इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

Sandeep Kumar | Updated:
Share
प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना में मेगा सिटी श्रेणी में पहला स्थान हासिल करने पर नई दिल्ली में इंदौर नगर निगम की टीम को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना में मेगा सिटी श्रेणी में पहला स्थान हासिल करने पर नई दिल्ली में इंदौर नगर निगम की टीम को सम्मानित किया गया।

साफ-सफाई के लिए पहचान बना चुका इंदौर अब छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की मदद करने में भी देश में नंबर वन बन गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना को लागू करने में इंदौर ने मेगा सिटी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। इस मामले में अहमदाबाद दूसरे नंबर पर रहा।

इंदौर में अब तक 2 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को बैंकों से लोन दिलाया गया है, ताकि वे अपना कामकाज आगे बढ़ा सकें। इस उपलब्धि पर केंद्र सरकार ने इंदौर नगर निगम को सम्मानित किया है।

दिल्ली में इंदौर के महापौर और निगम की टीम का सम्मान

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi 2.0) योजना को बेहतर तरीके से लागू करने वाले नगर निगमों को सम्मानित किया गया। इंदौर को मेगा सिटी कैटेगरी में देश में पहला स्थान मिला, जबकि अहमदाबाद नगर निगम दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि के लिए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल और NULM टीम को सम्मानित किया गया।

इंदौर ने फिर मारी बाजी
इंदौर ने फिर मारी बाजी

इंदौर के 2 लाख से ज्यादा छोटे दुकानदारों को मिला लोन

इंदौर में सड़क किनारे ठेला लगाने वाले, रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वाले और छोटे स्तर पर कारोबार करने वाले लोगों को पीएम स्वनिधि योजना का फायदा मिला है। नगर निगम के मुताबिक, अब तक कुल 2 लाख 2 हजार 531 स्ट्रीट वेंडर्स को बैंकों के जरिए लोन उपलब्ध कराया गया है। इस आर्थिक मदद का मकसद छोटे दुकानदारों को अपना रोजगार चलाने और कारोबार आगे बढ़ाने में सहायता देना है। इस योजना से ऐसे लोगों को सहारा मिलता है, जो सड़क किनारे दुकान या ठेला लगाकर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं।

मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास: 33 राष्ट्रीय सम्मानों पर जमाया कब्जा, पीएम स्वनिधि में भी देश में अव्वल | Madhya Pradesh Creates History: Captures 33 National Awards, Ranks First in PM Svanidhi Scheme
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
20 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पुरस्कारों की झड़ी लग गई है। शहरी विकास, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के मामले में प्रदेश को मई 2025 से नवंबर 2026 के बीच कुल 33 राष्ट्रीय अवार्ड मिले हैं। शुक्रवार, 20 नवंबर को पीएम स्वनिधि योजना में भी मध्य प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा इंदौर, सारणी और बालाघाट ने भी अलग-अलग कैटेगरी में बाजी मारी है।

लोन दिलाने के लिए नगर निगम ने ऐसे की मदद

PM SVANidhi Scheme को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए इंदौर नगर निगम ने कई स्तर पर काम किया। सबसे पहले योजना के लिए पात्र रेहड़ी-पटरी वालों की पहचान की गई। इसके बाद उनके रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया में मदद की गई। नगर निगम ने बैंकों के साथ तालमेल बनाकर लोन की मंजूरी और राशि वितरण की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की। इस पूरे काम में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) की टीम ने मिलकर काम किया।

मध्य प्रदेश में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा; ओरल कैंसर रोकथाम पर बनेगी नीति | New Dental College to Open in Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav Announces; Policy to be Made on Oral Cancer Prevention
सीएम मोहन यादव का ऐलान: मध्य प्रदेश को मिलेगा नया डेंटल कॉलेज, ओरल कैंसर रोकने के लिए बनेगी हेल्थ पॉलिसी
20 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में डेंटल केयर से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नया डेंटल कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया है। साथ ही, माउथ कैंसर की रोकथाम के लिए ओरल हेल्थ पॉलिसी बनाने की दिशा में भी काम होगा। इसके लिए दंत चिकित्सकों से योजना का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा गया है।

महापौर और निगम की टीम की मेहनत लाई रंग

महापौर पुष्यमित्र भार्गवके मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के नेतृत्व में योजना को लागू करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। National Ranking में इंदौर का पहला स्थान हासिल करना नगर निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान शहर में छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए मिला है। स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले इंदौर ने अब पीएम स्वनिधि 2.0 योजना में भी देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
Tags:
  • PM SVANidhi Scheme
  • पीएम स्वनिधि योजना
  • Street Vendors Loan
  • स्ट्रीट वेंडर्स लोन
  • Indore Municipal Corporation
  • इंदौर नगर निगम
  • पीएम स्वनिधि 2.0
  • अहमदाबाद नगर निगम
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

By Neel Tiwari

सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव

By Ashish Bhardwaj

14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट