जनजातीय गौरव दिवस पर धार और आलीराजपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में छठ पूजा में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Published:
जनजातीय गौरव दिवस पर आज सीएम मोहन यादव धार व आलीराजपुर दौरे पर रहेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रविवार, 15 नवंबर को दो जिलों के दौरे पर रहने वाले हैं। आज देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Bhagwan Birsa Munda Jayanti) और राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री धार और आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। साथ ही कई विकास कार्यों की सौगात देंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
धार जिले में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण
- सिंचाई परियोजना: सीएम डही सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
- विकास कार्य: क्षेत्र के कई अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
- हितलाभ वितरण: सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मंच से हितलाभ का वितरण होगा।
- वर्चुअल जुड़ाव: दोपहर 12:50 से 01:05 बजे के बीच सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) के माध्यम से बड़वानी जिले के पानसेमल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम से भी जुड़ेंगे।
आलीराजपुर के जोबट में जनसभा और स्थानीय कार्यक्रम
कॉलेज ग्राउण्ड जोबट में भी भगवान बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री यहां आयोजित सभा में शामिल होकर लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 03:00 से 03:10 बजे के बीच वापस रणबयडा हेलीपेड पहुंचेंगे।
शाम को छठ पूजा महापर्व में सहभागिता
भोपाल आने के बाद भी मुख्यमंत्री की व्यस्तताएं जारी रहेंगी। वे शाम 04:40 बजे प्रेमपुरा घाट, भोपाल पहुंचेंगे। वहां आयोजित छठ पूजा महापर्व कार्यक्रम (Chhath Puja Mahaparv) में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 05:20 बजे अपने निवास पर वापस पहुंच जाएंगे।
FAQ
1.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 15 नवंबर 2026 को धार और आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़वानी जिले के पानसेमल कार्यक्रम से भी जुड़ेंगे और शाम को भोपाल में छठ पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
2. धार जिले के डही कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव क्या सौगात देंगे?
धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डही सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ भी बांटेंगे।
3. सीएम मोहन यादव का भोपाल में शाम का क्या कार्यक्रम तय है?
इंदौर से शाम 04:25 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 04:40 बजे प्रेमपुरा घाट जाएंगे। वहां वे छठ पूजा महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद शाम 05:20 बजे अपने निवास लौट जाएंगे।
शिवराज से पीछे, लेकिन सुंदरलाल पटवा से आगे निकले मोहन यादव! अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड
By Ravi Kant Dixit
आ रहा एक और चक्रवाती तूफान! राजस्थान में बारिश का अलर्ट, एमपी में भी बरसेंगे बादल, जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
By Aman Vaishnav
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar