जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

Neel Tiwari | Sootr Creatives | Published:
Share
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कटनी की सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया को झटका देते हुए जमीन सौदा मामले में दर्ज FIR रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कटनी की सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया को झटका देते हुए जमीन सौदा मामले में दर्ज FIR रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है।

कटनी की सस्पेंड हो चुकी CSP नेहा पच्चीसिया को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जमीन सौदा मामले में दर्ज FIR रद्द कराने के लिए दाखिल उनकी याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस रामकुमार चौबे की डिवीजन बेंच ने 28 अक्टूबर को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

बता दें कि इस मामले में जस्टिस रामकुमार चौबे ने आदेश लिखा है। 28 अक्टूबर को जारी आदेश आज 16 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हुआ। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस स्तर पर FIR और जांच को रद्द करने के लिए असाधारण न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करने का कोई आधार नहीं बनता। इसके साथ ही नेहा के खिलाफ दर्ज अपराध की जांच जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है।

हत्या के मामले की जांच से शुरू हुआ विवाद

हाई कोर्ट के आदेश में इस पूरे विवाद की शुरुआत छब्बु कोल की मौत से बताई गई है। 01 अप्रैल 2026 को छब्बु कोल का शव रमेश लोधी के खेत में मिला था। इस मामले में रमेश लोधी और उनके बेटे आकाश लोधी के खिलाफ आरोप सामने आए थे। आकाश लोधी इस मामले में आरोपी था और नेहा पच्चीसिया इसकी जांच अधिकारी थीं।

नेहा ने इसी हत्या के मामले में अपनी जांच और कार्रवाई को आधार बनाकर दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज जमीन सौदे की FIR बदले की कार्रवाई है। दूसरी ओर अभियोजन का आरोप है कि नेहा ने अपने पुलिस पद का इस्तेमाल कर रमेश लोधी पर मारूफ अहमद हनफी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया। जमीन की रजिस्ट्री 15 अप्रैल 2026 को हुई थी। पुलिस के अनुसार इस पूरे सौदे में क्षितिज राज बरापत्रे समेत अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

हत्या के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का लिया जा रहा बदला

नेहा पच्चीसिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे ने कोर्ट में दलील दी कि उनके खिलाफ दर्ज FIR दुर्भावना से प्रेरित है। उनका कहना था कि नेहा छब्बु कोल की मौत के मामले में जांच अधिकारी थीं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी वजह से उन्हें इस जमीन विवाद में फंसाया गया है।

नेहा की ओर से 03 अप्रैल 2026 की केस डायरी का भी हवाला दिया गया। इसमें आकाश लोधी की गिरफ्तारी और रमेश लोधी को गिरफ्तार नहीं करने के कारण दर्ज थे। उनका तर्क था कि जांच के दौरान लिया गया यह निर्णय उपलब्ध तथ्यों पर आधारित था। यदि इस कार्रवाई में कोई गलती थी तो विभागीय जांच हो सकती थी, लेकिन इससे जमीन की रजिस्ट्री के लिए आपराधिक साजिश का आरोप साबित नहीं होता।

बैंक खातों के लेनदेन को लेकर भी आमने-सामने रहे पक्ष

नेहा की ओर से बैंक खातों में हुए लेनदेन को भी FIR रद्द करने का आधार बनाया गया। उनके अधिवक्ता ने बताया कि नेहा के खाते से क्षितिज राज बरापत्रे के खाते में 2 जून 2025 को एक-एक लाख रुपए के तीन ट्रांसफर हुए थे। जबकि विवादित जमीन की रजिस्ट्री 15 अप्रैल 2026 को हुई। यानी दोनों घटनाओं के बीच करीब एक साल का अंतर था।

दूसरी ओर नेहा का तर्क था कि पुराने बैंक ट्रांजेक्शन को बाद की रजिस्ट्री से जोड़ना उचित नहीं है। वहीं राज्य सरकार ने बैंकिंग ट्रेल में सामने आए दूसरे लेनदेन, संबंधित व्यक्तियों के खातों और रजिस्ट्री की परिस्थितियों को एक साथ देखने की दलील दी। कोर्ट ने माना कि इन सभी लेनदेन का आपस में संबंध है या नहीं, इसका फैसला जांच के दौरान जुटाए गए पूरे वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर होना चाहिए। शुरुआती स्तर पर नेहा के स्पष्टीकरण को निर्णायक नहीं माना जा सकता।
Tags:
  • CSP नेहा पच्चीसिया
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • नेहा पच्चीसिया
  • क्षितिज राज बरापत्रे
  • Neha Pachisia
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में

By Sanjay Gupta

विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में

By Arun Tiwari

अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
एमपी से निकले राज शमानी ने पॉडकास्ट की दुनिया में रचा इतिहास, कभी बेचते थे साबुन, आज बिल गेट्स से लेकर आमिर खान जैसी हस्तियों से करते हैं सवाल

By Umeshwari Baghel

एमपी से निकले राज शमानी ने पॉडकास्ट की दुनिया में रचा इतिहास, कभी बेचते थे साबुन, आज बिल गेट्स से लेकर आमिर खान जैसी हस्तियों से करते हैं सवाल
राजस्थान में गांवों में महंगाई की मार ज्यादा, दाल-तेल के बढ़ते दाम से बिगड़ा घरेलू बजट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में गांवों में महंगाई की मार ज्यादा, दाल-तेल के बढ़ते दाम से बिगड़ा घरेलू बजट