श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

Jageshwar Prasad | Published:
Share
श्रीगंगानगर में रेल ट्रैक के पास दो संदिग्ध बॉक्स, 13 दिन पहले हुए धमाके की जगह के करीब हुई घटना<br>
श्रीगंगानगर में रेल ट्रैक के पास दो संदिग्ध बॉक्स, 13 दिन पहले हुए धमाके की जगह के करीब हुई घटना

श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के बेहद करीब दो संदिग्ध बमनुमा बॉक्स मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह वही इलाका है, जहां ठीक 13 दिन पहले रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए विस्फोट किया गया था। 16 नवंबर को इस ब्लास्ट केस के जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी पंजाब से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को लाए थे।

इसी दौरान रेलवे ट्रैक से महज 10 से 20 मीटर की दूरी पर खाली जगह में दो बमनुमा बॉक्स बरामद हुए। इनमें से एक बॉक्स टूटा हुआ है, जबकि दूसरे बॉक्स में कुछ भरा हुआ है और वह पूरी तरह पैक है। पुलिस को प्रबल आशंका है कि ये जिंदा बम या विस्फोटक हो सकते हैं।

3 नवंबर को हुआ था IED विस्फोट, आधे घंटे पहले गुजरी थी ट्रेन

इस पूरी साजिश की शुरुआत 3 नवंबर की रात को हुई थी। उस रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर गांव 50 जीबी के पास तेज IED विस्फोट हुआ था। इस धमाके से रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट के स्लीपर टूट गए थे। आसपास के कई स्लीपरों के लॉक भी उखड़ गए थे और पटरियों के बीच गहरा गड्ढा बन गया था।

राहत की बात यह रही कि इस धमाके से ठीक आधे घंटे पहले ही एक पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरी थी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 14 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर से एक महिला महकदीप कौर और उसके साथी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की खेप, पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी सुखविंदर गिरफ्तार | RDX Dropped by Drone on Sriganganagar Border, Sukhwinder Accused in Punjab Grenade Attack Arrested
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग,पुलिस ने ही वांटेड को दिया मोबाइल; पंजाब के ग्रेनेड हमले से जुड़ा आरोपी
21 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
श्रीगंगानगर बॉर्डर के पास ड्रोन से आरडीएक्स, हथियार और कारतूस गिराए जाने के मामले की ATS जांच कर रही है।जांच के मुताबिक, आरोपी सुखविंदर पंजाब के जलालाबाद ग्रेनेड हमले में भी वांटेड है।मोबाइल फोन, सिम कार्ड, स्थानीय संपर्कों और ड्रॉपिंग स्थल की रेकी से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है

रामसिंहपुर स्टेशन से 300 मीटर पहले मिले दो संदिग्ध बॉक्स

जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी दोनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल (गांव 50 जीबी) से करीब 7 किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां से उन्हें रामसिंहपुर स्टेशन से 300 मीटर पहले पीर की मजार के पास ले जाया गया। यहीं ट्रैक के पास दो संदिग्ध बॉक्स पड़े मिले।

  • बम निरोधक दस्ता और FSL बुलाया: संदिग्ध बॉक्स में बम होने की आशंका के चलते श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से तुरंत बम निरोधक दस्ते (BDS) और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
  • रेलवे को अलर्ट, क्षेत्र सील: एहतियात के तौर पर रेलवे प्रशासन को तुरंत सूचना दे दी गई है ताकि ट्रेनों के आवागमन को नियंत्रित किया जा सके। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आम लोगों के जाने पर सख्त रोक लगा दी गई है।
  • अक्टूबर में लगाया था IED: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे 12-13 अक्टूबर को दूसरी बार इस क्षेत्र में आए थे और उसी दौरान यहां IED प्लांट किया था।
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका: ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद पटरी टूटी, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द | Major explosion on railway track in Rajasthan: Track broken 45 minutes after train passed, ATS investigating, trains cancelled
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
04 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
दिवाली से पहले राजस्थान के सीमावर्ती इलाके में रेलवे की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। अनूपगढ़ में पटरी पर हुए विस्फोट के बाद एटीएस समेत कई जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। रेलवे ने प्रभावित रूट पर ट्रेनों का संचालन रोका है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि धमाके के पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी या इसकी दूसरी वजह है।

पाकिस्तान कनेक्शन और फंडिंग की जांच में जुटी एजेंसियां

राजस्थान ATS और पुलिस ने दोनों आरोपियों महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को अदालत में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ और जांच में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महिला महकदीप कौर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे एक एजेंट के सीधे संपर्क में थी। पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर ही दोनों आरोपियों ने सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका, जांच जारी | Sri Ganganagar Railway Track Blast: Terror Plot, RDX Connection, and Trial Blast Suspected; Investigation Underway
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी
06 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के दो दिन बाद भी जांच एजेंसियां हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई हैं। NIA, राजस्थान ATS, IB और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटना के पीछे की वजह तलाश रही हैं। जांच में पंचायत चुनाव से कनेक्शन, सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भटकाने और किसी बड़े हमले से पहले ट्रायल विस्फोट जैसी तीन संभावित थ्योरी पर काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आतंकी साजिश या RDX के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी दो बार कर चुके थे ब्लास्ट की कोशिश

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी इससे पहले भी दो बार ब्लास्ट को अंजाम देने का प्रयास कर चुके थे। लेकिन तकनीकी कारणों से वे सफल नहीं हो सके थे। तीसरी बार 3 नवंबर को वे विस्फोट करने में कामयाब रहे।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), सोशल मीडिया चैट की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही पाकिस्तान से हुई संदिग्ध पैसों के लेन-देन की गहनता से जांच कर रही हैं।

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: पाकिस्तानी एजेंट 'शाह' के इशारे पर महिला ने रची साजिश, दो बार नाकाम होने के बाद तीसरी बार में हुआ धमाका | Sri Ganganagar Railway Track Blast: Woman Conspired on the Orders of Pakistani Agent 'Shah', Blast Occurred on the Third Attempt After Two Failures
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर, दो बार नाकाम, तीसरी बार में धमाका
15 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था। अब इस धमाके की गुत्थी को राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने सुलझा लिया है। एटीएस ने इस आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के गुरदासपुर से एक युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

Tags:
  • रामसिंहपुर संदिग्ध बॉक्स
  • श्रीगंगानगर रेल ट्रैक बम
  • बम निरोधक दस्ता श्रीगंगानगर
  • IED विस्फोट रेल ट्रैक
  • नितिन चौधरी IPS
  • महकदीप कौर देवेंद्र सिंह
  • रेलवे ट्रैक आतंकी साजिश
  • Sriganganagar suspicious boxes railway
  • Sriganganagar railway IED arrest
  • Rajasthan railway track terror plot
शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के

By Neel Tiwari

शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी
जय विलास पैलेस के शून्य बिजली बिलों पर जिम्मेदारों की चुप्पी, एक माह बीता, न मेल का जवाब आया, न ही खंडन

By Sourabh Bhatnagar

जय विलास पैलेस के शून्य बिजली बिलों पर जिम्मेदारों की चुप्पी, एक माह बीता, न मेल का जवाब आया, न ही खंडन
रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट

By Umeshwari Baghel

रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट
राजस्थान का सबसे दिलचस्प मुकाबला: इस पंचायत में उतरे रिकॉर्ड 43 प्रत्याशी, तय चुनाव चिन्ह भी पड़ गए कम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान का सबसे दिलचस्प मुकाबला: इस पंचायत में उतरे रिकॉर्ड 43 प्रत्याशी, तय चुनाव चिन्ह भी पड़ गए कम
द सूत्र की खबर के बाद PSC ने जारी की संशोधित सूचना, ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया

By Sanjay Gupta

द सूत्र की खबर के बाद PSC ने जारी की संशोधित सूचना, ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया