सावधान! बढ़ता प्रदूषण बन सकता है हार्ट अटैक और डायबिटीज की वजह, इन लोगों को ज्यादा खतरा
Amresh Kushwaha | Published:
प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण शरीर में पहुंचकर सूजन और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।
बढ़ता वायु प्रदूषण अब सिर्फ फेफड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि दिल और ब्लड शुगर के लिए भी खतरा बन रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषित हवा में मौजूद छोटे-छोटे जहरीले कण शरीर के अंदर पहुंचकर कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर डायबिटीज और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
हवा में प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन इसका असर शरीर के दूसरे अंगों पर भी पड़ता है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र तनेजा के मुताबिक, मेडिकल रिसर्च में वायु प्रदूषण, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के बीच संबंध सामने आया है।
प्रदूषित हवा में PM2.5 नाम के बेहद बारीक कण मौजूद होते हैं। ये सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं और खून तक पहुंच सकते हैं। इससे शरीर में सूजन बढ़ती है और इंसुलिन के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
इंसुलिन शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जब यह सही तरीके से काम नहीं करता, तो खून में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
डॉ. देवेंद्र तनेजा बताते हैं कि प्रदूषित हवा में मौजूद जहरीले कण खून की नलियों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे नलियां सख्त होने लगती हैं और उनमें प्लाक यानी चर्बी जैसे पदार्थ जमा होने लगते हैं।
इसका असर दिल तक खून पहुंचाने वाली नलियों पर भी पड़ता है। ऐसे में Heart Attack और दिल से जुड़ी दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
जिन लोगों को पहले से डायबिटीज है, उनकी खून की नलियों पर बीमारी का असर पहले से हो सकता है। ऐसे में प्रदूषण से होने वाला नुकसान उनके लिए और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
डॉक्टर के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को प्रदूषण से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर पर जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज के साथ दिल की बीमारी भी है, उनके लिए खतरा और बढ़ जाता है।
अध्ययनों में पाया गया है कि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने पर डायबिटीज के कुछ मरीजों की दिल की धड़कन और ECG में बदलाव देखे गए हैं।
इसलिए ऐसे लोगों को अपनी ब्लड शुगर और दिल की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ सावधानियां अपनाकर प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
डॉ. देवेंद्र तनेजा के अनुसार, प्रदूषण का असर केवल सांस की बीमारी तक सीमित नहीं है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता और दिल की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है।
ऐसे में जिन लोगों को पहले से डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उन्हें प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचना चाहिए। साथ ही नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है।
प्रदूषित हवा से कैसे बढ़ता है डायबिटीज का खतरा?
प्रदूषित हवा में PM2.5 नाम के बेहद बारीक कण मौजूद होते हैं। ये सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं और खून तक पहुंच सकते हैं। इससे शरीर में सूजन बढ़ती है और इंसुलिन के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
इंसुलिन शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जब यह सही तरीके से काम नहीं करता, तो खून में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
प्रदूषण से हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ता है?
इसका असर दिल तक खून पहुंचाने वाली नलियों पर भी पड़ता है। ऐसे में Heart Attack और दिल से जुड़ी दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
जिन लोगों को पहले से डायबिटीज है, उनकी खून की नलियों पर बीमारी का असर पहले से हो सकता है। ऐसे में प्रदूषण से होने वाला नुकसान उनके लिए और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा
अध्ययनों में पाया गया है कि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने पर डायबिटीज के कुछ मरीजों की दिल की धड़कन और ECG में बदलाव देखे गए हैं।
इसलिए ऐसे लोगों को अपनी ब्लड शुगर और दिल की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?
- बाहर निकलने से बचें: डायबिटीज और दिल के मरीज ज्यादा प्रदूषण होने पर घर से बाहर निकलने से बचें।
- घर की हवा साफ रखें: घर में HEPA Filter लगाने से हवा में मौजूद बारीक प्रदूषक कणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- दिल की नियमित जांच कराएं: टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारी वाले मरीज डॉक्टर की सलाह से नियमित जांच कराएं।
- लक्षणों को नजरअंदाज न करें: सीने में दर्द या सांस फूलने जैसी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल जाएं।
पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी की जरूरत
ऐसे में जिन लोगों को पहले से डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उन्हें प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचना चाहिए। साथ ही नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है।
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
By Mukesh Sharma
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
By Sanjay Gupta
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
By Sandeep Kumar
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
By Jageshwar Prasad
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज
By Ashish Bhardwaj
907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत
By Arohi Raj
वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?
By Jageshwar Prasad