राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में कांग्रेस को 23 जिला परिषदों और 269 पंचायत समितियों में बढ़त।
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में कांग्रेस को 23 जिला परिषदों और 269 पंचायत समितियों में बढ़त।

राजस्थान की गांवों की सियासत में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा के कई पुराने गढ़ों में कांग्रेस की वापसी का रास्ता खोल दिया है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में कांग्रेस ने 23 में बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा महज पांच पर सिमट गई है। पिछली बार 16 जिला परिषदों की सत्ता पर काबिज भाजपा इस बार पिछड़ गई है।

419 पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने 269 में बढ़त बनाकर अपना दबदबा दिखाया है। नागौर में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने दोनों बड़े दलों को पीछे छोड़ दिया है। आठ जिला परिषदों में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से अब जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ की सियासत शुरू होने के आसार हैं। पंचायत समितियों में भी कांग्रेस काफी आगे है। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में कांग्रेस 269 और भाजपा 73 में बहुमत या बढ़त की स्थिति में है। अन्य दल और निर्दलीय 60 समितियों में आगे हैं। बाकी 17 पंचायत समितियों में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

पिछली बार 16 जिला परिषदों में भाजपा, इस बार केवल चार पुराने जिलों में बहुमत

पिछले चुनाव से तुलना करें तो सबसे बड़ा बदलाव जिला परिषदों में सामने आया है। जिन 29 पुराने जिलों में इस बार भी चुनाव हुए हैं, उनमें पिछली बार भाजपा के 16, कांग्रेस के 10 और अन्य के तीन जिला प्रमुख थे। इस बार इन्हीं 29 जिलों की तस्वीर बदल गई है। कांग्रेस 21 जिला परिषदों में बहुमत की स्थिति में पहुंच गई है। भाजपा को चार पुराने जिलों में बहुमत मिला है। नागौर में आरएलपी को बहुमत मिला है, जबकि तीन जिला परिषदों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।

यानी जिन 29 पुराने जिलों में पहले भाजपा 16 जिला परिषदों की सत्ता में थी, वहां इस बार उसके पास केवल चार में अपने दम पर बहुमत है। कांग्रेस की संख्या 10 से बढ़कर 21 हो गई है।

जयपुर, सीकर और भरतपुर में बदला समीकरण

भाजपा के लिए बड़ा बदलाव जयपुर, सीकर, भरतपुर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, चूरू, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही जैसे जिलों में सामने आया है। इन जिलों में पिछली बार भाजपा का जिला प्रमुख था, लेकिन इस बार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। जयपुर जिला परिषद की 57 सीटों में कांग्रेस ने 41 सीटें हासिल की हैं। भाजपा को 12 सीटें मिली हैं। जोधपुर में कांग्रेस को 43 में से 31, सीकर में 49 में से 36 और अलवर में 39 में से 33 सीटें मिली हैं।

दौसा में कांग्रेस ने 37 में से 35 सीटें हासिल की हैं। चित्तौड़गढ़ में 35 में से 28, बीकानेर में 41 में से 30, झुंझुनूं में 41 में से 29 और सवाई माधोपुर में 31 में से 26 सीटें कांग्रेस के खाते में हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि कांग्रेस की बढ़त किसी एक संभाग या जिले तक सीमित नहीं रही। जयपुर से लेकर मारवाड़, शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान तक कई जिलों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।

भाजपा के लिए उदयपुर, अजमेर, पाली और झालावाड़ से राहत

प्रदेश की पांच जिला परिषदों में भाजपा को अपने दम पर बहुमत मिला है। इनमें उदयपुर, अजमेर, पाली, झालावाड़ और नया जिला ब्यावर शामिल हैं। उदयपुर में भाजपा को 47 में से 24, अजमेर में 33 में से 19, पाली में 33 में से 19 और झालावाड़ में 33 में से 17 सीटें मिली हैं। ब्यावर में भाजपा ने 27 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है।

पिछली बार भाजपा के पास रहे उदयपुर, पाली और झालावाड़ में इस बार भी उसका बहुमत बना हुआ है। अजमेर में पिछली बार अन्य का जिला प्रमुख था, लेकिन इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है।

आठ नए जिलों में पहला चुनाव, पांच में बहुमत अटका

इस बार आठ नवगठित जिला परिषद क्षेत्रों में पहली बार चुनाव हुए हैं। इनमें कांग्रेस को दो और भाजपा को एक जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है। बाकी पांच में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है।

नया जिलाभाजपाकांग्रेसअन्यस्थिति
कोटपूतली-बहरोड़5201कांग्रेस
फलौदी2210कांग्रेस
ब्यावर14130भाजपा
डीग10145बहुमत नहीं
डीडवाना-कुचामन12149बहुमत नहीं
खैरथल-तिजारा10105बहुमत नहीं
बालोतरा12127बहुमत नहीं
सलूंबर984बहुमत नहीं
फलौदी में कांग्रेस ने 23 में से 21 सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की है। कोटपूतली-बहरोड़ में कांग्रेस को 27 में से 20 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर ब्यावर में भाजपा को एक सीट के अंतर से बहुमत मिला है। बालोतरा में भाजपा और कांग्रेस 12-12 सीटों पर बराबर हैं। यहां आरएलपी के सात सदस्य जिला प्रमुख के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। खैरथल-तिजारा में भी भाजपा और कांग्रेस को 10-10 सीटें मिली हैं। यहां पांच अन्य सदस्यों का समर्थन निर्णायक होगा।

आठ जिला परिषदों में किसी का बहुमत नहीं, निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी

प्रदेश की आठ जिला परिषदों में चुनाव के बाद किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इनमें डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बालोतरा, खैरथल-तिजारा, डीग, डीडवाना-कुचामन और सलूंबर शामिल हैं। डूंगरपुर की 37 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पास 14-14 सीटें हैं। कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। यहां जिला प्रमुख के लिए 19 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।

बांसवाड़ा में कांग्रेस को 43 में से 21 सीटें मिली हैं। पार्टी बहुमत से केवल एक सीट दूर है। यहां BAP के 17 सदस्य हैं। प्रतापगढ़ में कांग्रेस के 11, भाजपा के सात और BAP के सात सदस्य हैं। बहुमत के लिए 13 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा। डीग में कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं और वह बहुमत से एक सीट दूर है। डीडवाना-कुचामन में कांग्रेस 14 और भाजपा 12 सीटों पर हैं, जबकि नौ सदस्य अन्य दलों और निर्दलीयों के हैं।

इन जिला परिषदों में जिला प्रमुख का चुनाव केवल भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों से तय नहीं होगा। क्षेत्रीय दलों और निर्दलीयों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

नागौर में पहली बार आरएलपी का जिला प्रमुख बनना तय, कांग्रेस-भाजपा को बड़ा झटका | RLP set to become District Head in Nagaur for the first time, major blow to Congress-BJP
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर
20 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के जिला परिषद चुनाव 2026 के नतीजों ने मारवाड़ की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है। नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। नागौर जिला परिषद की कुल 37 सीटों में से आरएलपी ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

नागौर में बेनीवाल की RLP ने दोनों दलों को पीछे छोड़ा

नागौर जिला परिषद में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। यहां 37 सीटों में से आरएलपी ने 19 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 11 और भाजपा को सात सीटें मिली हैं। नागौर में पिछली बार भाजपा का जिला प्रमुख था। इस बार आरएलपी ने दोनों प्रमुख दलों को पीछे छोड़ दिया है।

पंचायत समितियों में भी आरएलपी की मौजूदगी सामने आई है। जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में पार्टी को 15 में से आठ सीटें मिली हैं। इससे सांगानेर पंचायत समिति में आरएलपी को अपने दम पर बहुमत हासिल हुआ है।

पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने 41 जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए, वैभव गहलोत को अलवर की कमान | Panchayat Elections: Congress Appoints Observers in 41 Districts, Vaibhav Gehlot Gets Alwar Command
पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने 41 जिलों में लगाए पर्यवेक्षक, वैभव गहलोत को अलवर की जिम्मेदारी
09 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने 41 जिलों में पार्टी नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अलवर जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का गृह जिला है। पर्यवेक्षकों की सूची में 5 सांसद और 7 विधायक शामिल हैं।

पंचायत समितियों में कांग्रेस 269, भाजपा 73 पर

जिला परिषद के मुकाबले पंचायत समितियों में कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर और बड़ा है। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों के उपलब्ध नतीजों में कांग्रेस 269 में आगे या बहुमत की स्थिति में है। भाजपा 73 और अन्य दल तथा निर्दलीय 60 पंचायत समितियों में आगे हैं। शेष 17 में किसी को बहुमत नहीं मिला है।

पिछली बार वर्ष 2020-21 में प्रदेश की 352 पंचायत समितियों के 6,992 वार्डों में कांग्रेस ने 2,998 और भाजपा ने 2,859 सीटें जीती थीं। कांग्रेस तब भी पंचायत समिति वार्डों में भाजपा से आगे थी, लेकिन जिला परिषदों में भाजपा की स्थिति मजबूत रही थी।

राजस्थान पंचायत चुनाव: दिग्गजों के परिवारों का रिपोर्ट कार्ड - राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे | Rajasthan Panchayat Elections: Report Card of Stalwarts' Families - Rathore's Son-Daughter-in-law Win, Kharra Family's Four Candidates Lose
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
20 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं की सियासी जमीन का हिसाब सामने आया है। चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू जीत गए, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए। किसी नेता की बेटी ने बाजी मारी तो कहीं सांसद और विधायक के रिश्तेदार हार गए। नतीजों ने परिवारों के समीकरण बदले हैं।

अब जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी पर नजर

पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीतिक दलों की अगली परीक्षा जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में होगी। जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और पंचायत समिति प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होना है। जहां एक दल को स्पष्ट बहुमत मिला है, वहां उसके पास अपना जिला प्रमुख या प्रधान चुनने के लिए जरूरी सदस्य संख्या है। लेकिन आठ जिला परिषदों और 17 पंचायत समितियों में किसी दल को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है। वहां दूसरे दलों और निर्दलीयों का समर्थन महत्वपूर्ण होगा।

फिलहाल प्रदेश के 41 जिलों में से 37 जिला परिषदों के परिणामों की तस्वीर सामने आई है। कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर की मतगणना 17 दिसंबर को निर्धारित है। इन चार जिलों के परिणाम आने के बाद पूरे प्रदेश का अंतिम राजनीतिक हिसाब सामने आएगा।

Tags:
  • राजस्थान पंचायत चुनाव 2026
  • जिला परिषद चुनाव परिणाम
  • पंचायत समिति चुनाव
  • कांग्रेस भाजपा
  • राजस्थान के नए जिले
  • जिला प्रमुख चुनाव
  • पंचायत चुनाव विश्लेषण
  • Rajasthan Panchayat Election 2026
  • Zila Parishad Results
  • Congress BJP Panchayat Election
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर

By Jageshwar Prasad

मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं

By Mukesh Sharma

राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, CG SSC अधिनियम घोषित

By VINAY VERMA

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, CG SSC अधिनियम घोषित
भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव! VIP इलाकों में चमचमाती सड़कें, आम जनता के हिस्से में गड्ढे और कीचड़

By Atul Dwivedi

भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव! VIP इलाकों में चमचमाती सड़कें, आम जनता के हिस्से में गड्ढे और कीचड़
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

By Sandeep Kumar

इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे