श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर, दो बार नाकाम, तीसरी बार में धमाका

Jageshwar Prasad | Published:
Share
राजस्थान श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एटीएस ने पंजाब के गुरदासपुर से महिला महकदीप कौर (21) और उसके साथी दविन्दर सिंह (23) को किया गिरफ्तार<br>
राजस्थान श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एटीएस ने पंजाब के गुरदासपुर से महिला महकदीप कौर (21) और उसके साथी दविन्दर सिंह (23) को किया गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था। अब इस धमाके की गुत्थी को राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने सुलझा लिया है। एटीएस ने इस आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के गुरदासपुर से एक युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) दिनेश एमएन ने खुलासा किया कि इस धमाके के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं। गिरफ्तार की गई मुख्य आरोपी महकदीप कौर (21), जो दोस्तपुर (गुरदासपुर) की रहने वाली है। पाकिस्तानी एजेंट शाह के संपर्क में थी। महकदीप अपने साथी चौड़ा कलां (गुरुदासपुर) निवासी दविंदर सिंह (23) के साथ राजस्थान आई थी।

गौरतलब है कि 3 नवंबर की रात करीब 9.45 बजे हुए इस विस्फोट से महज आधा घंटा पहले ही वहां से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा होते-होते टल गया। धमाके के बाद करीब 10 घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा था।

धमाके की आवाज और मौके पर टीमें

जब धमाका हुआ तब धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। गांव के लोग रेल लाइन की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ATS, CID, डॉग स्क्वॉड, RPF और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की।

NIA की टीम के मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के अनुसार जांच में धमाके की तीव्रता और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।

सीमा पार से जुड़े तार

अब ATS ने जो दावा किया है, वह बेहद गंभीर है। एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर से एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। ATS का कहना है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थी।

ATS के मुताबिक एजेंट ने आरोपियों को खाली हाथ राजस्थान भेजा था। यहां पहुंचने के बाद एक जगह उन्हें IED का पैकेट मिला। इस काम के लिए उन्हें 30 हजार रुपए भी दिए गए। पुलिस के अनुसार रुपए के साथ दो हथियार और 46 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

दो बार रेकी, दो बार नाकामी

ATS के अनुसार आरोपी इससे पहले दो बार श्रीगंगानगर आ चुके थे। पहली बार 6 अक्टूबर को उन्होंने कई जगह रेकी की, पर धमाका नहीं कर सके। दूसरी बार 12-13 अक्टूबर को उन्होंने पैकेट रेल ट्रैक पर रखा, लेकिन वह फटा नहीं।

तीसरी बार 3 नवंबर को उन्होंने फिर पैकेट रखा, और इसी बार धमाका हुआ। यानी साजिश कई दिनों तक चलती रही।

मोबाइल से मिले सुराग

ATS का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क और पैसों के लेनदेन के इनपुट मिले हैं। केंद्रीय एजेंसी से मिली सूचना के आधार पर ATS की टीमें पंजाब पहुंचीं, और काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की लोकेशन गुरदासपुर में मिली।

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की खेप, पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी सुखविंदर गिरफ्तार | RDX Dropped by Drone on Sriganganagar Border, Sukhwinder Accused in Punjab Grenade Attack Arrested
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग,पुलिस ने ही वांटेड को दिया मोबाइल; पंजाब के ग्रेनेड हमले से जुड़ा आरोपी
21 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
श्रीगंगानगर बॉर्डर के पास ड्रोन से आरडीएक्स, हथियार और कारतूस गिराए जाने के मामले की ATS जांच कर रही है।जांच के मुताबिक, आरोपी सुखविंदर पंजाब के जलालाबाद ग्रेनेड हमले में भी वांटेड है।मोबाइल फोन, सिम कार्ड, स्थानीय संपर्कों और ड्रॉपिंग स्थल की रेकी से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है

पंजाब में भी ऐसी घटनाएं

पंजाब में इस साल कई रेल ट्रैक ब्लास्ट की घटनाएं सामने आई हैं। जनवरी 2026 में सिरहिंद में और अप्रैल 2026 में शंभू (पटियाला) में फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर धमाके हुए। पंजाब पुलिस ने इन मामलों में विदेश में बैठे नोड्स और ISI-समर्थित मॉड्यूल का दावा किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि सीमा से जुड़े ऐसे मॉड्यूल अलग-अलग राज्यों में सक्रिय हो सकते हैं।

राजस्थान में रेल सुरक्षा का सवाल

राजस्थान में पहले भी ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिशों की खबरें आ चुकी हैं। जयपुर, चित्तौड़गढ़ और पाली की घटनाएं इसी सिलसिले की कड़ियां मानी जाती हैं। हर बार बचाव तो हुआ, पर सवाल वही रहता है कि रेल ट्रैक की रोज़ की निगरानी कितनी मजबूत है।

सीमा से लगे इलाकों में रेल, पुलिस और ATS के बीच तालमेल जरूरी है। जांच जितनी तेज होगी, उतना ही भरोसा बढ़ेगा।

श्रीगंगानगर: पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत से 8 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन से आए थे पैकेट, 2 तस्कर गिरफ्तार | ShriGanganagar: 8 kg RDX recovered from police personnel's relatives' farm, packets arrived from Pakistan via drone, 2 smugglers arrested
राजस्थान में पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिला 8 किलो RDX, पाकिस्तान से भेजी गई थी खेप
28 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तान से आई विस्फोटक और हथियारों की बड़ी खेप ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि यह खेप एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिली। उससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को इसकी जानकारी भी उसी पुलिसकर्मी ने दी थी। खेत से 8 किलो RDX, पिस्टल और सैकड़ों कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तान से भेजे गए पैकेट इसी खेत में क्यों गिरे। क्या यह सिर्फ संयोग था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है?

आगे क्या

अब जांच का फोकस यह तय करने पर होगा कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े थे, IED कहां से आया, और पैसे का स्रोत क्या था। साथ ही यह भी देखना होगा कि रेल विभाग ने ट्रैक की सुरक्षा के लिए क्या नए कदम उठाए हैं।

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका, जांच जारी | Sri Ganganagar Railway Track Blast: Terror Plot, RDX Connection, and Trial Blast Suspected; Investigation Underway
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी
06 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के दो दिन बाद भी जांच एजेंसियां हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई हैं। NIA, राजस्थान ATS, IB और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटना के पीछे की वजह तलाश रही हैं। जांच में पंचायत चुनाव से कनेक्शन, सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भटकाने और किसी बड़े हमले से पहले ट्रायल विस्फोट जैसी तीन संभावित थ्योरी पर काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आतंकी साजिश या RDX के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है।

Tags:
  • श्रीगंगानगर रेल ब्लास्ट
  • अनूपगढ़ सूरतगढ़ ट्रैक
  • एटीएस गिरफ्तारी
  • पाकिस्तान एजेंट साजिश
  • रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश
  • आईईडी ब्लास्ट राजस्थान
  • सीमा के पास रेल सुरक्षा
  • Sriganganagar railway track blast
  • Rajasthan border railway security
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 3100 केंद्र तैयार, 3.50 लाख टोकन जारी, किसानों को मिलेगा बंपर बोनस

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 3100 केंद्र तैयार, 3.50 लाख टोकन जारी, किसानों को मिलेगा बंपर बोनस
कहीं मैडम का कैलकुलेटर, कहीं मंत्री का मीटर गर्म… खाकी में सलाम का सेंसेक्स हाई!

By Harish Divekar

कहीं मैडम का कैलकुलेटर, कहीं मंत्री का मीटर गर्म… खाकी में सलाम का सेंसेक्स हाई!
500 वर्ग मीटर प्लॉट पर मकान निर्माण अनुमति के लिए अब टीएंडसीपी मंजूरी की जरूरत नहीं, नगरीय निकाय से ही मिलेगी मंजूरी

By Aman Vaishnav

500 वर्ग मीटर प्लॉट पर मकान निर्माण अनुमति के लिए अब टीएंडसीपी मंजूरी की जरूरत नहीं, नगरीय निकाय से ही मिलेगी मंजूरी
सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा : रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, जशपुर में छठ महापर्व में होंगे शामिल

By Umeshwari Baghel

सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा : रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, जशपुर में छठ महापर्व में होंगे शामिल
जिन शहरों में अब तक नहीं थी हवाई सेवा, वहां भी उतरेंगे विमान, एमपी के 9 समेत देश के 120 शहरों को मिलेगा एयर कनेक्टिविटी का तोहफा

By Aman Vaishnav

जिन शहरों में अब तक नहीं थी हवाई सेवा, वहां भी उतरेंगे विमान, एमपी के 9 समेत देश के 120 शहरों को मिलेगा एयर कनेक्टिविटी का तोहफा
टाइगर स्टेट में ही सुरक्षित नहीं बाघ! अब तक 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का

By Aman Vaishnav

टाइगर स्टेट में ही सुरक्षित नहीं बाघ! अब तक 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का
जनजातीय गौरव दिवस पर धार और आलीराजपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में छठ पूजा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

जनजातीय गौरव दिवस पर धार और आलीराजपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में छठ पूजा में होंगे शामिल