भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव! VIP इलाकों में चमचमाती सड़कें, आम जनता के हिस्से में गड्ढे और कीचड़

Atul Dwivedi | Updated:
Share
भोपाल के अशोका गार्डन से सेमरा जाने वाली सड़क की हालत खराब है।
भोपाल के अशोका गार्डन से सेमरा जाने वाली सड़क की हालत खराब है।

सड़कें भी बड़ी कमाल की होती हैं। ये सिर्फ मंजिल तक नहीं पहुंचातीं। इलाके की हैसियत भी बताती हैं। सड़क चमचमा रही है। कहीं गड्ढा नहीं है। सफर आरामदायक है। तो समझ जाइए, आप किसी वीआईपी इलाके में हैं। लेकिन सड़क पर गड्ढे हैं। धूल उड़ रही है। कीचड़ फैला है। तो समझ लीजिए, ये सड़क आम जनता के हिस्से की है।

राजधानी भोपाल में भी सड़कों की कुछ ऐसी ही कहानी है। वीआईपी इलाकों की सड़कें चकाचक हैं। लेकिन आम इलाकों की सड़कें बदहाल हैं। द सूत्र ने भोपाल की सड़कों की पड़ताल की। कई इलाकों में जाकर जमीनी हकीकत देखी। जो तस्वीरें सामने आईं, वो हैरान करने वाली हैं।

मंत्री के इलाके में ही दो तरह की सड़कें

सबसे पहले बात नरेला विधानसभा की। ये मंत्री विश्वास सारंग का क्षेत्र है। यहां मुख्य सड़क अच्छी है। सड़क पर गड्ढे नहीं हैं। लेकिन इसी सड़क से जुड़ी दूसरी सड़कों का हाल बेहाल है। अशोका गार्डन थाने से सेमरा की तरफ जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क कम, गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। कहीं मिट्टी है। कहीं कीचड़ है। वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। हैरानी की बात ये है कि मंत्री विश्वास सारंग खुद भी कई बार इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। सवाल है कि जब मंत्री के इलाके में ही सड़कें बदहाल हैं, तो बाकी इलाकों का क्या हाल होगा?

अशोका गार्डन की मुख्य सड़क से लगी कॉलोनियों का हाल भी कुछ अलग नहीं है। यहां की सड़कें जर्जर हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं। लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ती है। खास बात ये है कि भोपाल की महापौर मालती राय भी इसी इलाके में रहती हैं। इसके बावजूद कॉलोनियों की सड़कों पर नगर निगम की नजर नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों का दावा है कि सड़कें पिछले 5 से 7 साल से खराब हैं। शिकायतें होती हैं। लेकिन सुनवाई नहीं होती।
अब सवाल ये है कि जब महापौर के अपने इलाके में ही सड़कें नहीं सुधर रहीं, तो शहर की बाकी कॉलोनियों की सुध कौन लेगा? अब बात करोंद की। कृषि उपज मंडी से बेस्ट प्राइज तक सड़क की हालत बेहद खराब है। पूरी सड़क उखड़ चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश खत्म हुए दो महीने बीत चुके हैं। दीपावली भी निकल गई। लेकिन सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हुआ। इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि अब सिर्फ पैचवर्क से काम नहीं चलेगा। पूरी सड़क दोबारा बनानी होगी। सवाल है कि आखिर प्रशासन किसका इंतजार कर रहा है? किसी बड़े हादसे का? या फिर किसी वीआईपी के इस सड़क से गुजरने का?

कांग्रेस विधायक के क्षेत्र में भी सड़कें बदहाल

सड़कों की बदहाली सिर्फ बीजेपी नेताओं के क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। भोपाल मध्य विधानसभा में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है। यहां से कांग्रेस के आरिफ मसूद विधायक हैं। जिंसी चौराहे से एमपी नगर की तरफ जाने वाली सड़क खराब है। सड़क पर दरारें पड़ चुकी हैं। जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ हिस्सा है। मेट्रो का काम होने के बाद भी सड़क की हालत पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा ये है कि इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है।

MP में कोविड योद्धाओं का हल्लाबोल: 7 दिसंबर को विधानसभा घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी | MP Covid Warriors' Uproar: Assembly Siege on Dec 7, Roadblock Preparations in Districts
MP में सड़क पर कोविड योद्धा: 7 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी
18 Nov 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाले कोविड योद्धा अब पुनर्बहाली और रोजगार के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। मध्य प्रदेश में 19 नवंबर से जिला स्तर पर आंदोलन शुरू होगा। पहले कोविड योद्धा CMHO के सामने अपनी मांगें रखेंगे और जरूरत पड़ने पर उनके कार्यालयों का घेराव भी करेंगे।

VIP इलाकों में सड़कें चकाचक, आखिर क्यों?

लेकिन भोपाल की हर सड़क बदहाल नहीं है। अगर आप चार इमली जाएं। 74 बंगले पहुंचें। श्यामला हिल्स या एमपी नगर की सड़कों से गुजरें। तो तस्वीर बदल जाती है। यहां सड़कें अच्छी हैं। सफर आरामदायक है। गड्ढे नजर नहीं आते। यानी एक ही शहर में सड़कों के दो चेहरे हैं। एक तरफ वीआईपी इलाकों की चमचमाती सड़कें हैं। दूसरी तरफ आम जनता के हिस्से में गड्ढे, धूल और कीचड़ है।

भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव
भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव

3,938 करोड़ का बजट, फिर भी सड़कें बदहाल

अब जरा बजट और सरकारी एजेंसियों की बात करते हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भोपाल नगर निगम ने 3,938.45 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में सड़कों के निर्माण, मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास की बात भी की गई। नगर निगम के अलावा लोक निर्माण विभाग यानी PWD भी सड़कों की जिम्मेदारी संभालता है। भोपाल में PWD के पास कुल 268 सड़कें हैं। इनकी कुल लंबाई करीब 600 किलोमीटर है। इन सड़कों के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी विभाग की है। यानी शहर में सड़कें संभालने के लिए दो बड़ी सरकारी एजेंसियां हैं। बजट भी है। अधिकारी भी हैं। पूरा सरकारी अमला भी है। लेकिन आम जनता के हिस्से में क्या है? टूटी सड़कें। गहरे गड्ढे। उड़ती धूल। और रोज की परेशानी।
Tags:
  • भोपाल महापौर मालती राय
  • Bhopal roads discrimination
  • भोपाल सड़कें
  • Bhopal municipal corporation budget
  • भोपाल नगर निगम
  • लोक निर्माण विभाग
  • वीआईपी इलाके
  • VIP areas Bhopal roads
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • द सूत्र
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं

By Mukesh Sharma

राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, CG SSC अधिनियम घोषित

By VINAY VERMA

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, CG SSC अधिनियम घोषित
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

By Sandeep Kumar

इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

By Neel Tiwari

सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार