NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

VINAY VERMA | Published:
Share
<br>भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों से छेड़छाड़, जांच के बाद पूरी भर्ती रद्द
भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों से छेड़छाड़, जांच के बाद पूरी भर्ती रद्द

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की संविदा भर्ती में ऐसा खेल सामने आया है, जिसने पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 18 पदों के लिए हुई भर्ती में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान गंभीर गड़बड़ियां मिली हैं। कहीं पेंसिल से नंबर बदलने के आरोप हैं तो कहीं 20 अंकों की परीक्षा में 22 सवालों का मूल्यांकन कर दिया गया।

कई कॉपियों पर जांच करने वालों के हस्ताक्षर तक नहीं मिले। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इन गड़बड़ियों की पुष्टि की है। इसके बाद कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। चयन सूची, प्रतीक्षा सूची और इस भर्ती के तहत जारी नियुक्तियों को भी शून्य घोषित कर दिया गया है। अब प्रशासन अलग से जांच कराकर गड़बड़ी के जिम्मेदार लोगों की पहचान करेगा।

पेंसिल से बदले गए नंबर

जांच में सबसे गंभीर मामला उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों के बदलाव का सामने आया है। कुछ कॉपियों में ओवरराइटिंग मिली है। आरोप है कि पेंसिल से पहले दिए गए नंबरों में बदलाव किया गया। इससे अभ्यर्थियों के अंक बढ़ाने की आशंका पैदा हुई है।

सवाल यह है कि कॉपियों में नंबर बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? किसने नंबर बदले? क्या किसी अभ्यर्थी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया? अगर मूल्यांकन के दौरान गड़बड़ी हुई तो उस समय जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे क्यों नहीं पकड़ा?

झारखंड में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1,038 पदों पर भर्ती: 22 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और आयु सीमा | Jharkhand Community Health Officer Recruitment: Apply for 1,038 posts by Nov 22, know eligibility and age limit
JRHMS Recruitment 2026: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1,038 पदों पर भर्ती, 22 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
30 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1038 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें अधिकतम 15 हजार रुपए तक का परफॉर्मेंस आधारित इंसेंटिव भी मिल सकता है।

20 नंबर की परीक्षा में 22 सवाल!

इस भर्ती में दूसरी गड़बड़ी और भी हैरान करने वाली है। कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में 20 अंकों की परीक्षा के लिए 22 सवालों का मूल्यांकन कर दिया गया। यानी तय अंकों और सवालों का हिसाब ही मेल नहीं खा रहा था।

भर्ती में एक-एक नंबर से अभ्यर्थियों की मेरिट बदल सकती है। ऐसे में अतिरिक्त सवालों का मूल्यांकन कैसे हुआ? क्या सभी अभ्यर्थियों को समान नियम से अंक दिए गए? अगर नहीं, तो किसे इसका फायदा मिला? जांच रिपोर्ट के बाद ये सवाल और गंभीर हो गए हैं।

कई कॉपियों पर हस्ताक्षर तक नहीं

जांच समिति को कई उत्तर पुस्तिकाओं पर मूल्यांकनकर्ताओं के हस्ताक्षर भी नहीं मिले। यानी यह तक स्पष्ट नहीं था कि उन कॉपियों की जांच किसने की। भर्ती प्रक्रिया में यह बड़ी चूक है। हर कॉपी के मूल्यांकन का रिकॉर्ड होना जरूरी है।

इसके अलावा अपात्र अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में जगह मिलने के आरोप भी सामने आए हैं। अगर जांच में यह सही पाया जाता है तो योग्य उम्मीदवारों के साथ सीधे तौर पर अन्याय हुआ है।

भर्ती रद्द, अब जिम्मेदारों की बारी

जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने पूरी भर्ती निरस्त कर दी है। चयन सूची, प्रतीक्षा सूची और जारी नियुक्तियां भी रद्द कर दी गई हैं। कलेक्टर के मुताबिक, दोषियों की पहचान के लिए अलग कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी।

अब सवाल सिर्फ भर्ती रद्द होने का नहीं है। असली सवाल यह है कि इतनी बड़ी गड़बड़ी हुई कैसे? कॉपियों में नंबर किसने बदले? 20 नंबर की परीक्षा में 22 सवाल किसने जांचे? बिना हस्ताक्षर वाली कॉपियां मेरिट तक कैसे पहुंचीं?

भर्ती रद्द होने से अभ्यर्थियों को झटका लगा है। लेकिन अब जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। वरना सरकारी नौकरी की परीक्षा में मेहनत करने वाले युवाओं का भरोसा कैसे बचेगा?

Tags:
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • संविदा भर्ती
  • उत्तर पुस्तिका
  • पेंसिल
  • मूल्यांकन
  • मेरिट सूची
  • चयन सूची
  • Kawardha
  • Chhattisgarh NHM recruitment
  • Answer sheet
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी

By CHAKRESH

फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के

By Neel Tiwari

शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी