भोपाल में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, कई कॉलोनियों में 60% तक होगा, मेयर-पार्षदों के इलाके छोड़े

Rohit Sahu | Updated:
Share
nagar nigam bhopal
nagar nigam bhopal

भोपाल नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में 10% की वृद्धि की है, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगी। इसके साथ ही, कई कॉलोनियों के परिक्षेत्र भी बदले गए हैं, जिससे टैक्स दर में 50 से 60% की वृद्धि हो सकती है।

भोपाल नगर निगम द्वारा पेश किए गए बजट में आम नागरिकों पर सीधा असर डालते हुए प्रॉपर्टी टैक्स में 10% की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू कर दी गई है, जिससे शहरवासियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के साथ भोपाल की कई कॉलोनियों के परिक्षेत्र भी बदले गए हैं। जिससे टैक्स दर मिलाकर 50 से 60 प्रतिशत बढ़ सकती हैं।

कॉलोनियों का परिक्षेत्र बदलने से टैक्स में बड़ा इजाफा

निगम ने न सिर्फ टैक्स की दरें बढ़ाई, बल्कि कई रिहायशी कॉलोनियों का परिक्षेत्र (Zone) भी बदला गया है। इससे संबंधित क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स की दरें 50 से 60% तक बढ़ सकती हैं। यह बदलाव शहर के कई विकसित और हाई-एंड एरिया में लागू किया गया है।

मेयर-पार्षद के वार्ड में नहीं बदला परिक्षेत्र

रिपोर्ट्स के अनुसार मेयर मालती राय के वार्ड 36 और पार्षद लक्ष्मण राजपूत (गोंदरमऊ), अशोक वाणी (वार्ड 69), देवेंद्र भार्गव (वार्ड 12) जैसे इलाकों में परिक्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां सिर्फ सामान्य 10% वृद्धि ही लागू होगी, जबकि इन क्षेत्रों में बड़े बंगलों और पॉश कॉलोनियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यानी अपने एरिया के लोगों को मेयर ने राहत दी है। जबकि शहर में बाकी जगह के लोगों पर बढ़े हुए टैक्स का बोझ डाल दिया।

पूरे शहर का परिक्षेत्र 2026-27 में तय होगा: मेयर

महापौर मालती राय ने बताया कि यह परिक्षेत्र अधिकारियों के प्रस्ताव पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट से पहले इस पर मंथन किया गया था। कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2026-27 से पूरे भोपाल का परिक्षेत्र दोबारा निर्धारित किया जाए। उनके अनुसार, उनका निजी निवास क्षेत्र भी वर्तमान में अपग्रेड नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: अवमानना मामला: हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को दिया सख्त आदेश, कोर्ट में खुद पेश होकर दें जानकारी

यह भी पढ़ें: राजा भोज के जमाने की 14 प्राचीन बावड़ियों का होगा उन्नयन, भोपाल नगर निगम ने तैयार किया प्लान

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल नगर निगम
  • Bhopal Tax Recovery
  • property tax collection
  • property tax
  • Bhopal Mayor Malti Rai
  • भोपाल महापौर मालती राय
  • Bhopal Mayor
  • high rate of property tax
  • मालती राय
  • Bhopal nagar nigam
  • MP Property tax
  • भोपाल मेयर
  • भोपाल नगर निगम का बजट
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

By Sandeep Kumar

इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

By Neel Tiwari

सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव

By Ashish Bhardwaj

14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी