छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
VINAY VERMA | Updated:
खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, 3 लाख रूपए तक देगी सरकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिलेगी। ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सरकार 3 लाख रूपए तक देगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए आवेदन भी मंगाए हैं।
हालांकि, इस मदद के लिए एक जरूरी शर्त भी रखी गई है। खिलाड़ियों को आवेदन के साथ प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति भी जमा करनी होगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है।
खेल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों से 30 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। योजना के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीदने में मदद दी जाएगी। सहायता की अधिकतम सीमा 3 लाख रूपए रखी गई है। हालांकि, यदि खिलाड़ी का वास्तविक खर्च 3 लाख रूपए से कम है, तो उतनी ही राशि स्वीकृत होगी। वास्तविक खर्च और अधिकतम सीमा में से जो रकम कम होगी, उसी के आधार पर सहायता मिलेगी।
इस योजना में सबसे महत्वपूर्ण शर्त प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन से जुड़ी है। खिलाड़ी को आवेदन के साथ इसकी प्रति जमा करनी होगी। इसके अलावा, प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रमाण पत्र और चयन पत्र भी देना अनिवार्य है।
यानी किसी खिलाड़ी का ओलंपिक, विश्व कप या एशियाड जैसी प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है, तब भी उसे सहायता के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चयन और खर्च के दस्तावेजों के साथ मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति भी आवेदन का हिस्सा होगी।
हालांकि, विभाग द्वारा जारी विवरण में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मंत्री की अनुशंसा हासिल करने की प्रक्रिया क्या होगी और इसके लिए खिलाड़ियों को किस कार्यालय में संपर्क करना होगा। ऐसे में आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है।
योजना में खिलाड़ियों की दो तरह की जरूरतों को शामिल किया गया है। पहली, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यात्रा खर्च और दूसरी, उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता।
यात्रा खर्च की गणना वास्तविक टिकट और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर होगी। वहीं, खेल उपकरणों के लिए खिलाड़ी को अभिप्रमाणित कोटेशन देना होगा। उपकरण की बाजार कीमत और खिलाड़ी की ओर से मांगी गई राशि में से जो कम होगी, उसे ही मान्य किया जाएगा।
एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ही प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है।
आवेदन के साथ खिलाड़ी को चयन पत्र, प्रतियोगिता में भागीदारी का प्रमाण पत्र, यात्रा टिकट, खेल उपकरणों का अभिप्रमाणित कोटेशन और सामग्री की दरों का विवरण देना होगा। इसके अलावा, प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक या कैंसिल चेक, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करने होंगे।
आवेदन में खिलाड़ी को अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, खेल, पता, संपर्क नंबर और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। जिस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है, उसका नाम, आयोजन स्थल, देश और अवधि का विवरण भी देना होगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने साफ किया है कि अधूरे आवेदन, जरूरी दस्तावेजों के अभाव में जमा किए गए फॉर्म और तय तारीख के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त करने के साथ मिली हुई राशि वापस लेने की कार्रवाई भी हो सकती है।
खेल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों से 30 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। योजना के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीदने में मदद दी जाएगी। सहायता की अधिकतम सीमा 3 लाख रूपए रखी गई है। हालांकि, यदि खिलाड़ी का वास्तविक खर्च 3 लाख रूपए से कम है, तो उतनी ही राशि स्वीकृत होगी। वास्तविक खर्च और अधिकतम सीमा में से जो रकम कम होगी, उसी के आधार पर सहायता मिलेगी।
चयन के बाद भी मंत्री की अनुशंसा जरूरी
यानी किसी खिलाड़ी का ओलंपिक, विश्व कप या एशियाड जैसी प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है, तब भी उसे सहायता के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चयन और खर्च के दस्तावेजों के साथ मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति भी आवेदन का हिस्सा होगी।
हालांकि, विभाग द्वारा जारी विवरण में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मंत्री की अनुशंसा हासिल करने की प्रक्रिया क्या होगी और इसके लिए खिलाड़ियों को किस कार्यालय में संपर्क करना होगा। ऐसे में आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है।
यात्रा और खेल उपकरणों के लिए मिलेगी रकम
यात्रा खर्च की गणना वास्तविक टिकट और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर होगी। वहीं, खेल उपकरणों के लिए खिलाड़ी को अभिप्रमाणित कोटेशन देना होगा। उपकरण की बाजार कीमत और खिलाड़ी की ओर से मांगी गई राशि में से जो कम होगी, उसे ही मान्य किया जाएगा।
एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ही प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है।
दस्तावेजों की लंबी सूची भी तैयार रखनी होगी
आवेदन में खिलाड़ी को अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, खेल, पता, संपर्क नंबर और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। जिस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है, उसका नाम, आयोजन स्थल, देश और अवधि का विवरण भी देना होगा।
30 नवंबर तक करना होगा आवेदन
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
By Ashish Bhardwaj
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
By Arun Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
By Raghvendra Singh Rathore
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
By Arun Tiwari
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad