सीएम मोहन यादव का ऐलान: मध्य प्रदेश को मिलेगा नया डेंटल कॉलेज, ओरल कैंसर रोकने के लिए बनेगी हेल्थ पॉलिसी
Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में नया डेंटल कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया है।
मध्य प्रदेश में डेंटल केयर से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नया डेंटल कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया है। साथ ही, माउथ कैंसर की रोकथाम के लिए ओरल हेल्थ पॉलिसी बनाने की दिशा में भी काम होगा। इसके लिए दंत चिकित्सकों से योजना का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार यानी 19 नवंबर को एमपी स्टेट डेंटल काउंसिल के 62वें हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान डेंटिस्ट ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। इनमें बायोमेडिकल वेस्ट की दरें एक समान करने की मांग भी शामिल रही हैं।
प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए नया डेंटल कॉलेज खोला जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल फैसिलिटी को लगातार बेहतर बनाने में जुटी है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है। दूर-दराज और ट्राइबल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़े। इसके लिए मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा CM मोहन यादव ने मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी कही।
खबरों के मुताबिक, कार्यक्रम में मुंह के कैंसर (Oral Cancer) की रोकथाम पर भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने डेंटिस्ट से इस विषय पर योजना का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा है। इस ड्राफ्ट के आधार पर ओरल हेल्थ पॉलिसी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य मुंह से जुड़ी बीमारियों से बचाव और उनके इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना होगा। माउथ कैंसर की समय पर पहचान और उपचार पर भी ध्यान दिया जाएगा। ओरल हेल्थ यानी मुंह की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी अहम है। डेंटिस्ट इस दिशा में सुझाव देंगे। सरकार उन सुझावों के आधार पर आगे की योजना तैयार करेगी।
खबरों के मुताबिक, कार्यक्रम में डेंटिस्ट ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या भी उठाई है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बायोमेडिकल वेस्ट निपटाने की दरें अलग हैं। परिषद की मांग है कि इन दरों को एक समान किया जाए। इससे डेंटिस्ट को खर्च से जुड़ी परेशानी कम हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने इस मांग पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट अस्पतालों और क्लीनिकों से निकलने वाले मेडिकल कचरे के सुरक्षित निपटान से जुड़ा है। डेंटल केयर केंद्रों में भी इस व्यवस्था का पालन करना जरूरी होता है।
FAQs
मध्य प्रदेश में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज
ओरल कैंसर की रोकथाम के लिए बनेगी नीति
बायोमेडिकल वेस्ट की दरें एक समान करने की मांग
मुख्यमंत्री ने इस मांग पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट अस्पतालों और क्लीनिकों से निकलने वाले मेडिकल कचरे के सुरक्षित निपटान से जुड़ा है। डेंटल केयर केंद्रों में भी इस व्यवस्था का पालन करना जरूरी होता है।
FAQs
- एमपी स्टेट डेंटल काउंसिल समारोह में क्या विशेष घोषणा की गई?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में एक नया डेंटल कॉलेज खोलने की घोषणा की, जिससे मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। - डेंटल स्वास्थ्य नीति का उद्देश्य क्या है?
डेंटल स्वास्थ्य नीति का उद्देश्य मुंह से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और इलाज की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है, जिसमें माउथ कैंसर की समय पर पहचान और उपचार पर ध्यान दिया जाएगा। - डेंटिस्ट के द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट की दरों को एक समान करने की मांग की गई है
डेंटिस्ट ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याओं को उठाया है, जिसमें विभिन्न जिलों में अलग-अलग दरें होने के कारण खर्च में परेशानी हो रही है, इसलिए दरों को एक समान करने की मांग की गई है।
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
By Sanjay Gupta
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
By Mukesh Sharma
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया
By Sanjay Gupta