CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Published:
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में आज कई बड़े मुद्दों को लेकर हलचल रही। शादी के सीजन के बीच रेलवे ने रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। दूसरी ओर कैंसर मरीजों को राहत देते हुए 137 दवाओं की कीमतें घटाई गई हैं।

वेडिंग सीजन के बीच रेलवे ने दिया झटका, रायपुर से होकर गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

शादी का सीजन शुरू होने वाला है। किसी के घर बारात आने वाली है तो किसी को शादी में शामिल होने के लिए दूसरे शहर जाना है। कई परिवारों ने महीनों पहले ट्रेन की टिकट भी बुक करा ली है। लेकिन इसी बीच रेलवे के एक फैसले ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 52 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सौरभ चंद्राकर के खुलासे से हिला महादेव सट्टा नेटवर्क, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर CBI की रेड, करोड़ों के खेल का खुलने लगा राज

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ CBI ने अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर जांच एजेंसी ने छह राज्यों में एक साथ 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये ठिकाने महादेव ऐप के पैनल ऑपरेटरों से जुड़े हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: 137 दवाओं के दाम घटे, तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए इलाज का खर्च उठाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर महंगी दवाओं के कारण कई परिवारों की जमा-पूंजी तक खत्म हो जाती है। ऐसे मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ में अब कैंसर की 137 दवाएं नई तय कीमतों पर मिलेंगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद दूसरे राज्यों से संदिग्ध पनीर की सप्लाई का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा है। यह पनीर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर लाया गया था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले सरकार चुनाव प्रचार से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। चुनाव के समय तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने, बिना अनुमति पोस्टर-बैनर लगाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्ती बढ़ सकती है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • ट्रेन रद्द
  • महादेव सट्टा ऐप
  • सौरभ चंद्राकर
  • कैंसर की दवाएं
  • संदिग्ध पनीर
  • चुनाव प्रचार नियम
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना

By Jageshwar Prasad

कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे

By Sandeep Kumar

MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल