14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
Ashish Bhardwaj | Updated:
राजस्थान के पोपटलाल की 15वीं हार
राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव में एक ऐसा उम्मीदवार फिर चर्चा में है, जिसकी चुनाव लड़ने की जिद जीत से भी बड़ी कहानी बन गई है। बालोतरा जिले की सिवाना पंचायत समिति से चुनाव लड़ने वाले पोपटलाल सरगरा को 15वीं बार भी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार 14 चुनाव हारने के बाद उन्होंने इस बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के टिकट पर किस्मत आजमाई थी। लेकिन इस बार भी जीत उनसे दूर रही।
दिलचस्प बात यह है कि मतगणना के दौरान उनकी जीत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। दावा किया गया कि पोपटलाल ने 11 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। कई जगह इस खबर को ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर भी प्रसारित किया गया। इससे उनके समर्थकों और चुनावी घटनाक्रम पर नजर रखने वालों के बीच उत्सुकता बढ़ गई। हालांकि, निर्वाचन परिणाम सामने आने के बाद यह दावा गलत साबित हुआ।
सिवाना पंचायत समिति के वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,533 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिव्या कुमारी को 1,362 वोट मिले। RLP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पोपटलाल को केवल 267 वोट मिले।
इस तरह रेखा देवी ने भाजपा प्रत्याशी को 171 वोट से हराया। पोपटलाल तीसरे स्थान पर रहे। आधिकारिक परिणाम ने सोशल मीडिया पर चल रही 11 वोट से जीत की खबर की पोल खोल दी।
पोपटलाल सरगरा का चुनावी सफर काफी पुराना है। बालोतरा जिले के समदड़ी क्षेत्र के रहने वाले पोपटलाल की उम्र 57 साल बताई गई है। वे पंचायत से लेकर लोकसभा स्तर तक चुनाव लड़ने की कोशिश कर चुके हैं। अक्टूबर 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, वे इससे पहले 14 चुनाव हार चुके थे। इसके बाद उन्होंने 15वीं बार चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।
इस बार उनके चुनाव लड़ने की एक और खास बात थी। पहले वे ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरते रहे। लेकिन इस बार उन्हें हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP का चुनाव चिह्न मिला। पार्टी का समर्थन मिलने के बाद भी उनकी किस्मत नहीं बदली।
पोपटलाल की कहानी सिर्फ चुनाव हारने तक सीमित नहीं है। उनके चुनाव लड़ने के जुनून की चर्चा इसलिए भी होती है, क्योंकि इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन और पालतू पशु तक बेच दिए। चुनाव के खर्च और जमानत राशि के लिए वे कई साल तक पैसे जोड़ते रहे।
उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी साधारण बताई जाती है। परिवार का गुजारा चलाने के लिए उनके बेटे और पत्नी मजदूरी करते हैं। इसके बावजूद पोपटलाल ने चुनाव लड़ना नहीं छोड़ा।
पोपटलाल का चुनाव प्रचार करने का तरीका भी दूसरे उम्मीदवारों से अलग रहा है। वे बड़े काफिले और गाड़ियों के बिना ही प्रचार करते हैं। कभी पैदल तो कभी सामान्य बसों में सफर करके लोगों तक पहुंचते हैं। घर-घर जाकर वोट मांगना उनकी पहचान बन चुका है।
उनका मानना है कि चुनाव में जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करना जरूरी है। यही वजह है कि लगातार हार के बावजूद उनका चुनाव लड़ने का उत्साह कम नहीं हुआ।
हरीश चौधरी के बयान के बाद बने '
अक्टूबर 2026 में कांग्रेस की पंचायत चुनाव रणनीति से जुड़ी बैठक में बायतू विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने पोपटलाल का जिक्र किया था। उन्होंने उनके बार-बार चुनाव लड़ने के जुनून पर चुटकी ली थी।
हरीश चौधरी के इस बयान के बाद पोपटलाल की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। इसके बाद लोग उन्हें 'रियल लाइफ पोपटलाल' कहने लगे।
15 चुनाव लड़ने और सभी में हार मिलने के बाद भी पोपटलाल ने हार नहीं मानी है। इस बार भी उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उनकी कहानी ने एक बार फिर राजस्थान के चुनावी माहौल में लोगों का ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि वे अगली बार फिर चुनावी मैदान में उतरते हैं या नहीं।
रेखा देवी ने 171 वोट से दर्ज की जीत
इस तरह रेखा देवी ने भाजपा प्रत्याशी को 171 वोट से हराया। पोपटलाल तीसरे स्थान पर रहे। आधिकारिक परिणाम ने सोशल मीडिया पर चल रही 11 वोट से जीत की खबर की पोल खोल दी।
14 बार हार चुके थे, अब 15वीं हार
इस बार उनके चुनाव लड़ने की एक और खास बात थी। पहले वे ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरते रहे। लेकिन इस बार उन्हें हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP का चुनाव चिह्न मिला। पार्टी का समर्थन मिलने के बाद भी उनकी किस्मत नहीं बदली।
चुनाव लड़ने के लिए जमीन और पशु तक बेचे
उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी साधारण बताई जाती है। परिवार का गुजारा चलाने के लिए उनके बेटे और पत्नी मजदूरी करते हैं। इसके बावजूद पोपटलाल ने चुनाव लड़ना नहीं छोड़ा।
अकेले ही मांगते रहे वोट
उनका मानना है कि चुनाव में जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करना जरूरी है। यही वजह है कि लगातार हार के बावजूद उनका चुनाव लड़ने का उत्साह कम नहीं हुआ।
हरीश चौधरी के बयान के बाद बने 'रियल लाइफ पोपटलाल '
हरीश चौधरी के इस बयान के बाद पोपटलाल की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। इसके बाद लोग उन्हें 'रियल लाइफ पोपटलाल' कहने लगे।
15 चुनाव लड़ने और सभी में हार मिलने के बाद भी पोपटलाल ने हार नहीं मानी है। इस बार भी उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उनकी कहानी ने एक बार फिर राजस्थान के चुनावी माहौल में लोगों का ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि वे अगली बार फिर चुनावी मैदान में उतरते हैं या नहीं।
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
By Arun Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
By Raghvendra Singh Rathore
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
By Arun Tiwari
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
By Sanjay Gupta