सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, ​CG SSC अधिनियम घोषित

VINAY VERMA | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 7 समूहों में तय हुई योग्यता
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 7 समूहों में तय हुई योग्यता

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता तय कर दी है। यानी अब किस पद के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी होगी, यह साफ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर राजपत्र में नए नियम जारी किए हैं।

इन नियमों में इंजीनियरिंग, पुलिस, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग, मंत्रालय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए जरूरी योग्यता बताई गई है।

खास बात यह है कि अब 10वीं पास से लेकर 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा अपनी पढ़ाई के अनुसार सरकारी पदों की पात्रता समझ सकेंगे। सरकार ने भर्ती वाले पदों को कुल 7 समूहों में बांटकर उनकी योग्यता तय की है। इससे युवाओं को यह जानने में आसानी होगी कि वे किस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सात समूहों में तय की गई योग्यता

सरकार ने सीधी भर्ती के पदों को सात समूहों में बांटा है। इनमें पदों की प्रकृति और शैक्षणिक स्तर के हिसाब से योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए केवल 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि कई पदों पर स्नातक, स्नातकोत्तर और तकनीकी डिप्लोमा की अनिवार्यता रखी गई है।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन | Chhattisgarh Special Educator Recruitment: Apply for 38 posts by December 4
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
20 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<strong>रायपुर। </strong>छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और मौका आया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए 20 नवंबर से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इंजीनियरिंग से लेकर मंत्रालयीन पद तक

समूह-1 में उप अभियंता के पद शामिल हैं। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और माइनिंग शाखा के लिए संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री जरूरी होगी। कंप्यूटर साइंस और आईटी के उप अभियंता पदों के लिए डिप्लोमा, बीई, बीटेक के अलावा एमई, एमटेक और एमसीए की योग्यता भी मान्य होगी।

समूह-2 में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पद रखे गए हैं। इसमें सहायक प्रबंधक उद्योग, श्रम निरीक्षक, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, मंडी निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास के सुपरवाइजर, खेल अधिकारी, वार्डन और स्टोर कीपर जैसे पद शामिल हैं। इनके लिए संबंधित विभागीय भर्ती नियम के अनुसार स्नातक होना जरूरी है।

वहीं सहायक ग्रेड-3, कनिष्ठ सहायक, पंजीयन लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों के लिए स्नातक या 12वीं के साथ मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, डिप्लोमा और एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा की शर्त रखी गई है। इन पदों पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की निर्धारित गति का प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा। स्टेनो टाइपिस्ट और शीघ्रलेखक के लिए अलग-अलग स्पीड तय की गई है। शीघ्रलेखक के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए हिंदी शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी होगी।

जेईएन भर्ती 2026: 1035 पद बढ़े, कुल 1909 पदों पर आवेदन शुरू, 17 दिसंबर तक करें अप्लाई | JEN Recruitment 2026: 1035 Posts Increased, Applications Open for 1909 Posts, Apply by December 17
जेईएन भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पर चयन; राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फिर खोले आवेदन
19 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) भर्ती 2026 में पदों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा कर दी है। पहले 874 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब 1035 पद बढ़ाकर कुल संख्या 1909 कर दी गई है।

शिक्षक और पुलिस भर्ती के लिए अलग नियम

समूह-3 में शैक्षणिक सेवा के पद शामिल हैं। सहायक शिक्षक के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। शिक्षक पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक और व्याख्याता के लिए स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य होगी। इनके साथ विभागीय भर्ती नियमों में निर्धारित अन्य योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी।

समूह-4 में पुलिस और दूसरी वर्दीधारी सेवाओं को शामिल किया गया है। उप निरीक्षक, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के लिए स्नातक डिग्री के साथ शारीरिक योग्यता जरूरी होगी। वहीं पुलिस आरक्षक, परिवहन और आबकारी आरक्षक, जेल प्रहरी, वनरक्षक, नगर सैनिक और फायरमैन के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। इन पदों पर भी शारीरिक मापदंड लागू होंगे।

NHM भर्ती परीक्षा रद्द: पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में 22 सवाल जांचे गए, कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला | NHM Recruitment Exam Cancelled: Numbers Changed with Pencil, 22 Questions Evaluated in 20 Marks Exam, Collector Takes Major Decision
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
16 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की संविदा भर्ती में ऐसा खेल सामने आया है, जिसने पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 18 पदों के लिए हुई भर्ती में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान गंभीर गड़बड़ियां मिली हैं। कहीं पेंसिल से नंबर बदलने के आरोप हैं तो कहीं 20 अंकों की परीक्षा में 22 सवालों का मूल्यांकन कर दिया गया।

स्वास्थ्य और तकनीकी पदों पर भी योग्यता तय

समूह-5 में स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट और फार्मासिस्ट जैसे पद हैं। स्टाफ नर्स के लिए नर्सिंग की निर्धारित डिग्री या प्रशिक्षण के साथ नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन जरूरी होगा। फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य है।

समूह-6 में पटवारी, छात्रावास अधीक्षक, अमीन, हैंडपंप तकनीशियन, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, अनुरेखक और डीटीपी ऑपरेटर जैसे पद रखे गए हैं। पटवारी और छात्रावास अधीक्षक के लिए 12वीं पास होने के साथ एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी होगा।

सरकारी नौकरी वालों ने झटके महतारी वंदन के लाखों रुपए, पात्र महिलाएं रह गईं वंचित | Government Employees Swindled Lakhs of Rupees from Mahtari Vandan, Eligible Women Left Disappointed
पात्र महिलाएं रह गईं वंचित, सरकारी पदों पर बैठे लोगों ने झटक लिए महतारी वंदन के लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा
17 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>Mahtari Vandan Yojana : </b>छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिन महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की मदद मिलनी चाहिए, उनके बीच सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं भी योजना का पैसा लेती रहीं।

चतुर्थ श्रेणी के लिए 10वीं पास होना जरूरी

समूह-7 में वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं। वाहन चालक के लिए 10वीं पास होने के साथ वैध स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। नियुक्ति के तीन साल के भीतर मोटरसाइकिल, हल्के मोटर वाहन और परिवहन वाहन चलाने के लिए प्राधिकृत लाइसेंस हासिल करना होगा। इसके अलावा अच्छी दोनों आंखों की दृष्टि और रंगों में अंतर पहचानने की क्षमता भी जरूरी है।

कुल मिलाकर सरकार ने अलग-अलग श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का ढांचा स्पष्ट कर दिया है। हालांकि केवल निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने से नियुक्ति का दावा नहीं बनता। संबंधित पदों के विभागीय भर्ती नियमों में बताई गई अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी। युवाओं के लिए जरूरी है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पूरी पात्रता जांच लें।
Tags:
  • Government Job Recruitment
  • सरकारी नौकरी भर्ती
  • CG SSC Recruitment
  • सीजी एसएससी भर्ती
  • Educational Qualification for Government Jobs
  • छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी के नियम
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं

By Mukesh Sharma

राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव! VIP इलाकों में चमचमाती सड़कें, आम जनता के हिस्से में गड्ढे और कीचड़

By Atul Dwivedi

भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव! VIP इलाकों में चमचमाती सड़कें, आम जनता के हिस्से में गड्ढे और कीचड़
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

By Sandeep Kumar

इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

By Neel Tiwari

सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार