इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

Sandeep Kumar | Published:
Share
इंदौर नगर निगम के 1650 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राहत
इंदौर नगर निगम के 1650 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राहत

इंदौर नगर निगम में सालों से नियमित होने की आस लगाए बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाए रखने के लिए दिन-रात पसीना बहाने वाले कर्मचारियों को अब उनकी लंबी सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमित करेगा।

यानी जो कर्मचारी एक दशक से काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक विनियमितीकरण के लाभ से वंचित हैं, उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के 2016 के सर्कुलर के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक, दिवाली के अवसर पर और उससे पहले हुई एमआईसी की बैठक में सफाई मित्रों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को यह सौगात देने की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब कर्मचारियों की नजर इस बात पर रहेगी कि निगम का यह संकल्प कितनी जल्दी जमीन पर उतरता है।

सीएमएचओ सैत्या के 65 साल तक नौकरी करने के मामले में सरकार हाईकोर्ट पहुंची, जानिए क्या है पूरा विवाद | Government approaches High Court in CMHO Satya's case for working till 65 years, know the full dispute
CMHO बीएस सैत्या के खिलाफ सरकार हाईकोर्ट गई, मामला 65 साल तक नौकरी करने से जुड़ा
09 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के पूर्व व वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ बीएमएचओ बीएस सैत्या के खिलाफ सरकार इंदौर हाईकोर्ट में अपील में चली गई है। यह मामला सैत्या को हाईकोर्ट सिंगल बेंच से 65 साल तक नौकरी की मिली मंजूरी से जुड़ा है। सरकार ने इस आदेश के खिलाफ अपील कर दी है।

1650 कर्मचारियों को नियमित करने का मामला

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 अक्टूबर 2016 को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्थायी कर्मियों की योजना लागू की थी। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ देने का प्रावधान है। इंदौर में कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर काम करने वाले 1650 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई है। इनमें 1 अप्रैल 2010 से 20 फरवरी 2019 तक नियुक्त कर्मचारियों का उल्लेख है।

एमपी में नियमितीकरण का बवाल: सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर बेहाल, संविदा कर्मचारी भी पानी सप्लाई रोकने की चेतावनी पर अड़े | MP Regularization Controversy: Cities in Distress Due to Safai Karamchari Strike, Contract Employees Also Threaten to Stop Water Supply
एमपी में नियमितीकरण क्यों बना सरकार के गले की फांस? कचरे के बाद क्या पानी की समस्या झेलेगी जनता?
05 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
दीपावली से पहले घरों की सफाई हो रही है, बाजार सज रहे हैं और त्योहार की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के कई शहरों की सड़कों पर तस्वीर इसके ठीक उलट है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने लगे हैं। इसकी वजह सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल है। अकेले राजधानी भोपाल में करीब 11 हजार सफाईकर्मियों के हड़ताल पर होने की बात सामने आई है।

10 साल की सेवा पूरी करने वालों को लाभ

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 16 जून 2025 को दिए आदेश में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 7 अक्टूबर 2016 और 18 फरवरी 2019 के सरकारी Circulars का लाभ देने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ इंदौर नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट में Special Leave Petition (SLP) दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का आधार नहीं पाते हुए याचिका खारिज कर दी।

10-20 साल की नौकरी के बाद भी नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने 350 संविदा कर्मचारियों की 13 याचिकाएं खारिज कीं | No regularization even after 10-20 years of service, High Court dismisses 13 petitions of 350 contract employees
10-20 साल नौकरी के बाद भी नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने 350 संविदा कर्मचारियों की 13 याचिकाएं की खारिज
02 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से करीब 350 संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने नियमितीकरण की मांग से जुड़ी 13 याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इनमें मनरेगा और मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम के कर्मचारी शामिल थे। ये कर्मचारी उप इंजीनियर के पदों पर कार्यरत हैं।

कर्मचारियों की नियुक्ति और खर्च की स्थिति

पत्र में बताया गया है कि शासन के निर्देशों के अनुसार अप्रैल 2019 के बाद नगर निगम इंदौर में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कोई नियुक्ति नहीं की गई है। वहीं, नगर निगम इंदौर का वर्तमान स्थापना खर्च 35.39 प्रतिशत बताया गया है, जो शासन द्वारा तय सीमा से कम है।

अब कर्मचारियों को लाभ मिलने पर नजर

कोर्ट के आदेशों और शासन के नियमों के अनुसार पात्र कर्मचारियों को लाभ देने का मामला महत्वपूर्ण हो गया है। हालांकि, उपलब्ध पत्र में सभी 1650 कर्मचारियों को नियमित करने का अंतिम आदेश होने की पुष्टि नहीं होती है। कर्मचारियों को वास्तविक लाभ उनकी पात्रता और नियमानुसार की जाने वाली कार्रवाई पर निर्भर करेगा।
Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • Indore Municipal Corporation
  • दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • Indore sanitation workers
  • सफाई मित्र
  • daily wage employees
  • Indore regularisation news
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना

By Jageshwar Prasad

कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे

By Sandeep Kumar

MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल
जड़ी-बूटी असली है या नकली, अब DNA से खुलेगा राज! जयपुर में दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर शुरू

By Jageshwar Prasad

जड़ी-बूटी असली है या नकली, अब DNA से खुलेगा राज! जयपुर में दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर शुरू
राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR
भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?

By Arohi Raj

भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?