जिन शहरों में अब तक नहीं थी हवाई सेवा, वहां भी उतरेंगे विमान, एमपी के 9 समेत देश के 120 शहरों को मिलेगा एयर कनेक्टिविटी का तोहफा

Aman Vaishnav | Published:
Share
अब छोटे शहरों के लोगों का भी हवाई सफर का सपना पूरा होगा, केंद्र सरकार देश के 120 नए शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने जा रही है।
अब छोटे शहरों के लोगों का भी हवाई सफर का सपना पूरा होगा, केंद्र सरकार देश के 120 नए शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने जा रही है।

सोचिए, जिस शहर में कभी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में भी समय लगता था, अब वहां सीधे हवाई जहाज उतरेंगे तो कैसा लगेगा? जी हां यह कोई कल्पना नहीं बल्कि हकीकत बनने जा रही है। केंद्र सरकार देश के 120 छोटे शहरों में हवाई सेवा शुरू करने के लिए 28 हजार 840 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।

इस योजना में मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा 9 शहरों को शामिल किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 4 शहरों समेत देश के कई छोटे शहरों को शामिल किया गया है। इससे आम लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

क्या है सरकार की नई उड़ान योजना?

बता दें कि देश के 120 नए और छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 23 राज्यों के साथ सहमति करार कर लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने इन सभी राज्यों से उनके यहां के संभावित हवाई मार्गों के प्रस्ताव मांगे हैं। जानकारी के अनुसार इन नए रूटों पर विमान उड़ाने के लिए विमानन कंपनियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इस पूरी योजना पर केंद्र सरकार कुल 28 हजार 840 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार का मानना है कि अगले 10 साल में इन नई मंजिलों पर हवाई सेवा शुरू होने से विमानन क्षेत्र में बड़े अवसर पैदा होंगे।

इंदौर से बैंकॉक सीधी उड़ान जल्द शुरू, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी सुविधा | Direct flight from Indore to Bangkok to start soon, facility available 4 days a week
अब इंदौर से बैंकॉक जाना होगा आसान: 2 दिसंबर से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, हफ्ते में चार दिन मिलेगी उड़ान
01 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर आसान होने वाला है। अब इंदौर से बैंकॉक जाने के लिए दूसरे शहरों में रुकना नहीं पड़ेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इस सेवा का संचालन 2 दिसंबर 2026 से शुरू होना निर्धारित है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अंतिम विंटर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल किया गया है।

छोटे विमान और कम खर्च में होगा सफर

छोटे शहरों के हवाई अड्डों के रनवे बड़े शहरों की तरह बहुत लंबे नहीं होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विमानन कंपनियां नए विमान खरीदने की योजना बना रही हैं। इनमें एटीआर-42, एटीआर-72 और क्यू-400 जैसे छोटे विमान शामिल हैं। इसके अलावा रूस के सहयोग से देश में बनने वाले रीजनल टर्बोप्रॉप विमान को लेकर भी कंपनियों में बहुत उत्साह है।

दरअसल छोटे रीजनल रूटों पर बड़े जेट विमानों के मुकाबले 30 से 80 सीट वाले छोटे विमान ही ज्यादा काम के साबित होते हैं। इन विमानों को चलाने का खर्च कम आता है। साथ ही ये छोटे रनवे से भी आसानी से उड़ान भर सकते हैं।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

संशोधित उड़ान योजना के तहत 120 शहरों में हवाई सेवाएं शुरू होंगी। इससे अगले 10 साल में करीब 4 करोड़ नए हवाई यात्री जुड़ सकते हैं। इस योजना से रोजगार के नए मौके भी बनेंगे। विमान संचालन और स्थानीय कारोबार में 24 हजार से 1 लाख तक नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

मंत्रालय के मुताबिक, अगले 10 साल में 60 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यानी हर साल करीब 6 हजार करोड़ रुपए का कारोबार बढ़ सकता है। इसके अलावा सभी हवाई मार्ग शुरू होने से लोगों का समय भी बचेगा। अनुमान है कि हर साल 2.75 से 4.5 करोड़ काम के घंटे बचेंगे। यह 8 घंटे के हिसाब से 35 लाख से 50 लाख कार्यदिवस के बराबर है।

जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू: सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा, यात्रियों को मिले 3 विकल्प | New Flight from Jaipur to Dubai Started: Air Service Available 3 Days a Week, Passengers Get 3 Options
जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प
27 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई फ्लाइट सेवा शुरू की है। फ्लाइट IX-209 जयपुर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी की फ्लाइट IX-210 रात 9:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। नई उड़ान से जयपुर-दुबई रूट पर यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे।

किन राज्यों के कौन से शहर हो सकते हैं शामिल?

संभावित मंजिलों की सूची में मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा 9 शहर और राजस्थान के 4 शहर शामिल हैं। हालांकि यह सूची अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। बदलती मांग, क्षेत्रीय व आर्थिक जरूरतों के हिसाब से अंतिम सूची में बदलाव हो सकते हैं।

राज्यवार संभावित शहरों की सूची

  • मध्य प्रदेश: सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर और उमरिया।
  • राजस्थान: कोटा, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा।
  • छत्तीसगढ़: बिलासपुर का विस्तार, कोरबा, रायगढ़ और जशपुर।
  • महाराष्ट्र: अकोला, चंद्रपुर, कराड और उस्मानाबाद।
  • गुजरात: डीसा, अमरेली, मेहसाणा और अंकलेश्वर।
  • झारखंड: दुमका, बोकारो, धनबाद, चाईबासा और डालटनगंज।
  • हिमाचल प्रदेश: मंडी, रामपुर, चंबा और लाहौल-स्पीति।
  • बिहार: रक्सौल, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सहरसा और वाल्मीकि नगर।
  • उत्तर प्रदेश: ललितपुर, झांसी, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद और बलिया।
  • कर्नाटक: हासन, चिकमंगलूर, कारवार और बल्लारी।
  • आंध्र प्रदेश: दोनाकोंडा, बॉब्बिली, एलुरु और कुप्पम।
  • तेलंगाना: वारंगल, आदिलाबाद, निजामाबाद और रामागुंडम।
  • तमिलनाडु: होसुर, नेवेली, रामनाथपुरम और तंजावुर।
  • ओडिशा: रंगीलुंडा, अमरदा रोड, बड़बिल और रायगड़ा।
  • पश्चिम बंगाल: मालदा, बालुरघाट और पुरुलिया।
  • असम: धुबरी, डिब्रूगढ़, सिलचर और उमरांगसो।
  • अरुणाचल प्रदेश: आलो, दापोरिजो, मेचुका, विजयनगर और वालोंग।
  • उत्तराखंड: पिथौरागढ़, गौचर, चिन्यालीसौड़, धारचूला और जोशीमठ।
  • जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़, राजौरी और पुंछ।
जयपुर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल: 72 फ्लाइट्स, 9 नई उड़ानें और बदले अंतरराष्ट्रीय रूट | Jaipur Airport Winter Schedule: 72 Flights, 9 New Services, and Revised International Routes
Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं
25 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। इसके साथ ही यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए ज्यादा फ्लाइट्स मिलेंगी। जोधपुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। नए शेड्यूल में जयपुर से रोजाना कुल 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, जिनमें 9 नई फ्लाइट्स शामिल हैं।

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • रीजनल टर्बोप्रॉप विमान
  • छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने की योजना
  • ministry of civil aviation
  • हवाई सेवा
  • छोटे शहरों में हवाई सेवा
टाइगर स्टेट में ही सुरक्षित नहीं बाघ! अब तक 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का

By Aman Vaishnav

टाइगर स्टेट में ही सुरक्षित नहीं बाघ! अब तक 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का
जनजातीय गौरव दिवस पर धार और आलीराजपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में छठ पूजा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

जनजातीय गौरव दिवस पर धार और आलीराजपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में छठ पूजा में होंगे शामिल
शिवराज से पीछे, लेकिन सुंदरलाल पटवा से आगे निकले मोहन यादव! अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड

By Ravi Kant Dixit

शिवराज से पीछे, लेकिन सुंदरलाल पटवा से आगे निकले मोहन यादव! अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड
आ रहा एक और चक्रवाती तूफान! राजस्थान में बारिश का अलर्ट, एमपी में भी बरसेंगे बादल, जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

By Aman Vaishnav

आ रहा एक और चक्रवाती तूफान! राजस्थान में बारिश का अलर्ट, एमपी में भी बरसेंगे बादल, जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका