congress1 (2)
इंदौर की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा भजन प्रदर्शन, नगर निगम को सद्बुद्धि देने की मांग
Vishwanath Singh | Published:
Sourabh969
खजराना चौराहे की सर्विस रोड पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने सड़क के गड्ढों में बैठकर भजन-कीर्तन किया।
इंदौर में सोमवार को हुई पहली अच्छी बारिश के साथ ही शहर की बदहाल सड़कों की हकीकत सामने आ गई। जगह-जगह जलभराव और गहरे गड्ढों के चलते नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और भाजपा परिषद को आड़े हाथों लिया।
खजराना चौराहे की सर्विस रोड पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने सड़क के गड्ढों में बैठकर भजन-कीर्तन किया। इस सांकेतिक प्रदर्शन का मकसद नगर निगम के अफसरों और भाजपा शासित परिषद को ‘सद्बुद्धि’ देने की प्रार्थना करना था।
कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि शहर की कई सड़कों पर हर साल डामरीकरण के नाम पर करोड़ों खर्च होते हैं, लेकिन बारिश आते ही सड़कें उखड़ जाती हैं। पालदा चौराहा से लेकर नायता मुंडला आरटीओ रोड, न्याय नगर, महालक्ष्मी नगर और 50 से अधिक कॉलोनियों की सड़कें इस समय गड्ढों और कीचड़ से पट गई हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन | इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन
ये भी पढ़ें...
MP News: इंदौर के BJP नेता की दिवंगत मां की अस्थियां ट्रेन में चोरी, परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा बदमाश
इंदौर में एडिशनल DCP आलोक शर्मा का आदेश, अफसरों की कॉल रिकॉर्डिंग नहीं करें पुलिसकर्मी
अजब-गजब है एमपी पुलिस, सालों पहले मर चुके लोगों पर FIR दर्ज, शिकायत सुन ASP भी हैरान
कांग्रेस के नव संकल्प शिविर को राहुल गांधी ने वर्चुअली किया संबोधित बोले-एमपी में भी हुआ चुनाव चोरी
कई क्षेत्रों में ड्रेनेज लाइन और नर्मदा प्रोजेक्ट के तहत खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे वहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के चलते वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में पानी भरा है, तो कहीं कीचड़ और धूल उड़ने से स्थानीय रहवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
यादव ने नगर निगम अफसरों और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि निगम के अफसर और भाजपा नेता कुंभकरण की नींद में हैं। बैठकों पर बैठकें होती हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहता है। खाना पूर्ति के नाम पर पेचवर्क होता है जो दो दिन नहीं टिकता। अफसरों की चमड़ी इतनी मोटी हो गई है कि उन्हें जनता की तकलीफ दिखाई ही नहीं देती।”
कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन कोई राजनीतिक नौटंकी नहीं, बल्कि जनता की तकलीफ को प्रशासन तक पहुंचाने का शांतिपूर्ण और सांकेतिक प्रयास है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़कों की हालत नहीं सुधरी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
कांग्रेस ने किए भजन-कीर्तन
"स्वच्छता में नंबर वन, लेकिन गड्ढों में भी इंदौर नंबर वन"
देवेंद्र यादव ने कहा कि इंदौर भले ही लगातार स्वच्छता में देशभर में अव्वल रहा हो, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि बारिश की पहली फुहार में ही सड़कें कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। उन्होंने कहा “स्वच्छता में नंबर वन इंदौर, पर गड्ढों में भी नंबर वन हो गया है।
हर साल करोड़ों का डामरीकरण, फिर भी सड़कों की वही हालत
ये भी पढ़ें...
MP News: इंदौर के BJP नेता की दिवंगत मां की अस्थियां ट्रेन में चोरी, परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा बदमाश
इंदौर में एडिशनल DCP आलोक शर्मा का आदेश, अफसरों की कॉल रिकॉर्डिंग नहीं करें पुलिसकर्मी
अजब-गजब है एमपी पुलिस, सालों पहले मर चुके लोगों पर FIR दर्ज, शिकायत सुन ASP भी हैरान
कांग्रेस के नव संकल्प शिविर को राहुल गांधी ने वर्चुअली किया संबोधित बोले-एमपी में भी हुआ चुनाव चोरी
ड्रेनेज और नर्मदा लाइन की खुदाई बनी हादसों की वजह
congress2 (2)
जनता की कोई सुनवाई नहीं
जनभावना से जुड़ा मुद्दा
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari