राजस्थान में पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिला 8 किलो RDX, पाकिस्तान से भेजी गई थी खेप

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 28, 2026, 12:35 IST
Share
<br>पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिली RDX की खेप
पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिली RDX की खेप

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तान से आई विस्फोटक और हथियारों की बड़ी खेप ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि यह खेप एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिली। उससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को इसकी जानकारी भी उसी पुलिसकर्मी ने दी थी। खेत से 8 किलो RDX, पिस्टल और सैकड़ों कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तान से भेजे गए पैकेट इसी खेत में क्यों गिरे। क्या यह सिर्फ संयोग था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है?

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे दो पैकेट

श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी इलाके का है। यहां 12 और 13 अक्टूबर की रात पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन आया था। इस ड्रोन के जरिए चक 2-3 केएनएम की रोही में दो पैकेट गिराए गए थे।

खास बात यह है कि इन पैकेटों की जानकारी एक पुलिसकर्मी ने दी थी। उसकी सूचना पर ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि जिस खेत में पैकेट मिले, वह उसी पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों का है। पुलिसकर्मी श्रीगंगानगर के 365 हेड इलाके का रहने वाला है। अब जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि पैकेट इसी खेत में कैसे पहुंचे।

पैकेट खोले तो मिला 8 किलो RDX और हथियार

मौके से मिले पैकेटों की जांच की गई तो सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान रह गईं। इनमें भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार रखे हुए थे। एक पैकेट से 8 किलो RDX, दो बैटरियां, एक रिमोट और वायर बरामद किए गए। इसके अलावा तुर्की में बनी एक पिस्टल, दो मैगजीन और 782 कारतूस भी मिले।

इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को भारत में किसके पास पहुंचाया जाना था। जांच एजेंसियां इस ड्रोन स्मगलिंग के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में भी जुटी हैं।

8 किलो RDX में विस्फोट होने पर क्या हो सकता है?

RDX बेहद खतरनाक विस्फोटक है। इसके 8 किलो की मात्रा में धमाका होने पर आसपास भारी नुकसान हो सकता है। लोगों की जान जाने और इमारतों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। यही वजह है कि पाकिस्तान से इतनी बड़ी मात्रा में RDX मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक किस मकसद से और किसके लिए भेजा गया था।

पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इस मामले में एएनटीएफ की श्रीगंगानगर चौकी की टीम ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बीकानेर से एक इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया गया था। इसके बाद टीम ने पंजाब के रहने वाले दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुखविंद्र सिंह और लखविंद्र शामिल हैं।

सुखविंद्र सिंह पंजाब के जालंधर जिले के महतपुर इलाके के गांव धर्मसिंह दी छन्ना का रहने वाला है। वहीं, लखविंद्र फिरोजपुर जिले के थाना सदर क्षेत्र के गांव अलीके का निवासी है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बीएसएफ बटालियन मुख्यालय में रखा गया है। यहां अलग-अलग एजेंसियां उनसे संयुक्त रूप से सवाल कर रही हैं। जांच टीम यह जानना चाहती है कि पाकिस्तान से विस्फोटक और हथियार किसने भेजे थे। भारत में इन्हें कौन लेने वाला था और आगे कहां पहुंचाया जाना था।

कोटा मिड-डे मील घोटाला: 3213 क्विंटल गेहूं-चावल गायब, 1.10 करोड़ की हेराफेरी, FIR दर्ज | Kota Mid-Day Meal Scam: 3213 Quintal Wheat-Rice Missing, 1.10 Crore Fraud, FIR Registered
कोटा में मिड-डे मील के 3213 क्विंटल गेहूं-चावल गायब होने का मामला, 1.10 करोड़ तक कीमत; FIR दर्ज
26 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा में सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील के लिए आवंटित 3213 क्विंटल गेहूं और चावल की कमी का मामला सामने आया है। इसमें 1844 क्विंटल गेहूं और 1369 क्विंटल चावल शामिल हैं। खाद्यान्न की कीमत सरकारी दर पर करीब 81 लाख रुपये और बाजार भाव के अनुसार 1.10 करोड़ रुपये तक बताई गई है।

पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों का खेत ही क्यों चुना गया?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उस खेत को लेकर उठ रहा है, जहां विस्फोटक और हथियार मिले थे। दरअसल, जिस पुलिसकर्मी ने पैकेटों की जानकारी दी थी, खेत उसके रिश्तेदारों का बताया जा रहा है। ऐसे में जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ड्रोन से पैकेट गिराने के लिए यही जगह क्यों चुनी गई।

क्या तस्करों को पहले से खेत की जानकारी थी? क्या पैकेट किसी तय जगह पर गिराए जाने थे या यह महज संयोग था? फिलहाल इन सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। पुलिसकर्मी की भूमिका भी जांच का हिस्सा है। अभी तक उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत साबित होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

राजस्थान पंचायत चुनाव: गोवाड़ी में 3 बार हुई मतगणना, प्रकाश डेंडोर 88 वोटों से जीते | Rajasthan Panchayat Election: Counting held 3 times in Goaadi, Prakash Dendore wins by 88 votes
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: गोवाड़ी में 3 बार हुई मतगणना, रात में जीता कोई, सुबह बाजी पलट गई
26 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डूंगरपुर जिले की गोवाड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना तीन बार कराई गई। पहली बार कमलेश सरपोटा को विजयी घोषित किया गया, जबकि दूसरी गिनती में प्रकाश डेंडोर को जीत मिली। तीसरी बार अधिकारियों की निगरानी में हुई मतगणना में प्रकाश डेंडोर को 1,194 और कमलेश सरपोटा को 1,106 वोट मिले।

एडीजी बीजू जॉर्ज जोसेफ पहुंचे रावला मंडी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच की निगरानी कर रहे हैं। एडीजी (कार्मिक) और बीकानेर रेंज के निगरानी प्रभारी अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ रावला मंडी इलाके में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने चक 2-3 केएनएम की रोही में उस जगह का निरीक्षण किया, जहां पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पैकेट गिराए गए थे। अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहे हैं। खास तौर पर 12 और 13 अक्टूबर की रात की गतिविधियों की जांच की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियां इस क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 22 जिलों में मतदान जारी, कोटा-डूंगरपुर में ईवीएम खराब होने की शिकायतें | Rajasthan Panchayati Raj Elections: Voting underway in 22 districts, complaints of EVM malfunction in Kota-Dungarpur
पंचायतीराज चुनाव दूसरे चरण में 22 जिलों में वोटिंग जारी, कोटा और डूंगरपुर में ईवीएम खराब होने की शिकायत
28 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव (Rajasthan Panchayatiraj Election) के दूसरे चरण के तहत बुधवार को प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। इस चरण में कुल 2,549 वार्डों के लिए 9,404 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

हथियार और विस्फोटक किसे पहुंचाने थे?

जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इस खेप के पीछे शामिल लोगों तक पहुंचना है। आखिर पाकिस्तान से इतनी बड़ी मात्रा में RDX और कारतूस भारत क्यों भेजे गए थे? इन्हें मंगवाने वाला कौन था और इसका इस्तेमाल कहां होना था? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सिक्योरिटी एजेंसीज यह भी पता लगा रही हैं कि विस्फोटक और हथियार भेजने वाले लोगों का संपर्क भारत में किन लोगों से था। फिलहाल दो तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिसकर्मी और उसके रिश्तेदारों के खेत से जुड़े सवालों की जांच जारी है।

अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पैकेट उस खेत में गिरना संयोग था या किसी योजना का हिस्सा। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

‘राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा’: प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी, FIR दर्ज | 'Let the regime change, everyone will be accounted for': Prahlad Gunjal threatens Om Birla's OSD, FIR registered
‘राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा’: प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी, FIR दर्ज
27 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा के रानपुर थाने में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के खिलाफ 21 अक्टूबर को कोलाना गांव में दिए गए कथित धमकी भरे बयान के वीडियो के आधार पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने BNS की तीन धाराओं और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर वीडियो वाली पेन ड्राइव को सबूत के रूप में लिया है।

Tags:
  • श्रीगंगानगर RDX बरामदगी
  • पाकिस्तान ड्रोन खेप
  • रावला मंडी समाचार
  • 8 किलो RDX
  • हथियार तस्करी मामला
  • एएनटीएफ राजस्थान
  • सुखविंद्र सिंह गिरफ्तार
  • लखविंद्र गिरफ्तार
  • Sriganganagar RDX News
  • Pakistan Drone Arms Smuggling
Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, इन जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां

By Harrison Masih

Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, इन जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां
आशियाना खरीदने से पहले अब बिल्डर का रिकॉर्ड जांचना हुआ आसान, रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर सूची

By Jageshwar Prasad

आशियाना खरीदने से पहले अब बिल्डर का रिकॉर्ड जांचना हुआ आसान, रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर सूची
जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शुरुआती नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी

By Neel Tiwari

जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शुरुआती नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी
ओबीसी आरक्षण केस में 87-13 पर रोक के बाद भी क्यों आया असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती का रिजल्ट, ये है वजह...

By Sanjay Gupta

ओबीसी आरक्षण केस में 87-13 पर रोक के बाद भी क्यों आया असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती का रिजल्ट, ये है वजह...
पंचायतीराज चुनाव दूसरे चरण में 22 जिलों में वोटिंग जारी, कोटा और डूंगरपुर में ईवीएम खराब होने की शिकायत

By Jageshwar Prasad

पंचायतीराज चुनाव दूसरे चरण में 22 जिलों में वोटिंग जारी, कोटा और डूंगरपुर में ईवीएम खराब होने की शिकायत
जयपुर में पुलिसकर्मी ने दोस्तों को फंसाने के लिए रची साजिश; शराब पार्टी के बहाने सरकारी क्वार्टर बुलाया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में पुलिसकर्मी ने दोस्तों को फंसाने के लिए रची साजिश; शराब पार्टी के बहाने सरकारी क्वार्टर बुलाया
RSS के महाकौशल प्रांत में बदलेगा संगठनात्मक ढांचा, 34 जिलों के लिए बनेगी नई व्यवस्था, कटनी की बैठक में होगा फैसला

By Aman Vaishnav

RSS के महाकौशल प्रांत में बदलेगा संगठनात्मक ढांचा, 34 जिलों के लिए बनेगी नई व्यवस्था, कटनी की बैठक में होगा फैसला