राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

Mukesh Sharma | Published:
Share
जन्म-जन्मांतर का संस्कार नहीं, अब एक अनुबंध है शादी- राजस्थान हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से खत्म किया 16 साल पुराना रिश्ता।
जन्म-जन्मांतर का संस्कार नहीं, अब एक अनुबंध है शादी- राजस्थान हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से खत्म किया 16 साल पुराना रिश्ता।

भारतीय समाज में शादी को अक्सर जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन माना गया है। लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट के एक फैसले में इस सोच पर एक नई रोशनी डाली है। कोर्ट ने पति-पत्नी की आपसी सहमति से 16 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया। जस्टिस सुदेश बंसल और जस्टिस अनुरूप सिंघी की अदालत ने यह आदेश फैमली कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर पत्नी की अपील को निस्तारित करते हुए दिया।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में धारा-13बी (आपसी सहमति से तलाक) जुड़ने के बाद अब हिंदू विवाह के जन्म-जन्मांतर के संस्कार होने की पुरानी अवधारणा में मौलिक बदलाव आया हैं। अब शादी को एक अनुबंध के तौर पर देखा जाता है।

जिसे पक्षकार आपसी सहमति से शुरू कर सकते हैं और यदि रिश्ता न चले, तो आपसी सहमति से समाप्त भी कर सकते हैं। फैमली कोर्ट ने पति के वैवाहिक अधिकारों की पुनर्स्थापना की याचिका को स्वीकार करते हुए पत्नी को उसके साथ रहने के आदेश दिए थे।

जिसे पत्नी ने राजस्थान हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का प्रार्थना पत्र दायर किया।

कोर्ट का कर्त्तव्य-पक्षकारों की पीड़ा को समझे

इस मामले में अदालत के सामने मुख्य कानूनी सवाल यह था कि क्या धारा-9 (वैवाहिक अधिकारों की पुनर्स्थापना) के खिलाफ लंबित अपील को सीधे धारा-13बी (आपसी सहमति से तलाक) की याचिका में परिवर्तित किया जा सकता है?

इस पर कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक मुकदमें एक विशेष श्रेणी में आते हैं। अदालतों का यह कर्त्तव्य है कि वे पक्षकारों की पीड़ा और मानसिक कष्ट को समझे। वहीं ऐसे मामलों को समाप्त करने के लिए समझौते को प्राथमिकता दें।

कोर्ट ने अन्य हाईकोर्ट्स के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि मामले को फिर से फैमली कोर्ट में भेजने के बजाए, हाईकोर्ट स्वयं आपसी सहमति से तलाक की डिक्री पारित कर सकता है।

6 महीने की प्रतीक्षा केवल पीड़ा बढ़ाएगी

आपसी सहमति से होने वाले तलाक में अर्जी दायर करने के बाद 6 महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि गुजारना जरूरी है। लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों करीब 7 साल से अलग रह रहे हैं। इनके आपसी सुलह के सभी प्रयास विफल हो चुके हैं। ऐसे में 6 महीने की प्रतीक्षा केवल इनकी पीड़ा को ओर अधिक बढ़ाएगी। ऐसे में अदालत ने 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि को माफ कर दिया।

करीब 16 साल पहले हुई थी शादी

इस मामले में दोनों की शादी 5 फरवरी 2010 को हुई थी। उनके एक 15 साल का बेटा भी है। दोनों दिसंबर 2019 से अलग रह रहे हैं। फैमली कोर्ट-1, अजमेर ने 7 अगस्त 2025 को पति की वैवाहिक अधिकारों की पुनर्स्थापना याचिका पर उसके पक्ष में फैसला देते हुए पत्नी को उसके साथ रहने के आदेश दिए थे।

जिसके खिलाफ पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील के लंबित रहने के दौरान ही दोनों मध्यस्थता (मीडिएशन) और परिजनों के प्रयासों से आपसी सहमति से तलाक लेने पर सहमत हो गए और 8 अक्टूबर 2026 को एक संयुक्त आवेदन हाईकोर्ट ने पेश किया।

FAQs

  1. राजस्थान हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-13बी के बारे में क्या कहा है?
    कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-13बी (आपसी सहमति से तलाक) के जुड़ने के बाद विवाह को एक अनुबंध के तौर पर देखा जाने लगा है, जिससे विवाह की जन्म-जन्मांतर की पुरानी अवधारणा में मौलिक बदलाव आया है।
  2. क्या राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ किया है?
    जी हां, हाईकोर्ट ने इस मामले में 6 महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ कर दिया है, क्योंकि दोनों पक्ष लगभग 7 साल से अलग रह रहे थे और उनके बीच सभी सुलह के प्रयास विफल हो चुके थे।
Tags:
  • आपसी सहमति तलाक
  • हाईकोर्ट तलाक फैसला
  • शादी अनुबंध हाईकोर्ट
  • धारा 13बी हिंदू विवाह
  • सुदेश बंसल हाईकोर्ट
  • अनुरूप सिंघी जज
  • Rajasthan High Court mutual consent divorce
  • Rajasthan HC divorce 16 years marriage
  • Section 13B cooling period waiver
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम