  प्रगति की जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के KVS संवाद प्लेटफॉर्म से अभिभावक अपने बच्चों के प्रगति की जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे।

नौकरी की भागदौड़ में बच्चे के स्कूल का हाल जानने का वक्त नहीं मिलता? केंद्रीय विद्यालय संगठन का संवाद ऐप अब यह काम आसान करेगा। हाजिरी, परीक्षा परिणाम और सिलेबस की प्रगति मोबाइल पर देखिए। KVS संवाद ऐप से पेरेंट्स घर बैठे बच्चे की प्रोग्रेस पर नजर रख सकेंगे। जानिए, ऐप में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और डाउनलोड करते समय किस बात का रखें ध्यान।

दरअसल, 12 नवंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इन पहलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों को साकार करने और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक क्लिक पर KVS की तीन डिजिटल सुविधाएं

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए तीन नई पहल शुरू की हैं। इनके जरिए स्कूल की जानकारी, बच्चों की पढ़ाई और पूर्व विद्यार्थियों से जुड़ने की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी।

KVS में AI का जलवा: अब अटेंडेंस से परफॉर्मेंस तक सब होगा ट्रैक, 3 नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च | AI's Magic in KVS: Now Attendance to Performance All Will Be Tracked, 3 New Digital Platforms Launched
KVS में अब AI से ट्रैक होगी स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और परफॉर्मेंस, 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च
13 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने स्कूलों की पढ़ाई और प्रशासनिक व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब विद्यार्थियों की अटेंडेंस और पढ़ाई में प्रदर्शन की निगरानी AI की मदद से की जाएगी। इसके लिए संगठन ने तीन नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इनमें AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र, अभिभावकों के लिए KVS-संवाद और पूर्व छात्रों के लिए एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म से स्कूल, अभिभावक और पुराने विद्यार्थी एक डिजिटल नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।

एआई-सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र

AI आधारित इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट https://samiksha.kvs.gov.in/ पर क्लिक करके छात्रों और कर्मचारियों की उपस्थिति, परीक्षा प्रदर्शन, स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और एडमिशन से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसका AI बॉट आंकड़ों का विश्लेषण कर कमियों की पहचान और सुधार के सुझाव देगा।

MP स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, CM मोहन यादव करेंगे सम्मानित | On MP Foundation Day, 102 meritorious students will receive Rs 1 lakh each, CM Mohan Yadav to honor them
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट
25 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सभी चयनित विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इस योजना के लिए 63 हजार 736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 58 हजार 99 ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद मेरिट सूची तैयार की गई। इसी सूची से लॉटरी के जरिए 102 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

KVS संवाद – पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल

यह अभिभावकों के लिए है। अभिभावक इस लिंक https://samvaad.kvs.gov.in/ को ओपन करके बच्चे की उपस्थिति, सिलेबस की प्रगति, परीक्षा परिणाम, डिजिटल पहचान पत्र और पढ़ाई से जुड़े संसाधनों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पेरेंट्स छात्र और शिक्षक की डायरी देख सकेंगे। छुट्टी, बोनाफाइड और CEA प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। इस पहल से अभिभावक-शिक्षक संवाद को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ कागजी कार्रवाई और विद्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम होगी।

KVS Alumni Portal

यह केंद्रीय विद्यालयों के पूर्व विद्यार्थियों के लिए है। वे इस लिंक https://alumni.kvs.gov.in/ को ओपन करके रजिस्ट्रेशन कर अपने पुराने स्कूल और सहपाठियों से जुड़ सकेंगे। अपने अनुभव साझा करने के साथ वर्तमान विद्यार्थियों को मेंटरशिप और करियर गाइडेंस भी दे सकेंगे।

पेरेंट्स को बच्चे की पढ़ाई की जानकारी मिलेगी

KVS भोपाल रीजन की सहायक आयुक्त किरण मिश्रा ने द सूत्र से बातचीत में बताया कि KVS संवाद, Samagam पोर्टल से जुड़ा ऐप है। इसके माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट देख सकेंगे। इसका मकसद पेरेंट्स को बच्चे की पढ़ाई और स्कूल में उसकी प्रगति से लगातार जोड़े रखना है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभिभावकों को जरूरी शैक्षणिक जानकारियां उपलब्ध होंगी, जिससे वे बच्चे की पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और जरूरत पड़ने पर समय रहते शिक्षक या स्कूल से संपर्क कर सकेंगे।

यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार अभिभावकों को बच्चे की पढ़ाई, प्रदर्शन और स्कूल में होने वाली गतिविधियों की पूरी जानकारी नियमित रूप से नहीं मिल पाती। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म उन्हें बच्चे की शैक्षणिक स्थिति समझने और उसकी पढ़ाई में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दे सकता है।

80 प्रतिशत अभिभावक तैयार, बाकी को दी जा रही सहायता

किरण मिश्रा के मुताबिक, KVS संवाद को लेकर सभी रीजन में तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल यह पहल शुरुआती यानी फॉर्मेटिव स्टेज में है। उन्होंने बताया कि करीब 80 प्रतिशत अभिभावक इस डिजिटल व्यवस्था को अपनाने के लिए तैयार हैं। शेष 20 प्रतिशत अभिभावकों को ऐप के इस्तेमाल और इससे जुड़ने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे स्पष्ट है कि संगठन केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि अभिभावकों को इससे जोड़ने पर भी काम कर रहा है। हालांकि, इस दिशा में वास्तविक प्रगति का आकलन इसके नियमित इस्तेमाल और सभी विद्यालयों में सुविधा की उपलब्धता से ही हो सकेगा।

बच्चे की पढ़ाई की जानकारी मिलना होगा आसान: पेरेंट्स

द सूत्र ने अभिभावकों से भी KVS संवाद को लेकर बात की। पेरेंट्स का मानना है कि अगर बच्चे की हाजिरी, परीक्षा के नंबर और पढ़ाई में कितना सिलेबस पूरा हुआ है, इसकी जानकारी मोबाइल पर मिलने लगे तो काफी सहूलियत होगी। कई बार नौकरी या दूसरे कामों के चलते हर बार स्कूल जाना संभव नहीं होता। ऐसे में मोबाइल पर ही बच्चे की पढ़ाई की जानकारी मिलना अच्छा विकल्प है।

अभिभावकों के मुताबिक, इससे वे घर पर भी बच्चे की पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे। अगर किसी विषय में बच्चे के नंबर कम आते हैं या वह नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रहा है, तो इसकी जानकारी समय रहते मिल सकेगी। इससे बच्चे की पढ़ाई में कहां कमी रह रही है, यह समझने और शिक्षक से बात करने में भी आसानी होगी। पेरेंट्स की उम्मीद है कि ऐप पर जानकारी नियमित अपडेट होती रहे और इसे इस्तेमाल करना भी आसान हो, ताकि हर अभिभावक इसका फायदा उठा सके।

डेटा की सुरक्षा पर भी जोर

सहायक आयुक्त किरण मिश्रा ने इस डिजिटल व्यवस्था को सुरक्षित बताते हुए कहा कि इसमें उपलब्ध डेटा कहीं भी डिस्क्लोज नहीं होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और अभिभावकों से जुड़ी जानकारी होने के कारण डेटा की गोपनीयता महत्वपूर्ण है।

KVS संवाद के नाम पर फर्जी ऐप, पेरेंट्स रहें सावधान

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने अभिभावकों को KVS Samvaad और KVS Samagam के नाम से Google Play Store पर मौजूद कुछ फर्जी ऐप से सावधान किया है। KVS के सहायक आयुक्त (IT) मनोज कुमार पांडेय की ओर से 26 अक्टूबर को जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया था कि इन ऐप का केंद्रीय विद्यालय संगठन से कोई संबंध नहीं है। उस समय तक KVS संवाद का आधिकारिक ऐप लॉन्च भी नहीं हुआ था। संगठन ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए थे कि वे WhatsApp ग्रुप, स्कूल की वेबसाइट और अभिभावक-शिक्षक बैठकों के जरिए पेरेंट्स को इसकी जानकारी दें।

अभिभावकों को सलाह दी गई है कि किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी आधिकारिकता जरूर जांच लें। बच्चों की पढ़ाई और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े ऐप के मामले में खास सावधानी बरतें। केवल KVS की आधिकारिक वेबसाइट और संगठन की ओर से साझा किए गए लिंक पर ही भरोसा करें।
Tags:
  • KVS Samvaad App
  • KVS संवाद ऐप
  • Kendriya Vidyalaya Sangathan
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन
  • Student Performance Tracking
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी
  • Samiksha AI KVS
  • डिजिटल इंडिया शिक्षा
  • द सूत्र
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति
आज UP दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, टीकमगढ़-छतरपुर में कार्यक्रम के बाद पहुंचेंगे अयोध्या और गोंडा, कालिदास समारोह का भी करेंगे शुभारंभ

By Amresh Kushwaha

आज UP दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, टीकमगढ़-छतरपुर में कार्यक्रम के बाद पहुंचेंगे अयोध्या और गोंडा, कालिदास समारोह का भी करेंगे शुभारंभ
NEWS STRIKE: सरकारी कर्मचारियों को कभी भी रिटायर कर सकती है सरकार? जानिए SC का फैसला

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: सरकारी कर्मचारियों को कभी भी रिटायर कर सकती है सरकार? जानिए SC का फैसला
CM मोहन यादव का अचानक बदला प्लान: सिंगापुर-दक्षिण कोरिया का दौरा स्थगित, निवेशकों से मुलाकात टली; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

By Sumit Kumar

CM मोहन यादव का अचानक बदला प्लान: सिंगापुर-दक्षिण कोरिया का दौरा स्थगित, निवेशकों से मुलाकात टली; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला
CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में

By Neel Tiwari

CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?