CM मोहन यादव का अचानक बदला प्लान: सिंगापुर-दक्षिण कोरिया का दौरा स्थगित, निवेशकों से मुलाकात टली; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

Sumit Kumar | Updated:
Share
सीएम मोहन यादव ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया।
सीएम मोहन यादव ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना प्रस्तावित विदेश दौरा स्थगित कर दिया है। सीएम 23 नवंबर को सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन अब वे नहीं जाएंगे। दोनों देशों में औद्योगिक निवेश को लेकर बैठकों और रोड शो की तैयारी थी। विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है।

विधानसभा सत्र की तैयारियों के चलते बदला कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 20 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 से 11 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र चलेगा। इसकी तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए नवंबर के आखिर में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश से जुड़ी विदेश यात्रा फिलहाल टाल दी गई है।

इस फैसले से पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सदन में पेश किए जाने वाले संभावित विधेयकों और दूसरे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद विदेश यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया गया।

सिंगापुर में डेढ़ और दक्षिण कोरिया में ढाई दिन का था कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का विदेश दौरा पांच दिनों का प्रस्तावित था। उन्हें 23 नवंबर की रात भोपाल से दिल्ली होते हुए विदेश यात्रा पर रवाना होना था। 24 नवंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में सिंगापुर के लिए करीब डेढ़ दिन और दक्षिण कोरिया के लिए ढाई दिन रखे गए थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री की दोनों देशों के उद्योगपतियों, निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात होनी थी। इन बैठकों में मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उद्योग लगाने के अवसरों और औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की तैयारी थी।

MP को मिलेगा नया DGP: वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव में से किसी एक के नाम पर मुहर, सीएम के कोरिया दौरे से पहले घोषणा संभव | MP to get new DGP: Decision on one of Varun Kapoor, Upendra Jain and Pragya Richa Srivastava, announcement possible before CM's Korea visit
सीएम के कोरिया दौरे से पहले MP को मिलेगा नया DGP: 3 नामों के पैनल पर मुहर, वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव रेस में
20 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश पुलिस को जल्द ही नया मुखिया मिलने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश दौरे से पहले प्रदेश के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) के नाम का ऐलान हो सकता है। नए डीजीपी के चयन को लेकर शुक्रवार, 20 नवंबर को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अहम बैठक हुई है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को देना था न्योता

विदेश यात्रा का एक अहम मकसद भोपाल में फरवरी 2027 के लिए प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करना था।

प्रदेश सरकार इस आयोजन के जरिए देश-विदेश की कंपनियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना चाहती है। इसके लिए औद्योगिक संगठनों और बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है।

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे में भी निवेशकों को प्रदेश में उद्योग लगाने की संभावनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने की योजना थी।

MP CM मोहन यादव 24 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर, निवेशकों से करेंगे अहम चर्चा | MP CM Mohan Yadav to visit Singapore and South Korea from November 24, will hold important discussions with investors
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
13 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में नए इंडस्ट्री लगाने और निवेश बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री 24 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे दोनों देशों के इंवेस्टर्स और इंडस्ट्रियल संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान एमपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

GIS के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को बुलाने की तैयारी

प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में भी जुटी हुई है। इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने का प्रस्ताव है।

हालांकि, समिट की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अभी अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है। सरकार का फोकस निवेश बढ़ाने और प्रदेश में नए उद्योगों के लिए संभावनाएं तैयार करने पर है।

फिलहाल मुख्यमंत्री की सिंगापुर और दक्षिण कोरिया यात्रा की नई तारीख घोषित नहीं हुई है। विदेश में निवेशकों से मुलाकात और औद्योगिक कार्यक्रमों को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा।
Tags:
  • Madhya Pradesh Chief Minister
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • South Korea Visit Cancelled
  • Singapore Visit Cancelled
  • सीएम मोहन यादव
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • Mohan Yadav
  • विधानसभा सत्र
CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में

By Neel Tiwari

CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर

By Jageshwar Prasad

मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर