रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट

Umeshwari Baghel | Published:
Share
<br>रायपुर में बिक रही प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम, सेहत के लिए खतरा
रायपुर में बिक रही प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम, सेहत के लिए खतरा

चेहरा गोरा करने का सपना कहीं आपको अस्पताल न पहुंचा दे! पाकिस्तान में बनी एक ऐसी क्रीम बाजार में बिक रही है, जो खूबसूरती निखारने के बजाय आपकी किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इस क्रीम में खतरनाक पारा (मरकरी) मिलाए जाने की बात सामने आई है। इसके इस्तेमाल से महिलाओं की किडनी खराब होने के मामले भी सामने आए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि खतरे की जानकारी के बावजूद यह क्रीम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बेची जा रही है।

नागपुर में 18 महिलाओं पर असर

महाराष्ट्र के नागपुर में करीब 18 महिलाओं को किडनी से जुड़ी गंभीर परेशानियां हुईं। इन महिलाओं ने नियमित रूप से गोरी क्रीम इस्तेमाल की थी। डॉक्टरों को साल 2023-24 से ऐसे मरीज मिलने लगे थे। मरीजों के मामलों की जांच में क्रीम पर सवाल उठे।

जांच में पारा सुरक्षित सीमा से ज्यादा

क्रीम के नमूनों की जांच कराई गई। महाराष्ट्र एफडीए की जांच में पारे की मात्रा सुरक्षित सीमा से कई गुना ज्यादा पाई गई। विशेषज्ञों के मुताबिक पारा शरीर में पहुंचकर धीरे-धीरे किडनी और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। यह नुकसान अक्सर लंबे इस्तेमाल से सामने आता है।

पाकिस्तानी गोरी ब्यूटी क्रीम से किडनी को खतरा: भारत में बैन के बावजूद MP में धड़ल्ले से बिक्री, 18 महिलाएं शिकार | Pakistani Gori Beauty Cream Threatens Kidneys: Despite India Ban, Sales Rampant in MP, 18 Women Victims
पाकिस्तानी गोरी ब्यूटी क्रीम से किडनी को खतरा, 18 महिलाएं हो चुकीं शिकार! बैन होने के बाद भी एमपी में हो रही बिक्री
07 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
दिवाली का समय चल रहा है और चारों ओर बाजार में शॉपिंग का माहौल बना हुआ है। जब भी त्योहार की बात आती है, तो लड़कियों और महिलाओं के दिमाग में सबसे पहले सजने-संवरने और मेकअप का ख्याल आता है। इसके लिए फेशियल से लेकर तरह-तरह की फेयरनेस क्रीमों की खूब खरीदारी होती है।

मध्यप्रदेश में प्रतिबंध

इन खतरों को देखते हुए मध्यप्रदेश में इस क्रीम पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर सामने आई है।

रायपुर के बाजार में खुलेआम बिक्री

एक पड़ताल में सामने आया है कि रायपुर के गोलबाजार और आसपास के कॉस्मेटिक बाजारों में दुकानदार यह क्रीम बेच रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों को जल्दी गोरा होने का भरोसा भी दिला रहे हैं।

सावधान! जहरीली हवा बिगाड़ सकती है दिल और ब्लड शुगर की सेहत, इन लोगों को ज्यादा खतरा | Beware! Toxic Air Can Harm Heart and Blood Sugar Health, These People Are at Higher Risk
सावधान! बढ़ता प्रदूषण बन सकता है हार्ट अटैक और डायबिटीज की वजह, इन लोगों को ज्यादा खतरा
12 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
बढ़ता वायु प्रदूषण अब सिर्फ फेफड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि दिल और ब्लड शुगर के लिए भी खतरा बन रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषित हवा में मौजूद छोटे-छोटे जहरीले कण शरीर के अंदर पहुंचकर कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर डायबिटीज और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

800 रुपए की क्रीम, 300 रुपए में

एक ग्राहक बनकर गोलबाजार की एक कॉस्मेटिक दुकान पर गोरी क्रीम मांगी गई। दुकानदार ने पाकिस्तान में बनी क्रीम निकालकर सामने रख दी। उसने दावा किया कि ऑनलाइन इसकी कीमत 800 रुपए है, लेकिन वह इसे 300 रुपए में देगा। पैसे लेने के बाद उसने क्रीम दे दी। साथ ही चेहरे का रंग साफ होने का दावा भी किया।

ऑनलाइन भी इसकी लिस्टिंग मिलने की बात सामने आई है। IMPEXBEAUTY, KartWalk और Healthmug जैसी वेबसाइटों पर इसकी कीमत 600 से 700 रुपए के बीच बताई गई।

थोक में 500 डिब्बे तक की पेशकश

मामला सिर्फ छोटी दुकानों तक सीमित नहीं है। गोलबाजार के एक थोक कारोबारी ने पहले क्रीम के बारे में जानकारी देने से इनकार किया। लेकिन जैसे ही खुद को आरंग का दुकानदार बताया गया, उसका रुख बदल गया। उसने 300 से 500 पीस तक के ऑर्डर पर कीमत तय करने की बात कही। इससे बाजार में बड़े स्तर पर सप्लाई की आशंका भी जताई जा रही है।

जिम और हेल्दी डाइट के बावजूद हार्ट अटैक का खतरा! ऑफिस की ये 6 आदतें बन सकती हैं जानलेवा | Risk of Heart Attack Despite Gym and Healthy Diet! These 6 Office Habits Can Be Fatal
जिम जाते हैं, हेल्दी खाना खाते हैं, फिर भी दिल पर मंडरा रहा खतरा! ऑफिस की ये 6 आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक की वजह
24 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
आप नियमित व्यायाम करते हैं, खानपान का ध्यान रखते हैं और खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाते हैं। इसके बावजूद, आपकी रोजमर्रा की ऑफिस लाइफ दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। घंटों कुर्सी पर बैठे रहना, कंप्यूटर के सामने खाना खाना, काम का तनाव और नींद से समझौता करना ऐसी आदतें हैं, जो धीरे-धीरे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ा सकती हैं।

कुछ दुकानों में गोरी क्रीम नहीं मिली तो दुकानदारों ने दूसरी क्रीम और फेसवॉश बेचने शुरू कर दिए। इनमें से कुछ उत्पादों के जरिए सात दिन में गोरा बनाने का दावा किया जा रहा था।

केंद्र सरकार की रोक और अलर्ट

केंद्र सरकार ने 2 मई 2025 को पाकिस्तान में बने या वहां से निर्यात किए जाने वाले सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाया था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 8 सितंबर 2026 को गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को भारत में बिक्री के लिए अनधिकृत बताया था। इससे पहले दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड की दवा नियामक संस्था मेडसेफ ने भी कुछ गोरी क्रीम में पारा और सीसा मिलने की चेतावनी दी थी।

डॉक्टर की चेतावनी

रायपुर के डीकेएस अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दक्षेश शाह के मुताबिक पारा शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। इससे किडनी खराब होने के साथ नर्वस सिस्टम पर गंभीर असर पड़ सकता है। ज्यादा नुकसान होने पर लकवे जैसी स्थिति का खतरा भी बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि बिना चिकित्सकीय सलाह के रंग गोरा करने वाली क्रीम का इस्तेमाल न किया जाए। खासकर ऐसे उत्पादों से दूर रहें, जिनकी सामग्री और गुणवत्ता की सही जानकारी न हो।

सांस लेना भी हुआ दूभर: हवा में ज़हर, 18% मौतें वायु प्रदूषण से, AQI के हिसाब से जानें खतरा | Breathing Becomes Difficult: Poison in the Air, 18% Deaths Due to Air Pollution, Know the Danger According to AQI
जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
दिवाली बिल्कुल सिर पर है। बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चारों ओर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ लोग जोरों-शोरों से आतिशबाजी की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। इसी उल्लास और जगमगाहट के बीच एमपी स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसी एडवाइजरी जारी की है, जो हर किसी को ठहरकर सोचने पर मजबूर करती है।

प्रशासन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के मुताबिक केंद्र सरकार के आदेश के बाद प्रदेश में निर्देश जारी किए गए थे। उस समय कार्रवाई भी की गई थी। उन्होंने साफ कहा है कि अगर अब भी बाजार में प्रतिबंधित क्रीम बिक रही है, तो छापेमारी कर कार्रवाई होगी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि चेतावनी जारी होने के बाद यह क्रीम बाजार तक कैसे पहुंच रही है। इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक कब लगेगी, यह अब प्रशासन के फैसले पर टिका है।

FAQs

सवाल 1: गोरी क्रीम में क्या मिला है और इससे क्या खतरा है?

जवाब: पाकिस्तान में बनी गोरी क्रीम में खतरनाक पारा (मरकरी) मिला है। नागपुर में करीब 18 महिलाओं को इसके नियमित इस्तेमाल के बाद किडनी से जुड़ी गंभीर परेशानियां हुईं। पारा नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

सवाल 2: क्या इस क्रीम पर सरकार ने रोक लगाई है?

जवाब: केंद्र सरकार ने 2 मई 2025 को पाकिस्तान में बने सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाया था। CDSCO ने 8 सितंबर 2026 को गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को अनधिकृत बताते हुए अलर्ट जारी किया था। मध्यप्रदेश में प्रतिबंध की खबर सामने आई है।

सवाल 3: रायपुर में यह क्रीम कितने में मिल रही है और क्या करें?

जवाब: रायपुर की एक दुकान पर यह क्रीम 300 रुपए में दी गई, जबकि ऑनलाइन कीमत 800 रुपए बताई गई। विशेषज्ञों की सलाह है कि बिना चिकित्सकीय सलाह के रंग गोरा करने वाली क्रीम का इस्तेमाल न करें। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि प्रतिबंधित क्रीम मिलने पर छापेमारी होगी।
Tags:
  • गोरी क्रीम
  • गोरी क्रीम प्रतिबंध
  • पाकिस्तानी गोरी क्रीम
  • गोरी क्रीम रायपुर
  • गोरी क्रीम नागपुर
  • CDSCO alert Gori cream
  • Gori cream mercury
राजस्थान का सबसे दिलचस्प मुकाबला: सवाई माधोपुर की सूरवाल ग्राम पंचायत में उतरे रिकॉर्ड 43 प्रत्याशी, तय चुनाव चिन्ह भी पड़ गए कम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान का सबसे दिलचस्प मुकाबला: सवाई माधोपुर की सूरवाल ग्राम पंचायत में उतरे रिकॉर्ड 43 प्रत्याशी, तय चुनाव चिन्ह भी पड़ गए कम
द सूत्र की खबर के बाद PSC ने जारी की संशोधित सूचना, ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया

By Sanjay Gupta

द सूत्र की खबर के बाद PSC ने जारी की संशोधित सूचना, ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया
आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत

By Arun Tiwari

आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में

By Sanjay Gupta

विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

By Neel Tiwari

जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में

By Arun Tiwari

अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में