राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका

Mukesh Sharma | Updated:
Share
हाईकोर्ट ने कहा वोट देने के लिए देने होंगे पेशी के सबूत
हाईकोर्ट ने कहा वोट देने के लिए देने होंगे पेशी के सबूत

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वोट डालने की पात्रता को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने कि बार एसोसिएशन का सदस्य होना और चुनाव में मतदान का अधिकार होना दो अलग-अलग बातें हैं। वोट उसी वकील को देने का अधिकार मिलना चाहिए, जो संबंधित अदालत में नियमित रूप से प्रैक्टिस कर रहा है। इसके लिए वकीलों को दो वकालतनामे या कोर्ट में पेशी के दो दस्तावेज जमा कराने होंगे।

जस्टिस आनंद शर्मा ने 20 नवंबर 2026 को वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र अग्रवाल की याचिका पर यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने चुनाव समिति के 17 नवंबर के उस नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें पेशी या वकालतनामे के दस्तावेज देने की अनिवार्यता हटा दी गई थी। इसके साथ ही 3 और 4 नवंबर को जारी पुराने नोटिस फिर से बहाल कर दिए गए।

11 नवंबर नहीं, 17 नवंबर के नोटिस से बढ़ा विवाद

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की चुनाव समिति ने 3 नवंबर को मतदान की पात्रता तय करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि वोटर बनने के इच्छुक वकीलों को जयपुर बेंच में कम से कम दो पेशियों की ऑर्डर शीट या दो वकालतनामों की प्रतियां देनी होंगी। इसके साथ शपथपत्र भी जमा करना जरूरी था।

4 नवंबर को जारी स्पष्टीकरण में सीनियर एडवोकेट को इस शर्त से छूट दी गई। इसकी वजह यह थी कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए वकालतनामा दाखिल करना जरूरी नहीं होता। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पेशी या वकालतनामे के दस्तावेज वकालत के पूरे कार्यकाल के हो सकते हैं।

बाद में कथित जनरल हाउस की बैठक के प्रस्ताव के आधार पर इन शर्तों को हटाने का मामला सामने आया। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र अग्रवाल ने इस प्रस्ताव की वैधता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों के नाम, नामांकन संख्या और प्रैक्टिस की जगह जैसी जरूरी जानकारियां नहीं थीं।

चुनाव ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद बदली व्यवस्था

विवाद को चुनाव समिति ने पांच सदस्यीय चुनाव ट्रिब्यूनल के पास भेजा था। ट्रिब्यूनल ने 17 नवंबर को जनरल हाउस के कथित प्रस्ताव को अमान्य मानते हुए रद्द कर दिया। हालांकि, उसने पुराने नोटिस में बताए गए उपनियम की मंजूरी से जुड़े दस्तावेजों की कमी पर भी सवाल उठाए।

इसके बाद चुनाव समिति ने 17 नवंबर को नया नोटिस जारी कर दो पेशियों या दो वकालतनामों के सबूत देने की शर्त हटा दी। अब केवल शपथपत्र के आधार पर वोटर बनने का रास्ता खुल गया था। इसी फैसले को वीरेंद्र अग्रवाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

कोर्ट ने क्यों जरूरी माने पेशी के सबूत?

हाईकोर्ट ने कहा कि बार एसोसिएशन केवल सदस्यों का संगठन नहीं है। यह संबंधित अदालत में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के पेशेवर हितों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में चुनाव में वोट देने वालों का उस अदालत से वास्तविक जुड़ाव होना जरूरी है।

कोर्ट ने माना कि दो वकालतनामे या दो पेशियों की ऑर्डर शीट इस बात का उचित प्रमाण हैं कि वकील संबंधित अदालत में प्रैक्टिस कर रहा है। यह शर्त किसी वकील की योग्यता या वरिष्ठता जांचने के लिए नहीं है। इसका मकसद केवल नियमित प्रैक्टिस करने वाले वकीलों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बुलडोजर एक्शन: 80 से ज्यादा मकान-दुकानों पर चला हथौड़ा, व्यापारियों का विरोध | JDA's Bulldozer Action on New Sanganer Road in Jaipur: Over 80 Houses-Shops Demolished, Traders Protest
जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बुलडोजर एक्शन, 80 से ज्यादा मकान-दुकानों पर कार्रवाई
18 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजधानी जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर बुधवार सुबह एक बार फिर बुलडोजर गरजने लगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के दूसरे चरण में 80 से ज्यादा मकान और दुकानों को कार्रवाई के दायरे में लिया है। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुर्जर की थड़ी से सोडाला की ओर करीब 800 मीटर क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है।

सुनवाई के दौरान राजस्थान बार काउंसिल ने भी नियमित प्रैक्टिस के प्रमाण से जुड़े 2006 के नियमों का हवाला दिया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के Supreme Court Bar Association बनाम B.D. Kaushik (2011) फैसले का भी उल्लेख किया। इसमें सदस्यता और चुनाव में मतदान की पात्रता को अलग-अलग माना गया है।

आपसी सहमति से तलाक: हिंदू विवाह अब अनुबंध, जन्म-जन्मांतर का संस्कार नहीं रहा - हाई कोर्ट | Mutual Consent Divorce: Hindu Marriage Now a Contract, Not a Lifelong Sacrament - High Court
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
15 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
भारतीय समाज में शादी को अक्सर जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन माना गया है। लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट के एक फैसले में इस सोच पर एक नई रोशनी डाली है। कोर्ट ने पति-पत्नी की आपसी सहमति से 16 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया। जस्टिस सुदेश बंसल और जस्टिस अनुरूप सिंघी की अदालत ने यह आदेश फैमली कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर पत्नी की अपील को निस्तारित करते हुए दिया।

23 नवंबर शाम 5 बजे तक जमा होंगे दस्तावेज

हाईकोर्ट ने पुराने नियम बहाल करने के साथ वकीलों को दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब 23 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक शपथपत्र और जरूरी दस्तावेज जमा किए जा सकेंगे।

खास बात यह है कि 22 नवंबर को रविवार होने के बावजूद चुनाव समिति का कार्यालय दस्तावेज लेने के लिए खुला रहेगा। जिन वकीलों ने पहले ही शपथपत्र जमा कर दिए हैं, लेकिन दो वकालतनामे या पेशियों के प्रमाण नहीं लगाए हैं, उन्हें भी दस्तावेज जमा करने का मौका मिलेगा।

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव: 30 साल, दर्जनों अदालती आदेशों के बावजूद जिंदगी घुट रही! | Sanganer's Toxic Water Havoc: Life Suffocating Despite 30 Years and Dozens of Court Orders!
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
12 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
जयपुर का सांगानेर अपनी छपाई और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। लेकिन आज यहां का पानी और खेत दोनों खतरे में हैं। रंगाई और छपाई की इकाइयों का गंदा पानी बिना साफ किए नदी और बांधों में जा रहा है। यह पानी द्रव्यवती नदी, गुलर एनिकट, नेवटा बांध और चंदलाई बांध तक पहुंच रहा है।

चुनाव समिति को 24 नवंबर को शपथपत्र जमा करने वाले सदस्यों की नई सूची प्रकाशित करनी होगी। चुनाव कार्यक्रम के बाकी चरण पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगे।
Tags:
  • राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
  • वकालतनामा दो पेशी शर्त
  • चुनाव समिति नोटिस रद्द
  • जस्टिस आनंद शर्मा फैसला
  • वीरेंद्र अग्रवाल याचिका
  • नियमित प्रैक्टिस वकील वोट
  • Rajasthan High Court bar association election
  • Justice Anand Sharma bar association
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

By Sandeep Kumar

इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

By Neel Tiwari

सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव

By Ashish Bhardwaj

14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे