PSC ने ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया
द सूत्र की खबर के बाद PSC ने जारी की संशोधित सूचना, ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया
Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Published:
ओबीसी आरक्षण विवाद के बाद एमपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 की सूचना बदली, अब पदों का कैटेगरी वाइज बंटवारा हटाकर सिर्फ इंटरव्यू की तारीखें जारी की हैं।
मध्य प्रदेश में चल रहे ओबीसी आरक्षण विवाद के बीच में पीएससी की दो जारी सूचनाओं पर उठे विवाद की खबर द सूत्र ने रविवार को खबर छापी थी। इस सूचना से यह मैसेज जा रहा था कि 13 फीसदी कैटेगरी के पद ओबीसी को दिए गए हैं। अब आयोग ने संशोधित सूचना जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को लेकर 9 अक्टूबर को 159 पेज का आदेश दिया था। इसमें आदेश था कि शासन का 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का एक्ट गैर-संवैधानिक है। साथ ही जो भी भर्ती होगी वह 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ होगी। इसके अलावा होल्ड 13 फीसदी पद अनारक्षित को दिए जाएंगे।
वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के दो विषयों फिजिक्स और अंग्रेजी को लेकर आयोग ने सूचना जारी की थी। इसमें 87-13 फीसदी क्राइटेरिया तो हटाया लेकिन इसमें 13 फीसदी में रखे पदों को ओबीसी कैटेगरी में जोड़कर सूचना जारी की थी।
अब आयोग ने इन दोनों सूचनाओं में संशोधन कर नई जानकारी जारी की है। खास बात यह है कि नई सूचना में पदों का कैटेगरी के हिसाब से बंटवारा हटा दिया गया है। यानी अब यह नहीं बताया गया है कि कुल कितने पद हैं और किस वर्ग के लिए कितने पद रखे गए हैं। आयोग ने सिर्फ इंटरव्यू की तारीखों की जानकारी दी है।
1. अंग्रेजी विषय के इंटरव्यू 3 दिसंबर से
पहली संशोधित सूचना असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती 2024 को लेकर जारी की गई है। इसके मुताबिक, अंग्रेजी विषय के इंटरव्यू 3 दिसंबर से शुरू होंगे। पात्र उम्मीदवार 20 नवंबर से अपने इंटरव्यू लेटर अपलोड कर सकेंगे।
फिजिक्स विषय में यह था विवाद: पहली सूचना असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में निकली फिजिक्स परीक्षा की थी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन 30 दिसंबर 2024 को जारी हुआ था। इसमें कुल 186 पद थे। इसमें 27 फीसदी लागू ओबीसी आरक्षण के तहत यूआर के लिए 36 पद, एससी 30, एसटी 49, ओबीसी 52, ईडब्ल्यूएस 19 पद थे। वहीं जीएडी आदेश 87-13 फीसदी फॉर्मूले के चलते ओबीसी के 52 पदों में से 28 पद 87 फीसदी क्राइटेरिया में बांटे गए थे।
वहीं 13 फीसदी क्राइटेरिया में 24 पद रखे गए। इस तरह 87 फीसदी क्राइटेरिया में कुल पद 162 रह गए, लेकिन आयोग ने जब नई सूचना जारी की और इंटरव्यू के लिए अपात्र घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी की, इसमें पदों का वितरण फिर 87-13 फीसदी क्राइटेरिया खत्म कर सौ फीसदी के हिसाब से बताया।
इसमें जो 13 फीसदी क्राइटेरिया में 24 पद रखे गए थे उन्हें पूर्ववत 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के तहत कुल 52 पद बताया गया। इस तरह फिर से यह 186 पदों में यूआर के लिए 36 पद, एससी 30, एसटी 49, ओबीसी 52, ईडब्ल्यूएस 19 पद बताए गए।
इसी तरह आयोग ने दिसंबर 2024 में अंग्रेजी विषय के लिए भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें कुल 96 पद थे। इन्हें 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के हिसाब से बांटा गया था। इनमें यूआर के 20, एससी के 13, एसटी के 15, ओबीसी के 35 और ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल थे।
इसके बाद 87-13 फीसदी के फॉर्मूले के तहत ओबीसी के 35 पदों में से 33 पद 87 फीसदी वाले हिस्से में रखे गए, जबकि बाकी दो पद 13 फीसदी वाले हिस्से में रखे गए।
लेकिन अब आयोग ने अंग्रेजी विषय के लिए 3 दिसंबर से इंटरव्यू शुरू करने की सूचना जारी की है। इसमें 13 फीसदी वाले हिस्से में रखे गए दोनों पदों को भी मूल पद वितरण के हिसाब से ओबीसी के खाते में डाल दिया गया है।
पदों के बंटवारे को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए थे। इनमें एक बात यह भी सामने आई कि हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर के आदेश में कहा है कि 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के तहत 8 मार्च 2019 से 29 सितंबर 2022 के बीच हुई भर्तियों के पदों को अगली तीन भर्तियों में समायोजित किया जाए।
इसका मकसद पहले से नियुक्त उम्मीदवारों की नौकरी पर कोई संकट न आने देना है। हालांकि इस आदेश को लेकर आयोग ने अब तक अपनी स्थिति साफ नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने W.P. No. 5901/2019 (अशिता दुबे एवं अन्य बनाम मध्यप्रदेश शासन) में 27% OBC आरक्षण संशोधन को निरस्त कर दिया था। साथ ही कहा था कि पीएससी, ईएसबी व अन्य चयन एजेंसियां आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया, रिजल्ट 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ जारी करेंगे। जो होल्ड 13 फीसदी पद हैं वह अनारक्षित कैटेगरी को दिए जाएंगे और इसके लिए 90 दिन का समय दिया गया है।
![PSC ने ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया]()
![PSC ने ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया]()
वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के दो विषयों फिजिक्स और अंग्रेजी को लेकर आयोग ने सूचना जारी की थी। इसमें 87-13 फीसदी क्राइटेरिया तो हटाया लेकिन इसमें 13 फीसदी में रखे पदों को ओबीसी कैटेगरी में जोड़कर सूचना जारी की थी।
अब संशोधित सूचना जारी
1. अंग्रेजी विषय के इंटरव्यू 3 दिसंबर से
पहली संशोधित सूचना असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती 2024 को लेकर जारी की गई है। इसके मुताबिक, अंग्रेजी विषय के इंटरव्यू 3 दिसंबर से शुरू होंगे। पात्र उम्मीदवार 20 नवंबर से अपने इंटरव्यू लेटर अपलोड कर सकेंगे।
पहले पद वितरण को लेकर यह था विवाद
वहीं 13 फीसदी क्राइटेरिया में 24 पद रखे गए। इस तरह 87 फीसदी क्राइटेरिया में कुल पद 162 रह गए, लेकिन आयोग ने जब नई सूचना जारी की और इंटरव्यू के लिए अपात्र घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी की, इसमें पदों का वितरण फिर 87-13 फीसदी क्राइटेरिया खत्म कर सौ फीसदी के हिसाब से बताया।
इसमें जो 13 फीसदी क्राइटेरिया में 24 पद रखे गए थे उन्हें पूर्ववत 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के तहत कुल 52 पद बताया गया। इस तरह फिर से यह 186 पदों में यूआर के लिए 36 पद, एससी 30, एसटी 49, ओबीसी 52, ईडब्ल्यूएस 19 पद बताए गए।
अंग्रेजी विषय में दो पद इस तरह शिफ्ट किए
इसके बाद 87-13 फीसदी के फॉर्मूले के तहत ओबीसी के 35 पदों में से 33 पद 87 फीसदी वाले हिस्से में रखे गए, जबकि बाकी दो पद 13 फीसदी वाले हिस्से में रखे गए।
लेकिन अब आयोग ने अंग्रेजी विषय के लिए 3 दिसंबर से इंटरव्यू शुरू करने की सूचना जारी की है। इसमें 13 फीसदी वाले हिस्से में रखे गए दोनों पदों को भी मूल पद वितरण के हिसाब से ओबीसी के खाते में डाल दिया गया है।
क्या पदों को समायोजित कर रहे हैं
इसका मकसद पहले से नियुक्त उम्मीदवारों की नौकरी पर कोई संकट न आने देना है। हालांकि इस आदेश को लेकर आयोग ने अब तक अपनी स्थिति साफ नहीं की है।
हाईकोर्ट ने यह अहम आदेश दिए
PSC ने ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया
आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत
By Arun Tiwari
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
By Sanjay Gupta
जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
By Neel Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
By Jageshwar Prasad
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
By Arun Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
By Mukesh Sharma
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
By Jyoti Mahender Bhardwaj