CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में

Neel Tiwari | Updated:
Share
सीएम हेल्पलाइन में जबलपुर के लगातार दूसरी बार नंबर वन बनने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
सीएम हेल्पलाइन में जबलपुर के लगातार दूसरी बार नंबर वन बनने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में जबलपुर ने एक बार फिर बाजी मार ली है। अक्टूबर की ग्रेडिंग में जिला 88.48 वेटेज अंकों के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर रहा। जबलपुर ने लगातार दूसरे महीने यह उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं, शिकायतों के निराकरण में जिले ने अब तक का सर्वाधिक वेटेज स्कोर हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

सितंबर में जबलपुर को 88.46 अंक मिले थे। इस बार दो अंक नहीं, बल्कि 0.02 अंक की बढ़त के साथ जिले ने अपना ही रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

13,881 शिकायतें आईं, 12,521 का संतुष्टि के साथ निराकरण

अक्टूबर में जबलपुर जिले को सीएम हेल्पलाइन पर कुल 13,881 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 12,521 शिकायतों का आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकरण किया गया। यानी करीब 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान हुआ। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए निर्धारित 60 अंकों में जिले को 52.83 अंक मिले। वहीं, 50 दिन से ज्यादा समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में भी जबलपुर ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस श्रेणी में 20 में से 15.85 अंक हासिल किए।

भोपाल 52वें नंबर पर, इंदौर भी टॉप-10 में

अक्टूबर की ग्रेडिंग में जबलपुर के बाद दतिया 86.27 अंकों के साथ दूसरे और छिंदवाड़ा 86.11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश के बड़े जिलों की स्थिति देखें तो इंदौर 9वें नंबर पर 84.93 अंकों के साथ A ग्रेड में रहा। वहीं, राजधानी भोपाल की स्थिति काफी पीछे रही। भोपाल 77.15 अंकों के साथ 52वें नंबर पर रहा और उसे B ग्रेड मिला। ग्वालियर 53वें और भिंड 54वें स्थान पर रहा। सबसे आखिरी पायदान पर मुरैना जिला रहा, जिसे 75.63 अंक मिले।

cm-helpline-higher-education
सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी बिगाड़ रही उच्च शिक्षा विभाग की ग्रेडिंग, प्रिसिंपल नहीं कर रहें शिकायतों का समाधान
15 Dec 2025 ,
By Sanjay Sharma
एमपी के सरकारी कॉलेजों में अनुशासनहीनता बढ़ रही है। कॉलेज प्रबंधन सीएम हेल्पलाइन की हिदायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे छात्रों और शिक्षकों को समस्याएं हो रही हैं। उच्च शिक्षा विभाग की कोशिशों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है।

40 जिलों को A ग्रेड, 15 जिले B श्रेणी में

अक्टूबर की ग्रेडिंग में प्रदेश के 55 जिलों में से 40 जिले A ग्रेड में शामिल हुए हैं। वहीं, 15 जिलों को B ग्रेड मिला है। B ग्रेड में शामिल जिलों की सूची में इंदौर संभाग के कुछ जिलों के साथ भोपाल, ग्वालियर, भिंड और मुरैना भी शामिल हैं। इससे साफ है कि शिकायतों के निराकरण में जिलों के प्रदर्शन के बीच बड़ा अंतर है। जबलपुर ने जहां 88.48 अंक हासिल किए, वहीं अंतिम स्थान पर रहे मुरैना का स्कोर 75.63 रहा।

इंदौर ने पीएम स्वनिधि योजना में मारी बाजी, देशभर में बना नंबर वन! | Indore Tops PM SVANidhi Scheme Nationwide, Becomes Number One!
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
20 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
साफ-सफाई के लिए पहचान बना चुका इंदौर अब छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की मदद करने में भी देश में नंबर वन बन गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना को लागू करने में इंदौर ने मेगा सिटी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। इस मामले में अहमदाबाद दूसरे नंबर पर रहा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दी बधाई, आगे भी बेहतर काम की उम्मीद

लगातार दूसरी बार प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देने और इसी तरह काम जारी रखने की अपेक्षा जताई है। हालांकि, असली चुनौती इस रैंकिंग को बरकरार रखने की है। क्योंकि सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में सिर्फ शिकायतों का निराकरण ही नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी अहम भूमिका निभाती है।
Tags:
  • कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा
  • CM Helpline
  • सीएम हेल्पलाइन
  • Jabalpur performance
  • जबलपुर टॉप
  • District ranking
  • CM Helpline Jabalpur
  • Jabalpur district ranking
  • सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर

By Jageshwar Prasad

मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं

By Mukesh Sharma

राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं